✕

होम / BW क्लास / BW Class: पेनी स्टॉक्स क्या होते हैं! क्या ये हमेशा ही खराब होते हैं?

BW Class: पेनी स्टॉक्स क्या होते हैं! क्या ये हमेशा ही खराब होते हैं?

आम धारणा होती है कि अगर किसी कंपनी के शेयर की कीमत ज्यादा है तो वो कंपनी भी बड़ी होगी, और शेयर प्राइस कम है तो कंपनी छोटी होगी. जबकि हर बार ये सही नहीं होता.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आपने पेनी स्टॉक्स के बारे में जरूर सुना होगा. ये क्या होते हैं, क्या इनमें निवेश करना चाहिये या फिर इनसे दूर रहना चाहिए. आज हम इसी के बारे में जानेंगे 

क्या होते हैं पेनी स्टॉक्स ?
शेयर बाजार ब्लूचिप या लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों के शेयर होते हैं, जिनमें आप निवेश करते हैं, लेकिन इसके अलावा कुछ ऐसे शेयर भी होते हैं जिनकी वैल्यू 10 रुपये से भी कम होती है, जिन्हें शेयर बाजार की भाषा में पेनी स्टॉक्स कहा जाता है. लेकिन क्या इसका मतलब ये है कि पेनी स्टॉक वाली कंपनियां ऐसी कंपनियां होती हैं जो खराब होती हैं. जी नहीं, वोडाफोन आइडिया को ही ले लीजिए, इस कंपनी का शेयर आज की तारीख में 8.25 रुपये है, जिसे पेनी स्टॉक कहा जा रहा है. हालांकि सभी को पता है कि वोडाफोन आइडिया कैसी कंपनी है. कई बार लोगों को लगता है कि अभी इसके शेयर का प्राइस भले ही कम है लेकिन आगे चलकर ये मल्टीबैगर रिटर्न दे सकती है. 

क्या है पेनी स्टॉक्स की परिभाषा
हालांकि पेनी स्टॉक्स की कोई तय परिभाषा नहीं है. कुछ लोग 20 रुपये से कम शेयर प्राइस और कम मार्केट कैप वाली कंपनियों को भी पेनी स्टॉक्स मानते हैं. कई बार कुछ लोग बड़ी मात्रा में ये सोचकर 4-5 रुपये के पेनी स्टॉक्स ले लेते हैं कि अगर ये शेयर चला आर 7-8 रुपये भी पहुंचा तो उन्हें मोटा मुनाफा हो सकता है. लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं होता है कि पेनी स्टॉक्स खराब होते हैं. दरअसल किसी कंपनी का शेयर अच्छा है या बुरा ये उस कंपनी की वित्तीय सेहत, फंडामेंटल्स और बिजनेसॉ जैसी कई बातों पर निर्भर करता है.

कैसे समझें कि कोई शेयर पेनी स्टॉक्स हैएक आम धारणा ये भी होती है कि अगर किसी कंपनी के शेयर की कीमत ज्यादा है तो वो कंपनी भी बड़ी होगी, और शेयर प्राइस कम है तो कंपनी छोटी होगी. जबकि हर बार ये सही नहीं होता है, जैसा कि वोडाफोन आइडिया को ही देख लीजिए, कंपनी का मार्केट कैप 26,81,923 लाख रुपये है और शेयर प्राइस 8 रुपये 25 पैसे है. ऐसे ही आज की तारीख में MRF के शेयर की कीमत 92,119 रुपये है और HDFC Bank के शेयर की कीमत 1500 रुपये है. अगर आप शेयर प्राइस के हिसाब से ये सोचेंगे कि MRF कंपनी HDFC Bank से बड़ी है तो आप गलत हैं. शेयर प्राइस का कंपनी के साइज से कोई संबंध नहीं होता है. कोई कंपनी कितनी बड़ी है ये उसके मार्केट कैपिटलाइजेशन से पता चलता है. जैसे - MRF का मार्केट कैप 40,22,722 लाख रुपये है, जबकि HDFC Bank का 8.36 लाख करोड़ रुपये है. यानी HDFC Bank कहीं ज्यादा बड़ी कंपनी है MRF से. 

कुछ पेनी स्टॉक्स ऐसे होते हैं जो आपके निवेश को एक समय के बाद कई गुना बढ़ा सकते हैं, बशर्ते कंपनी के फंडामेंटल्स और उसकी वित्तीय सेहत को आपने अच्छे से समझ लिया हो और आपको भरोसा हो कि ये आगे जाकर अच्छा रिटर्न दे सकते हैं, चाहे उसकी कीमत अभी कम क्यों न हो. उदाहरण के तौर पर बिग बुल राकेश झुनझुनवाला ने साल 2002 में Titan कंपनी के शेयर 4.5 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे थे, जबकि आज इसकी मार्केट प्राइस 2700 रुपये प्रति शेयर से भी ज्यादा है. लेकिन क्या सभी पेनी स्टॉक्स Titan जैसे रिटर्न देते हैं. जी नहीं- ये बहुत बड़ी भूल होगी अगर आप इस सोच के साथ कोई पेनी स्टॉक खरीदते हैं. कोई पेनी स्टॉक आगे चलकर कैसा रिटर्न देगा ये एक बेहत गहन रिसर्च का विषय है. इसलिए अगर आपने बिना सोचे समझे किसी के कहने पर कोई पेनी स्टॉक खरीद लिया और मोटी रकम लगा दी, तो आपकी पूरी कमाई डूब भी सकती है. पेनी स्टॉक्स में निवेश बहुत रिस्क भरा काम होता है.

