होम / BW क्लास / BW Class: आखिर क्या होती है सब्सिडी जो सरकार द्वारा दी जाती है, जानिए आसान भाषा में

BW Class: आखिर क्या होती है सब्सिडी जो सरकार द्वारा दी जाती है, जानिए आसान भाषा में

इस शब्द का मतलब ज्यादातर लोगों को मालूम नहीं होता है. हालांकि इसकी चर्चा सब तरफ होती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः हम लोग आजकल एक शब्द जरूर सुनते हैं जिसको पक्ष व विपक्ष के लोग भी कहते रहते हैं. वो शब्द है सब्सिडी जो सरकार किसी भी व्यक्ति, व्यवसाय या संस्था को देती है. इस शब्द का मतलब ज्यादातर लोगों को मालूम नहीं होता है. हालांकि इसकी चर्चा सब तरफ होती है. तो आइये जानते हैं कि इस शब्द का मतलब क्या होता है और क्यों आमजनता से लेकर के सरकार और सुप्रीम कोर्ट में भी इसकी चर्चा होती रहती है. 

क्या होती है सब्सिडी

सब्सिडी सरकार द्वारा दिया जाने वाला एक आर्थिक लाभ है, जो किसी को भी लोन या फिर नकद भुगतान के तौर पर दिया जाता है. जैसे कि किसान क्रेडिट कार्ड के ब्याज पर सब्सिडी, गैस सिलेंडर पर सब्सिडी आदि.यह व्यवस्था सरकार द्वारा किसी सामाजिक या अच्छी आर्थिक नीति को बढ़ावा देने के लिए की जाती है, जिसमें आम जनता का हित जुड़ा होता है. 

प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सब्सिडी

प्रत्यक्ष सब्सिडी वो होती है जिसमें व्यक्ति को तुरंत भुगतान किया जाता है और जिसकी राशि उसके खाते में ट्रांसफर की जाती है. वहीं अप्रत्यक्ष सब्सिडी वो होती है, जो लोगों को दिखती नहीं है, लेकिन सरकार द्वारा पहले से कीमतों में कमी करके किसी वस्तु को बेचने या फिर खरीदने में दी जाती है. उदाहरण के तौर पर सरकार द्वारा किसानों को सोलर वाटर पंप खरीदने पर दी जाने वाली सब्सिडी.

सब्सिडी आम तौर पर देश की अर्थव्यवस्था के विशिष्ट क्षेत्रों की मदद करती है. यह बोझ को कम करके संघर्षरत उद्योगों की मदद कर सकता है या उनके प्रयासों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करके उन्हें नए विकसित करने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है.

किनको मिलती है सब्सिडी

आमतौर पर सरकार गरीब, शोषित, किसान, मजदूर और निम्न आय वाले लोगों, आदिवासियों आदि को देती है, ताकि वो अपना जीवनयापन आसानी से कर सकें. बच्चों की पढ़ाई से लेकर के मुफ्त स्वास्थ्य और कम कीमतों में बीमा, राशन आदि भी सब्सिडी के दायरे में आता है. 

खजाने पर पड़ता है बोझ

हालांकि सरकारों को सब्सिडी देकर खजाने पर बोझ पड़ता है, लेकिन भारत जैसे देश में जहां 80 करोड़ से ज्यादा आबादी राशन पर जीवित है, वहां सब्सिडी देना मजबूरी है. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां पर कई सारे ऐसे लोग भी हैं जो मुश्किल से एक वक्त की रोटी का इंतजाम अपने परिवार के लिए कर पाते हैं. सुप्रीम कोर्ट में भी इस बात पर बहस चल रही है कि सरकार सब्सिडी दे, लेकिन मुफ्त की रेवड़ियों पर इनको खर्च न करें, जैसे की मुफ्त बिजली-पानी, किसानों का लोन आदि. ऐसा इसलिए क्योंकि इससे देश की अर्थव्यवस्था पर काफी बोझ पड़ता है. 

VIDEO: क्‍या बढ़ रही है हिंदी की आर्थिक ताकत क्‍या कहते हैं बीजेपी प्रवक्‍ता प्रेम शुक्‍ला

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है Digital Arrest जिसको लेकर PM Modi ने जताई चिंता, कैसे इससे बचा जा सकता है?

ऑनलाइन फ्रॉड के खतरे के बीच आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं जिसमें लोग मिनटों में अपनी जीवन की जमा-पूंजी गंवा दे रहे हैं.

28-October-2024

क्या है BRICS करेंसी जिसको बताया जा रहा डॉलर का विकल्प, ऐसा हुआ तो क्या होगा बदलाव?

दुनिया की इन 3 महाशक्तियों के अलावा ब्रिक्‍स समूह में शामिल 7 अन्‍य देशों ने आपसी व्‍यापार में स्‍थानीय मुद्रा के इस्‍तेमाल पर सहमति जताई.

25-October-2024

BW Class: क्या होता है फ्रंट रनिंग, जिसके फेर में फंस गईं फिर कुछ कंपनियां?

फ्रंट रनिंग घोटाले में तीन कंपनियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. इन कंपनियों के नाम आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC, फर्स्टक्राई और PNB हाउसिंग फाइनेंस हैं.

09-September-2024

BW Class: आखिर क्या होता है FPO और IPO? दोनों में क्या है अंतर? यहां जानें सब कुछ

क्या आप जानते हैं कि FPO और IPO क्या होता है और कोई कंपनी इसे क्यों लेकर आती है? साथ ही, FPO और इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में फर्क क्या है? आइए आज इसी को समझते हैं.

13-April-2024

BW Class: UPI जानते हैं, PPI के बारे में पता है कुछ. इसका कैसे होता है इस्‍तेमाल?

RBI द्वारा थर्ड-पार्टी यूपीआई ऐप्स को पीपीआई से लिंक करने का प्रस्ताव दिया गया है. यूपीआई ट्रांजैक्शन के बारे में तो सब जानते लेकिन PPI के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी होती है.

06-April-2024


बड़ी खबरें

लगातार चार दिन की तेजी के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

सोमवार को सेंसेक्स 544.39 अंक यानी 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ 78,639.03 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 390.70 अंक यानी 1.60 फीसदी उछलकर 24,774.30 के स्तर पर पहुंच गया.

2 hours ago

LIC में हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, 6.5% OFS आज से खुला, जानिए निवेशकों के लिए कितना बड़ा मौका

इस OFS के जरिए सरकार करीब 31,000 करोड़ रुपये जुटा सकती है. साथ ही, इससे LIC को न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता (MPS) के नियमों को पूरा करने की दिशा में भी मदद मिलेगी.

2 hours ago

तेल कंपनियों पर सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल और ATF के निर्यात पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स

सरकार का कहना है कि यह फैसला वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और रिफाइनिंग मार्जिन की समीक्षा के बाद लिया गया है. हालांकि, इस बढ़ोतरी का असर घरेलू पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ेगा.

2 hours ago

RBI की स्वैप योजना का असर, FCNR(B) जमा बढ़ते ही बैंकों की CD पर निर्भरता घटी

FCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकिंग प्रणाली में नकदी की स्थिति मजबूत हुई है. इसका असर CD की ब्याज दरों पर भी पड़ा और जून के आखिर से ये दरें 7.57 फीसदी से घटकर 6.85 फीसदी पर आ गईं.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

20 hours ago