होम / पर्सनल फाइनेंस / HDFC Bank के ग्राहकों को इतने लेन-देन पर नहीं मिलेगा SMS अलर्ट, जानिए क्यों?

HDFC Bank के ग्राहकों को इतने लेन-देन पर नहीं मिलेगा SMS अलर्ट, जानिए क्यों?

बैंक अपने ग्राहकों को हर छोटे-मोटे लेन-देन होने पर SMS अलर्ट भेजता है, लेकिन अब HDFC Bank ने अपने ग्राहकों को SMS अलर्ट नहीं भेजने का फैसला लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बैंक अपने ग्राहक को हर छोटे-मोटे लेन-देन होने पर मैसेज अलर्ट भेजता है. अब देश में यूपीआई (UPI Transaction) का चलन बढ़ गया है, ऐसे में छोटे लेन-देने के लिए भी बैंक एसएमएस जारी करते हैं. आप कोई पेमेंट करते हैं या कहीं से आपके खाते में पैसे आते हैं, तो यह अमाउंट चाहे 1 रुपये ही रुपये का क्यों न हो, एक एसएमएस यानी टेक्स्ट मैसेज के जरिए आपको अलर्ट मिलता है. लेकिन अब देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचीडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने मैसेज अलर्ट को लेकर एक नया अपडेट जारी कर दिया है. दरअसल एचडीएफसी बैंक ने अब पने ग्राहकों को SMS Alert नहीं भेजने का फैसला लिया है. तो चलिए जानते हैं बैंक ने ऐसा फैसला क्यों लिया है?

इतने यूपीआई ट्रांजेक्शन और अमांट क्रेडिट होने पर नहीं आएगा अलर्ट
एचडीएफसी बैंक 25 जून 2024 के बाद से ग्राहकों को 100 रुपये से कम के यूपीआई ट्रांजैक्शन (UPI Transaction) पर मैसेज अलर्ट नहीं भेजेगा. वहीं, ग्राहकों को 500 रुपये तक के अमाउंट क्रेडिट होने पर भी मैसेज नहीं आएगा. लेकिन बैंक ग्राहकों को हर ट्रांजैक्शन पर ई-मेल अलर्ट भेजेगा. बैंक ने कस्टमर से कहा है कि वह जल्द से जल्द ई-मेल आईडी अपडेट करें.

भारत में होता है दुनिया का लगभग 46 प्रतिशत डिजिटल लेन-देन 
भारत में डिजिटल माध्यमों से भुगतान नई ऊंचाई पर पहुंच रहा है, क्योंकि इसके नागरिक तेजी से इंटरनेट पर लेन-देन के उभरते तरीकों को अपना रहे हैं. यहां तक कि भारत में रिटेल डिजिटल पेमेंट के लिए यूपीआई पेमेंट सिस्टम (UPI Payment System) बेहद पॉप्यूलर हो गई है और इसका चलन तेजी से बढ़ रहा है. भारत में डिजिटल भुगतान में यूपीआई (UPI) की हिस्सेदारी 2023 में 80 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है. वर्ष 2022 आंकड़ों के अनुसार आज दुनिया के लगभग 46 प्रतिशत डिजिटल लेन-देन भारत में होता है. भारत में 3 प्रमुख यूपीआई ऐप फोनपे (PhonePe), गूगल पे (Google Pay) और पेटीएम (Paytm) हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2023 में यूपीआई लेन-देन 10 हजार करोड़ का आंकड़ा पार करके 11.8 हजार करोड़ पर पहुंच गया.

इसे भी पढ़ें-बतौर DJ डेब्यू करने जा रही बॉलीवुड की बेबी डॉल, एक दिन में करती हैं लाखों खर्च

क्यों लिया फैसला?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बैंक द्वारा ये फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि आजकल हर छोटी-छोटी चीजों के लिए भी लोग यूपीआई का इस्तेमाल करने लगे हैं. दिनभर की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए 1 रुपये से लेकर 10, 20 और 50 रुपये तक की कई यूपीआई ट्रांजेक्शन हो रही हैं, ऐसे में बार-बार एसएमएस अलर्ट जारी करने पर शुल्क भी कटता है. इसे देखते हुए 100 रुपये से कम की ट्रांजेक्शन को मेल द्लारा भेजने का फैसला लिया गया है. वहीं, पिछले कुछ सालों में यूपीआई के जरिये हो रहे लेन-देन की औसत वैल्यू में भी कमी देखने को मिली है. वर्ष 2022 की दूसरी छमाही में यूपीआई की औसत वैल्यू 1,648 रुपये थी जो साल 2023 की दूसरी छमाही में 1,515 हो गई है. यूपीआई के औसत वैल्यू से हम समझ सकते हैं कि देश में यूपीआई के जरिये छोटे लेन-देने ज्यादा हो रहे हैं. 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

1 day ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

2 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

3 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

3 days ago

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इस हफ्ते 5 नए NFO, डिफेंस से रियल एस्टेट तक निवेश के विकल्प

15 सितंबर से एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड के पांच नए फंड ऑफर (NFO) खुलेंगे.

5 days ago


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

3 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 hour ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 hour ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

2 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

9 hours ago