होम / BW क्लास / क्या है 'UPI One World' जो G20 में होगा इस्तेमाल, कैसे करता है काम?

क्या है 'UPI One World' जो G20 में होगा इस्तेमाल, कैसे करता है काम?

UPI वन वर्ल्ड (UPI One World) भी मेड इन इंडिया (Made In India) के तहत किया गया एक प्रयास है.

पवन कुमार मिश्रा 2 years ago

पिछले कुछ समय के दौरान पूरा विश्व बहुत ही तेजी से एक डिजिटल युग की तरफ बढ़ रहा है और भारत इस डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में बहुत ही अग्रणी भूमिका निभा रहा है. भारत में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काफी तेजी से बड़े बदलाव हुए हैं और ऐसा ही एक बड़ा बदलाव है, UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) का इस्तेमाल. भारत में UPI के इस्तेमाल में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है और साथ ही डिजिटली ट्रांसफॉर्म होती दुनिया के लिए यह एक बहुत बड़ा और सार्थक उदाहरण भी है. हाल ही में भारत की राजधानी दिल्ली में G20 समिट (G20 Summit) का आयोजन किया गया है और इस दौरान भारतीय टेक्नोलॉजी क्षेत्र में हुए बड़े बदलावों को दर्शाने के लिए विदेशी मेहमानों को ‘UPI वन वर्ल्ड’ (UPI One World) प्रदान किया जा रहा है. आइए जानते हैं क्या है UPI वन वर्ल्ड और ये कैसे काम करता है?

UPI One World- डिजिटल पेमेंट की ताकत
UPI वन वर्ल्ड (UPI One World) भी मेड इन इंडिया (Made In India) के तहत किया गया एक प्रयास है. G20 समिट (G20 Summit) में पधारने वाले विदेशी मेहमानों को भारतीय संस्कृति, भोजन और अन्य सांस्कृतिक विशेषताओं के बारे में बताने के लिए भी विदेशी मेहमानों को UPI वन वर्ल्ड प्रदान किया जाएगा. साथ ही UPI वन वर्ल्ड की सुविधा के साथ मेहमान डिजिटल पेमेंट्स की सुविधा, ताकत और आसानी का भी अनुभव प्राप्त कर पाएंगे. अब सवाल उठता है कि आखिर UPI वैन वर्ल्ड है क्या?

क्या है UPI One World? 
जैसा की हम सभी जानते हैं कि भारत में डिजिटल पेमेंट्स को बढ़ावा देने के लिए UPI की शुरुआत की गई थी. UPI की शुरुआत के बाद से ही भारत की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को बहुत सहारा मिला और भारत में कैश मुक्त पेमेंट्स में वृद्धि हुई है. अब दिल्ली में G20 समिट (G20 Summit) का आयोजन किया गया है. भारत हमेशा से ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के सिद्धांत में मानता आया है और अपनी UPI की शक्ति को भी भारत अन्य राष्ट्रों के साथ बांटना चाहता है. इसी लक्ष्य के साथ G20 समिट के लिए भारत में पधार रहे विदेशी मेहमानों को UPI वन वर्ल्ड (UPI One World) प्रदान किया जाएगा. यह एक प्रीपेड पेमेंट उपकरण है जिसे UPI की सुविधाओं के साथ जोड़ा गया है. NPCI (राष्ट्रीय पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार इस UPI वॉलेट का इस्तेमाल देश भर में मौजूद किसी भी मर्चेंट को भुगतान करने के लिए किया जा सकता है. 

कैसे करता है काम? 
भारत के केंद्रीय बैंक RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) या फिर FEMA द्वारा जारी की गई गाइडलाइन्स के तहत पैसे एक्सचेंज करने वाली किसी भी संस्था से UPI वन वर्ल्ड (UPI One World) प्राप्त किया जा सकता है. विदेशी नागरिकों द्वारा अपने पहचान पत्र, पासपोर्ट और वीजा की जानकारी दिए जाने के बाद ही उन्हें PPI आधारित UPI वन वर्ल्ड प्राप्त होगा. UPI वन वर्ल्ड को जारी करने वाली संस्था या व्यक्ति को यूजर का पूरा KYC करना होगा और इसके बाद उनसे विदेशी मुद्रा लेकर भारतीय करेंसी उनके UPI वॉलेट में डालनी होगी. यहाँ ध्यान देने वाली बात ये है कि भारतीय करेंसी केवल तभी प्राप्त होगी जब विदेशी करेंसी का भुगतान कर दिया जाएगा. 

क्या है UPI वन वर्ल्ड वॉलेट का फायदा? 
UPI वन वर्ल्ड (UPI One World) के इस्तेमाल से विदेशी नागरिकों को कैश लेकर यहाँ से वहां जाने की समस्या से मुक्ति मिलेगी. विदेशी मेहमानों के सामने पैसे एक्सचेंज करवाने की समस्या भी प्रमुख रूप से मौजूद होती है और UPI वन वर्ल्ड की बदौलत मेहमानों को इस एक समस्या से भी निजात मिलेगी. G20 समिट के लिए भारत पधार रहे मेहमानों को भी आसान, सुरक्षित एवं इंस्टेंट डिजिटल पेमेंट्स का फायदा मिलेगा. इसके साथ ही UPI एप्लीकेशन में जाकर विदेशी मेहमान अपनी ट्रांजेक्शन भी ट्रेस कर सकते हैं. 
 

यह भी पढ़ें: G20 Summit: e-Rupee और UPI का इस्तेमाल करेंगे विदेशी मेहमान!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है Digital Arrest जिसको लेकर PM Modi ने जताई चिंता, कैसे इससे बचा जा सकता है?

ऑनलाइन फ्रॉड के खतरे के बीच आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं जिसमें लोग मिनटों में अपनी जीवन की जमा-पूंजी गंवा दे रहे हैं.

28-October-2024

क्या है BRICS करेंसी जिसको बताया जा रहा डॉलर का विकल्प, ऐसा हुआ तो क्या होगा बदलाव?

दुनिया की इन 3 महाशक्तियों के अलावा ब्रिक्‍स समूह में शामिल 7 अन्‍य देशों ने आपसी व्‍यापार में स्‍थानीय मुद्रा के इस्‍तेमाल पर सहमति जताई.

25-October-2024

BW Class: क्या होता है फ्रंट रनिंग, जिसके फेर में फंस गईं फिर कुछ कंपनियां?

फ्रंट रनिंग घोटाले में तीन कंपनियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. इन कंपनियों के नाम आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC, फर्स्टक्राई और PNB हाउसिंग फाइनेंस हैं.

09-September-2024

BW Class: आखिर क्या होता है FPO और IPO? दोनों में क्या है अंतर? यहां जानें सब कुछ

क्या आप जानते हैं कि FPO और IPO क्या होता है और कोई कंपनी इसे क्यों लेकर आती है? साथ ही, FPO और इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में फर्क क्या है? आइए आज इसी को समझते हैं.

13-April-2024

BW Class: UPI जानते हैं, PPI के बारे में पता है कुछ. इसका कैसे होता है इस्‍तेमाल?

RBI द्वारा थर्ड-पार्टी यूपीआई ऐप्स को पीपीआई से लिंक करने का प्रस्ताव दिया गया है. यूपीआई ट्रांजैक्शन के बारे में तो सब जानते लेकिन PPI के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी होती है.

06-April-2024


बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

14 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

14 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

17 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

15 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

17 hours ago