✕

होम / ऑटोमोबाइल / क्‍या भारत के EV सेक्‍टर पर असर डालेगा चीन का कोविड?

क्‍या भारत के EV सेक्‍टर पर असर डालेगा चीन का कोविड?

चीन अकेला ऐसा देश है जहां से भारत के कारोबोरियों के लिए अलग-अलग तरह के उपकरण इंपोर्ट होते हैं. ऐसे में इस क्षेत्र पर उसका पूरा एकाधिकार है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

चाइना में लगातार बढ़ते कोविड-19 ने भारत के इलेक्ट्रॉनिक वैहकिल इंडस्ट्री को चिंता में डाल दिया है. भारत के EV सेक्टर को यह चिंता सता रही है कि चीन में बढ़ते लगातार कोविड-19 के कारण वहां से सप्लाई होने वाली बैटरी की आपूर्ति कहीं बाधित ना हो जाए. अगर ऐसा होता है तो इससे भारत में EV सेक्टर का कारोबार बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है. 


चीन में फैले कोविड के हैं बूरे हालात 
भारत में EV सेक्टर पर काम करने वाली कंपनियां जो कि चीन से इंपोर्ट होने वाले बैटरी पैक्स पर निर्भर करती हैं. उनका मानना है कि जब तक वहां के अधिकारी महामारी को नियंत्रण में लाने में सफल होंगे तब तक भारत में अगली छमाही का कारोबार प्रभावित हो सकता है. किसी भी भारतीय टीवी निर्माता कंपनी के पास जनवरी के आगे की आपूर्ति को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है. क्योंकि फरवरी में अपेक्षित जो डिलीवरी होनी है उसके लिए अभी तक सेल ऑ र्डर नहीं दिए गए हैं.

भारतीय इंपोर्टरों का मानना है कि जनवरी में प्राप्त होने वाली डिलीवरी, जिसके लिए एक हफ्ता पहले दिए गए ऑर्डर या तो ट्रांजिट में है या फिर चीन के गोदामों से अब तक निकले ही नहीं है. EV सेक्टर में काम करने वाले एक्सपर्ट्स का मानना है कि चीन में मौजूदा समय में कोविड-19 के बेहद बुरे हालात हैं. वहां की फैक्ट्रियों में सिर्फ 50% मजदूर ही काम कर रहे हैं, जिसके कारण उत्पादन क्षमता से लेकर किए गए उत्पादन को भारत भेजने के लिए काम करने वाली मशीनरी मौजूद ही नहीं है. 


चाइना का एकाधिकार है इस क्षेत्र पर
भारत में बैटरी सेल का कोई भी निर्माता मौजूद नहीं है, जिसके कारण ये सेक्टर पूरी तरह से चीन से आयात होने वाले बैटरी सेल पर ही निर्भर करता है. ऐसे में इस क्षेत्र पर चीन का एकाधिकार है. एक दूसरे एक्सपर्ट का कहना है कि हमें लगता है कि बीजिंग में कई फैक्ट्रियां इस महामारी के कारण  बंद हो गई है. आशंका ये भी जताई जा रही है कि यह दूसरे इलाकों में भी फैल सकता है इसके कारण सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हो सकती है लेकिन वह कितनी होगी इसके बारे में अभी तक नहीं कहा जा सकता है.


सरकार ने नहीं किया सब्सिडी का ऐलान 
 EV सेक्टर के टू व्हीलर सेगमेंट में कई नए प्रोडक्ट लॉन्‍च होने के लिए सिर्फ इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि सरकार ने पिछले अप्रैल में इस सेक्‍टर के लिए जिन सब्सिडियों का Faster Adoption and Manufacturing of Electric Vehicles (FAME) 2 के तहत ऐलान किया था उन्‍हें लागू नहीं किया गया है. वही एक  दिसंबर से नए बैट्री नियम लागू होने के कारण और वाहन निर्माताओं के पास कम ऑर्डर है, जिसके चलते बैकलॉग नहीं है. एक्‍सपर्टस का कहना है कि कोविड-19 का इस पर कितना असर पड़ेगा इसके लिए हमें अभी कुछ और दिन का इंतजार करना होगा.


कई कंपनियां कर रही हैं नई लॉन्‍चिंग की तैयारी 
EV कार बनाने वाली कंपनियां एक और जहां चीन में फैले कोरोना वायरस पर नजर बनाए हुए हैं वहीं कई कार कंपनियों ने आने वाले हफ्तों में नई गाड़ियों के लॉन्च की योजना बनाई है. टाटा मोटर्स जो कि भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार मेकर कंपनी है, जिसने हाल ही में टियेगो का EV वर्जन लॉन्‍च किया था वो उसकी कैपेसिटी बढ़ाने की तैयारी कर रही है.  वहीं दूसरी ओर हुंडई अगले महीने आईकॉनिक फाइव इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च करने जा रही है.  वही चाइनीस ब्रांड BYD जनवरी महीने में ATTO 3 कार लॉन्च करने जा रही है. कार निर्माता कंपनियों का कहना है कि उन्हें लगता है कि जनवरी की सप्लाई में तो कोई दिक्कत नहीं होगी, लेकिन फरवरी और मार्च के लिए किसी भी तरह की घोषणा करना यह थोड़ा जल्दी का समय है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

26 minutes ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

39 minutes ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

1 hour ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

56 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

22 hours ago