✕

होम / बिजनेस / Modi Stocks के बारे में जानते हैं, किसने बनाई ये कैटेगरी, कौनसे शेयर हैं इसमें शामिल?

Modi Stocks के बारे में जानते हैं, किसने बनाई ये कैटेगरी, कौनसे शेयर हैं इसमें शामिल?

मोदी स्टॉक्स 54 शेयरों की एक लिस्ट है. इसमें सबसे ज्यादा शेयर सरकारी कंपनियों के हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में स्टॉक्स की कई कैटेगरी हैं. जैसे कि PSU स्टॉक्स, IT स्टॉक्स आदि, लेकिन अब नई कैटेगरी ने जन्म लिया है और उसका नाम है मोदी स्टॉक्स (Modi Stocks). दरअसल, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए (CLSA) ने 54 ऐसे शेयरों की एक लिस्ट जारी की है, जिनकी कंपनियों को मोदी सरकार की नीतियों से फायदा हुआ है. CLSA ने इस लिस्ट का नाम मोदी स्टॉक्स रखा है. फर्म का यह भी मानना है कि अगर मोदी सरकार की वापसी होती है, तो इन स्टॉक्स में तेजी आ सकती है. 

आधी सरकारी कंपनियां
मोदी स्टॉक्स में करीब करीब आधी सरकारी कंपनियां शामिल हैं. इस लिस्ट में L&T, NTPC, NHPC, PFC, ONGC, IGL, महानगर गैस, भारती एयरटेल, इंडस टावर्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज आदि शामिल हैं. मोदी स्टॉक्स में शामिल 90% शेयरों ने पिछले छह महीनों में अच्छा रिटर्न दिया है. CLSA के एनालिस्ट्स का कहना है कि यदि चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में आते हैं तो इन शेयरों में तेजी का दौर आगे भी जारी रह सकता है.

ये भी हैं लिस्ट में शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में सरकारी कंपनियों के प्रदर्शन में सुधार आया है. खासकर, सरकारी बैंकों की स्थिति में व्यापक बदलाव देखने को मिला है. कुछ वक्त पहले पीएम मोदी ने कहा था कि शेयर बाजार में रुचि रखने वालों के ये गुरु मंत्र है कि जिन सरकारी कंपनियों को विपक्ष गाली दे, आप उस पर दांव लगा दीजिए सब अच्छा होने वाला है. CLSA के मोदी स्टॉक्स में HDFC Bank, ICICI Bank, Axis Bank, IndusInd Bank, Ashok Leyland, UltraTech, Bajaj Finance, Max Financials, Zomato और DMart भी शामिल हैं.

जुलाई तक जारी रहेगी तेजी
ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए का कहना है कि PSU स्टॉक्स में तेजी जून-जुलाई तक जारी रह सकती है. इसी तरह का पैटर्न पिछले दो लोकसभा चुनाव के दौरान भी देखने को मिला था. लोकसभा चुनाव के परिणाम 4 जून को सामने आएंगे. अब तक के अनुमानों से मोदी सरकार की वापसी लगभग तय मानी जा रही है. वहीं, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चेयरमैन और को-फाउंडर रामदेव अग्रवाल का कहना है कि नरेंद्र मोदी के तीसरी बार सरकार बनाने की 99% उम्मीद है. अग्रवाल ने यह भी कहा कि मोदी की वापसी पर रक्षा, इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर, रेलवे और कैपिटल गुड्स जैसे क्षेत्रों में काफी एक्शन देखने को मिल सकता है. इसके साथ ही ऑटो, होटल्स और एयरलाइंस कंपनियों के शेयरों के भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

3 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

7 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

7 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

8 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

3 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.