होम / बिजनेस / राम मंदिर के लिए 101 किलो सोना दान करने वाले दानवीर को जानते हैं आप?

राम मंदिर के लिए 101 किलो सोना दान करने वाले दानवीर को जानते हैं आप?

राम मंदिर का निर्माण देश-दुनिया के रामभक्तों से प्राप्त चंदे की रकम से किया गया है. मंदिर के लिए अब तक 5500 करोड़ रुपए से अधिक का दान प्राप्त हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अयोध्या में निर्मित राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) के लिए देश और दुनियाभर के रामभक्तों ने दिल खोलकर दान दिया है. किसी ने नकद, तो किसी ने सोने-चांदी के रूप दान दिया. गुजरात के सूरत में रहने वाले हीरा व्यापारी दिलीपकुमार वी लाखी भी दानवीरों की लिस्ट में शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए 101 किलो सोना दान किया है. बता दें कि मंदिर के लिए अब तक 5500 करोड़ रुपए से अधिक का दान प्राप्त हुआ है.

इस तरह बने सबसे बड़े दानवीर
दिलीप कुमार वी लाखी हीरा व्यापारी हैं और उनकी फैमिली सूरत के सबसे बड़ी हीरा व्यापारियों में शामिल है. वह लम्बे समय से डायमंड के कारोबार में हैं. लाखी परिवार ने मंदिर के लिए 101 किलोग्राम सोने का दान किया है, जिसका इस्तेमाल राम मंदिर के द्वार, गर्भगृह, त्रिशूल, डमरू और स्तंभों में हुआ है. इसे मंदिर ट्रस्ट को मिला अब तक मिला का सबसे बड़ा दान बताया जा रहा है. दरअसल, मौजूदा समय में सोने की कीमत लगभग 68 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम है. इस लिहाज से देखा जाए तो एक किलो सोने की कीमत करीब 68 करोड़ रुपए हुई. इस तरह से लाखी परिवार सबसे बड़ा दानवीर बन गया है. 

ये भी पढ़ें - VVIP की मौजूदगी में हुई प्राण प्रतिष्ठा, आम जनता कब से कर सकेगी श्रीराम के दर्शन?

हीरा पॉलिशिंग फैक्ट्री के मालिक
दिलीप कुमार वी लाखी के पिता विशिनदास होलाराम भी डायमंड कारोबारी थी. 1972 में जब दिलीप कुमार की उम्र 22 साल की हुई थी, तो उनके पिता ने उन्हें जयपुर से मुंबई के जवेरी बाजार में एक केंद्र स्थापित करने के लिए भेजा. बस यहीं से वह इस हीरों के व्यापार के माहिर खिलाड़ी बन गए. आज दिलीप सूरत में एक हीरा पॉलिशिंग फैक्ट्री चला रहे हैं, जिसमें 6,000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं. इस फील्ड में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है और राम मंदिर के लिए 101 किलो सोना दान करकर वह सुर्खियों में आ गए हैं.

ये भी हैं प्रमुख दानवीर 
दिलीप कुमार के बाद गुजरात के प्रसिद्ध रामकथाकार मोरारी बापू ने मंदिर के लिए 18.6 करोड़ रुपए का दूसरा सबसे बड़ा दान दिया है. तीसरे नंबर पर गुजरात के हीरा कारोबारी गोविंदभाई ढोलकिया हैं. उन्होंने 11 करोड़ रुपये का दान दिया है. ढोलकिया परिवार भी डायमंड के कारोबार से जुड़ा है. मोरारी बापू ने यह धनराशि भारत में 11.30 करोड़ रुपए, UK और यूरोप से 3.21 करोड़, अमेरिका, कनाडा और कई अन्य देशों से 4.10 करोड़ रुपए के योगदान से इकट्ठी की है. मोरारी बापू ने हाल ही में बताया था कि हमने मात्र 15 दिनों में राम जन्मभूमि ट्रस्ट को करीब 11.3 करोड़ रुपए पहले ही सौंप दिए थे. वहीं बाकी रकम जो विदेशों से जुटाई गई है उसे जरूरी क्लियरेंस सर्टिफिकेट दे दिया गया है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

14 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

15 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

1 day ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

1 day ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

1 day ago


बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

10 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

15 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

13 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

14 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

14 hours ago