✕

होम / बिजनेस / गिरावट वाले बाजार में भी उफान पर Suzlon Energy के शेयर, आखिर क्या है वजह? 

गिरावट वाले बाजार में भी उफान पर Suzlon Energy के शेयर, आखिर क्या है वजह? 

विंड एनर्जी से जुड़ी कंपनी सुजलॉन एनर्जी के शेयर आज तेजी के साथ दौड़ रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत के विंडमैन कहे जाने वाले दिवंगत तुलसी तांती की कंपनी सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के शेयर उफान पर हैं. आज के गिरावट वाले बाजार में भी यह शेयर तूफानी तेजी से दौड़ रहा है. बाजार की शुरुआत से ही सुजलॉन के शेयर ग्रीन लाइन पकड़कर कारोबार कर रहे हैं. दोपहर 2 बजे तक इसमें 4.89% का उछाल आ चुका था. फिलहाल 46.10 रुपए के भाव पर मिल रहे इस शेयर ने अपने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है. 

आदित्य बिड़ला ग्रुप से मिला ऑर्डर
चलिए अब यह भी जान लेते हैं कि आखिर ऐसी क्या हुआ, जिसके चलते सुजलॉन के शेयर गिरावट वाले बाजार में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. दरअसल, Suzlon Energy को अपनी 3 मेगावॉट विंड टर्बाइन सीरीज के लिए आदित्य बिड़ला ग्रुप से 551.25 मेगावॉट का ऑर्डर मिला है. कंपनी की ऑर्डर बुक पहले ही काफी मजबूत है. ऐसे में इस बड़े ऑर्डर ने उसे और मजबूती प्रदान की है. यही वजह है कि कंपनी के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है. 

2 साइट्स पर पूरा होगा ऑर्डर
सुजलॉन एनर्जी के शेयर तेजी से अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल की तरफ बढ़ रहे हैं. उसका 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 50.60 रुपए है. पिछले कुछ सालों में यह शेयर 1.72 रुपए से बढ़कर 45 के पार निकल गया है. सुजलॉन मिले ऑर्डर की बात करें, तो उसे यह ऑर्डर 2 साइट्स पर पूरा करना है. कंपनी राजस्थान के बाड़मेर जिले में 368.55 मेगावॉट कैपेसिटी डिवेलप करेगी. इसके अलावा, उसे गुजरात के भुज में 182.7 मेगावॉट कैपेसिटी विकसित करनी होगी. आदित्य बिड़ला समूह इन प्रोजेक्ट से जनरेटेड पावर का इस्तेमाल कैप्टिव यूसेज में करेगा. प्रोजेक्ट्स पूरा करने के बाद सुजलॉन एनर्जी इनके ऑपरेशंस और मेंटेनेंस का काम भी देखेगी.

5 साल में दिया 822% रिटर्न
विंड एनर्जी बिजनेस से जुड़ी सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में पिछले कुछ साल में अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. पिछले 5 सालों में कंपनी का शेयर 822% चढ़ चुका है. 27 मार्च 2020 को Suzlon का शेयर 1.72 रुपए पर था. जबकि आज यह 45 रुपए के पार निकल गया है. बीते एक साल में ही इस शेयर ने 345.41% का रिटर्न दिया है. इस साल अब तक यह 19.74% की छलांग लगा चुका है. कंपनी की मजबूत ऑर्डर बुक के चलते ब्रोकरेज फर्म इसे लेकर बुलिश रही हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

3 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

7 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

7 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

8 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

3 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.