✕

होम / बिजनेस / बिजनेस क्लास की सीटें हटाएगी Air India, जानें कब से बंद होगा लग्जरी सफर

बिजनेस क्लास की सीटें हटाएगी Air India, जानें कब से बंद होगा लग्जरी सफर

एयरलाइन के पास अभी 34 व्हाइट टेल बोइंग 737-8 विमान हैं और उनमें से 29 विमानों में अलग-अलग बिजनेस क्लास सीटें हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एयर इंडिया एक्सप्रेस साल 2025 में अपने एयरप्लेन में बिजनेस क्लास की सीटें सिलसिलेवार ढंग से खत्म करने जा रही है और इस दिशा में पहला कदम भी उठा चुकी है. एयर इंडिया के सीनियर ऑफिसर ने मीडिया को यह जानकारी दी है कि एयर इंडिया, एआईएक्स कनेक्ट (AIX Connect) का अपने साथ विलय करने की तैयारियों में जुटी है और इसी कड़ी में इन एयरक्राफ्ट में लगी बिजनेस क्लास सीटों को अगले साल फेज-बाई-फेज यानी सिलसिलेवार ढंग से बदल दिया जाएगा. बिजनेस क्लास एयर इंडिया एक्सप्रेस के कारोबारी मॉडल में फिट नहीं बैठता है लिहाजा ऐसा फैसला लिया गया है.

एयर इंडिया ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

एयर इंडिया ने इसी सिस्टम का उदाहरण देकर एक वीडियो भी हाल ही में शेयर किया है. इसमें बताया गया है कि आरंभिक बिजनेस मॉडल के मुताबिक अब इकोनॉमी क्लास की सीटें ज्यादा होंगी और प्रीमियम इकोनॉमी की सीटें भी आ रही हैं. इस तरह एयर इंडिया की फ्लाइट्स में बिजनेस क्लास सीटें धीरे-धीरे खत्म करने की दिशा में एयरलाइन ने कदम बढ़ा दिए हैं. अपने सोशल मीडिया हैंडल यानी X पर एयर इंडिया ने लिखा है कि 'हम अपने एडवांस्ड A320neo के लिए अपग्रेडेड सीट लेआउट को आपके सामने लाने के लिए उत्साहित हैं! पैसेंजर के आराम और एफिशिएंसी पर ध्यान देने के साथ, हमारा नया कॉन्फिगरेशन ज्यादा सुखद उड़ान अनुभव का वादा करता है'...इसका अर्थ है कि एयर इंडिया ने A320neo के लिए नया सीट सिस्टम लागू करने के साथ ही बिजनेस क्लास सीटों की संख्या कम करने का कदम उठा लिया है.

एयर इंडिया एक्सप्रेस के पास कितने विमानों का बेड़ा है?

टाटा समूह की एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस के पास फिलहाल 85 विमानों का बेड़ा है जिनमें ए320 सीरीज के 25 विमान और बोइंग 737 सीरीज के 60 विमान हैं. इस साल के आखिर तक एयरलाइन के बेड़े में शामिल विमानों की संख्या लगभग 100 होने की उम्मीद है. एयर इंडिया के पास 34 व्हाइट टेल बोइंग 737-8 एयरक्राफ्ट हैं और उनमें से 29 विमानों में अलग-अलग संख्या की बिजनेस क्लास सीटें हैं. इस साल के आखिर तक उन विमानों की संख्या बढ़कर 50 हो जाएगी. मूल रूप से किसी खास एयरलाइन के लिए बनाए गए और बाद में किसी दूसरी एयरलाइन के लिए जाने के बाद ऐसे विमानों को 'व्हाइट टेल' एयरक्राफ्ट कहा जाता है.

टाटा ग्रुप के 4 एयरलाइंस का होगा मर्जर

टाटा समूह की चार एयरलाइंस हैं - एयर इंडिया, विस्तारा, एयर इंडिया एक्सप्रेस और एआईएक्स कनेक्ट-जिन्हें पहले एयर एशिया इंडिया के नाम से जाना जाता था. एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ AIX कनेक्ट का मर्जर एक अक्टूबर को पूरा होने वाला है. वहीं विस्तारा का एयर इंडिया के साथ वियल 12 नवंबर को पूरा होने वाला है.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

16 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

19 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

22 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

22 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

22 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

1 hour ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

1 hour ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

1 hour ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

1 hour ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

18 hours ago