होम / बिजनेस / आखिर कौन बनेगा देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक का चेयरमैन, इन नामों की हो रही है चर्चा

आखिर कौन बनेगा देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक का चेयरमैन, इन नामों की हो रही है चर्चा

SBI के मौजूदा चेयरमैन अगस्‍त में रिटायर हो रहे हैं. मंगलवार को इस पद के लिए होने वाले साक्षात्‍कार में माना जा रहा है कि इसका नतीजा भी उसी दिन आ जाएगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक के मौजूदा चेयरमैन दिनेश खारा 21 अगस्‍त को रिटायर्ड हो रहे हैं. लेकिन उससे पहले देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक के नए चेयरमैन की तलाश को लेकर अभियान शुरू हो चुका है. 21 मई यानी मंगलवार को फाइनेंशियल सर्विसेज इंस्‍टीट्यूशन ब्‍यूरो (FSIB) इस पद के लिए इंटरव्‍यू करने जा रहा है. माना जा रहा है मंगलवार को एसबीआई को नया चेयरमैन मिल जाएगा. 

कौन हैं इस पद के सबसे प्रबल दावेदार? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 21 मई को होने वाले इस साक्षात्‍कार का का नतीजा उसी दिन घोषित कर दिया जाएगा. जिन लोगों का इस पद के लिए इंटरव्‍यू होने जा रहा है उनमें एसबीआई के तीन मौजूदा डायरेक्‍टर शामिल हैं. उनमें सीएस शेट्टी, अश्विनी कुमार तिवारी और विनय एम टोंसे जैसे नाम शामिल हैं. कंपनी के चौथे निदेशक आलोक कुमार तिवारी जून में रिटायर हो रहे हैं. FSIB ही वो संस्‍था है जो देश में पब्लिक सेक्‍टर की फाइनेंशियल इंस्‍टीटयूशन के लिए सीनियर एक्‍जीक्‍यूटिव की नियुक्ति करती है. 

ये भी पढ़ें: विमान बनाने वाली इस कंपनी पर आखिर चीन ने क्यों लगाए प्रतिबंध? क्या और बढ़ने वाला है तनाव?

जानिए किस निदेशक को है कितना अनुभव? 
एसबीआई के चेयरमैन के लिए जिन तीन लोगों का इंटरव्‍यू होने जा रहा है उनमें सीएस शेट्टी सबसे अनुभवी निदेशक हैं. उन्‍हें इस बैंक में 36 सालों का अनुभव है. अश्विनी कुमार तिवारी वो निदेशक हैं जो 57 साल के हैं और वो इस पैनल के सबसे युवा निदेशक हैं. इसी तरह से विनय एम टोंसे वो शख्‍स हैं जो एसबीआई के साथ 2023 में ही जुड़े हैं. उन्‍होंने नवंबर में ही बतौर पर मैनेजिंग डायरेक्‍टर ज्‍वॉइन किया है. उन्‍होंने भी बैकिंग सेक्‍टर को 1988 में बतौर बैंक पीओ ज्‍वॉइन किया था.

नए चेयरमैन के सामने आखिर क्‍या होगी चुनौती? 
तीन उम्‍मीदवारों में से जिसे भी चेयरमैन की जिम्‍मेदारी मिलेगी उसके सामने एसबीआई की मौजूदा ग्रोथ को बनाए रखने के साथ उसे और आगे ले जाने की चुनौती भी होगी. दिनेश खारा की प्रमुख उपलब्धियों में एसबीआई के शेयर की स्थिति पहले के मुकाबले कई गुना बढ़ी है. एसबीआई का शेयर 250 रुपये से आज 820 रुपये के स्‍तर पर आ चुका है. वहीं बैंक की चौथी तिमाही के नतीजों पर नजर डालें तो 23.98 प्रतिशत का मुनाफा कमाया है. पहले जहां ये 16695 रुपये हुआ करता था वहीं अब ये 20698 करोड़ रुपये हो चुका है. कंपनी ने ब्‍याज से जो आय कमाई है उसमें 19.46 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. पूरे क्‍वॉर्टर में ये आय 1.11 लाख करोड़ रुपये रही है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

10 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

10 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

11 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

11 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

12 hours ago

बड़ी खबरें