होम / BW क्लास / BW Class: क्या होता है फ्रंट रनिंग, जिसके फेर में फंस गईं फिर कुछ कंपनियां?

BW Class: क्या होता है फ्रंट रनिंग, जिसके फेर में फंस गईं फिर कुछ कंपनियां?

फ्रंट रनिंग घोटाले में तीन कंपनियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. इन कंपनियों के नाम आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC, फर्स्टक्राई और PNB हाउसिंग फाइनेंस हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फ्रंट रनिंग (Front-Running) टर्म एक बार फिर से खबरों में है. देश की तीन दिग्गज कंपनियों का नाम इससे जुड़ा है. वैसे, ये कोई पहला मौका नहीं है. इसी साल जून में बाजार नियामक सेबी ने क्वांट म्यूचुअल फंड (Quant Mutual Fund) के खिलाफ फ्रंट रनिंग को लेकर कार्रवाई की थी. दरअसल, फ्रंट रनिंग शेयर बाजार से जुड़ी एक अवैध प्रैक्टिस है. ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है.

इस तरह समझिए
फ्रंट रनिंग एक ऐसा गैर-कानूनी तरीका है, जिसके तहत भविष्य में होने वाले किसी बड़े ट्रेड की जानकारी पहले ही ब्रोकर या फंड मैनेजर के माध्यम से निवेशकों को साझा कर दी जाती है. ऐसा क्लाइंट को जानकारी उपलब्ध कराए जाने से पहले किया जाता है. इसके आधार पर संबंधित व्यक्ति डील से पहले ही ऑर्डर करके मुनाफा कमा लेता है. उदाहरण के तौर पर यदि कोई म्यूचुअल फंड बड़ी संख्या में किसी विशेष कंपनी के शेयर खरीदने की योजना बना रहा है, तो इसकी पूर्व जानकारी पर ब्रोकर या फंड मैनेजर यह अनुमान लगाते हुए पहले से शेयर खरीद सकता है कि फंड का ऑर्डर निष्पादित होने के बाद कीमत बढ़ जाएगी. यह अनैतिक अभ्यास ब्रोकर को फंड मैनेजर और बाजार की निष्पक्षता की कीमत पर लाभ कमाने की अनुमति देता है. 

अवैध प्रथा माना गया 
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (म्यूचुअल फंड) विनियम, 1996 के तहत फ्रंट रनिंग को एक अवैध प्रथा माना गया है. ऐसा करने वालों के खिलाफ SEBI द्वारा कार्रवाई की जाती है. सेबी निवेशकों के हितों की सुरक्षा के लिए लगातार ठोस कदम उठता रहता है. पिछले साल SEBI ने  बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी, उनकी पत्नी मारिया गोरेटी और 29 अन्य लोगों को यूट्यूब के जरिए पंप-एंड-डंप करने को लेकर प्रतिबंधित किया था. दरअसल, अरशद ने इस अवैध गतिविधि के जरिये 29.43 लाख और उनकी पत्नी ने 37.56 लाख रुपए कमाए थे.

क्या होता है पंप एंड डंप?
पंप-एंड-डंप एक ऐसा अवैध तरीका है,जिसमें कोई व्यक्ति झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर शेयर की कीमत बढ़ाने की कोशिश करता है. इसमें झूठे दावे करके अपनी जेब भरना मकसद होता है. पंप-एंड-डंप के लिए अक्सर ऐसे व्यक्ति का इस्तेमाल किया जाता है, जो लोगों पर प्रभाव डालता है. संभवतः इसीलिए अरशद वारसी से पंप-एंड-डंप करवाया गया था. हालांकि, अरशद का कहना था कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि जो दावे उन्होंने किए हैं वो झूठे या गलत हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है Digital Arrest जिसको लेकर PM Modi ने जताई चिंता, कैसे इससे बचा जा सकता है?

ऑनलाइन फ्रॉड के खतरे के बीच आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं जिसमें लोग मिनटों में अपनी जीवन की जमा-पूंजी गंवा दे रहे हैं.

28-October-2024

क्या है BRICS करेंसी जिसको बताया जा रहा डॉलर का विकल्प, ऐसा हुआ तो क्या होगा बदलाव?

दुनिया की इन 3 महाशक्तियों के अलावा ब्रिक्‍स समूह में शामिल 7 अन्‍य देशों ने आपसी व्‍यापार में स्‍थानीय मुद्रा के इस्‍तेमाल पर सहमति जताई.

25-October-2024

BW Class: आखिर क्या होता है FPO और IPO? दोनों में क्या है अंतर? यहां जानें सब कुछ

क्या आप जानते हैं कि FPO और IPO क्या होता है और कोई कंपनी इसे क्यों लेकर आती है? साथ ही, FPO और इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में फर्क क्या है? आइए आज इसी को समझते हैं.

13-April-2024

BW Class: UPI जानते हैं, PPI के बारे में पता है कुछ. इसका कैसे होता है इस्‍तेमाल?

RBI द्वारा थर्ड-पार्टी यूपीआई ऐप्स को पीपीआई से लिंक करने का प्रस्ताव दिया गया है. यूपीआई ट्रांजैक्शन के बारे में तो सब जानते लेकिन PPI के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी होती है.

06-April-2024

BW Class: PMI क्या है, अर्थव्यवस्था पर कैसे डालता है असर, कैसे होती है इसकी गणना?

पीएमआई इंडेक्स किसी भी अर्थव्यवस्था के लिए काफी महत्वपूर्ण सूचकांक होता है. पीएमआई नंबर 50 से ऊपर होना उस सेक्टर में बढ़ोतरी को दिखाता है.

05-April-2024


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

14 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

4 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

5 hours ago