दरअसल शेयर बाजार में कई कंपनियां ऐसी भी होती हैं जो साइज में बहुत छोटी होती है, उनके शेयर अचानक ही बहुत बढ़ जाते हैं, और फिर अचानक ही गिर जाते हैं. ऐसी कंपनियों के फंडामेंटल्स भी मजबूत नहीं होते, जो लोग ऐसी कंपनियों के चक्कर में तुरंत मुनाफा कमाने की सोचकर पैसा डालते हैं वो बहुत बड़ा जोखिम मोल लेते हैं. इसलिए जबतक आपको शेयर बाजार की अच्छी जानकारी न हो, पेनी स्टॉक्स से दूर रहने में ही भलाई है. अच्छे शेयरों में पैसा निवेश करिये और निश्चिंत रहिए. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है Digital Arrest जिसको लेकर PM Modi ने जताई चिंता, कैसे इससे बचा जा सकता है?

ऑनलाइन फ्रॉड के खतरे के बीच आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं जिसमें लोग मिनटों में अपनी जीवन की जमा-पूंजी गंवा दे रहे हैं.

28-October-2024

क्या है BRICS करेंसी जिसको बताया जा रहा डॉलर का विकल्प, ऐसा हुआ तो क्या होगा बदलाव?

दुनिया की इन 3 महाशक्तियों के अलावा ब्रिक्‍स समूह में शामिल 7 अन्‍य देशों ने आपसी व्‍यापार में स्‍थानीय मुद्रा के इस्‍तेमाल पर सहमति जताई.

25-October-2024

BW Class: क्या होता है फ्रंट रनिंग, जिसके फेर में फंस गईं फिर कुछ कंपनियां?

फ्रंट रनिंग घोटाले में तीन कंपनियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. इन कंपनियों के नाम आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC, फर्स्टक्राई और PNB हाउसिंग फाइनेंस हैं.

09-September-2024

BW Class: आखिर क्या होता है FPO और IPO? दोनों में क्या है अंतर? यहां जानें सब कुछ

क्या आप जानते हैं कि FPO और IPO क्या होता है और कोई कंपनी इसे क्यों लेकर आती है? साथ ही, FPO और इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में फर्क क्या है? आइए आज इसी को समझते हैं.

13-April-2024

BW Class: UPI जानते हैं, PPI के बारे में पता है कुछ. इसका कैसे होता है इस्‍तेमाल?

RBI द्वारा थर्ड-पार्टी यूपीआई ऐप्स को पीपीआई से लिंक करने का प्रस्ताव दिया गया है. यूपीआई ट्रांजैक्शन के बारे में तो सब जानते लेकिन PPI के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी होती है.

06-April-2024


बड़ी खबरें

रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन ने पकड़ी रफ्तार, 12 साल में तीन गुना बढ़ा आंकड़ा; 99.7% नेटवर्क हुआ इलेक्ट्रिक

आंकड़ों के मुताबिक, 1950 तक देश के केवल 0.7 फीसदी रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण हुआ था. 1961 में यह आंकड़ा 1.3 फीसदी और 2001 तक 23.6 फीसदी पहुंचा. इसके बाद भी रफ्तार सीमित रही, लेकिन 2014 के बाद इलेक्ट्रिफिकेशन के काम में तेजी आई.

3 hours ago

सचिन तेंदुलकर ने गेमिंग कंपनी मेटास्पोर्ट्स इंटरएक्टिव में किया निवेश, 3 साल में 10 करोड़ डाउनलोड का लक्ष्य

कंपनी का लोकप्रिय क्रिकेट गेम 'हिटविकेट' अब तक 120 देशों में 2 करोड़ से ज्यादा यूजर्स तक पहुंच चुका है.

2 hours ago

डेटा सेंटर कारोबार पर अडानी ग्रुप का बड़ा दांव, 1.5 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज जुटाने की तैयारी

गौतम अडानी के नेतृत्व वाला अडानी ग्रुप अब ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के पारंपरिक कारोबार से आगे बढ़कर डिजिटल क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने पर जोर दे रहा है. प्रस्तावित फंडिंग इसी रणनीति का हिस्सा है.

5 hours ago

डिज्नी में फिर होगी छंटनी! खर्च में 20% तक कटौती की तैयारी, हजारों कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी

डिज्नी पिछले कई वर्षों से लागत घटाने और कारोबार के पुनर्गठन की प्रक्रिया में जुटी है. इस दौरान कंपनी हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है और अरबों डॉलर के खर्च में कटौती की है.

5 hours ago

NTT DATA मंगलुरु में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 2027 तक 2,500 करेगी, AI और क्लाउड पर रहेगा फोकस

कंपनी ने बताया कि विस्तार के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा के क्षेत्र में विशेष क्षमताएं विकसित की जाएंगी. इसके अलावा हेल्थकेयर और लाइफ साइंसेज, हाईटेक, ऑटोमोटिव और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया जाएगा.

6 hours ago