✕

होम / ऑटोमोबाइल / आखिर ऐसा क्या हुआ कि 6 Airbags पर नितिन गडकरी को लेना पड़ गया यू-टर्न?

आखिर ऐसा क्या हुआ कि 6 Airbags पर नितिन गडकरी को लेना पड़ गया यू-टर्न?

पिछले साल नितिन गडकरी ने साफ कहा था कि सरकार सभी कारों के लिए छह एयरबैग अनिवार्य करने जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सड़कों पर दौड़तीं कारों को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए छह एयरबैग (6 Airbags) अनिवार्य करने की बात चल रही थी. पिछले साल केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि कार निर्माता कंपनियों को सेफ्टी को लेकर गंभीर होना पड़ेगा. सरकार हर कार में छह एयरबैग अनिवार्य करने जा रही है. हालांकि, अब उन्होंने इस मामले में यू-टर्न ले लिया है. कल तक इस मुद्दे पर सख्ती दिखा रहे गडकरी अब नरम पड़ गए हैं. उनका कहना है कि यह पूरी तरह से कंपनियों पर है कि वो 6-एयरबैग लगाती हैं या नहीं. 

अक्टूबर में होना था लागू
नितिन गडकरी के इस रुख के बाद यह सवाल लाजमी हो जाता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि कल तक सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी नजर आ रहे छह एयरबैग अब वैकल्पिक हो गए हैं? पिछले साल टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद कारों को ज्यादा सुरक्षित बनाने की मुहिम शुरू हुई थी. उसी दौरान गडकरी ने सभी कारों में छह एयरबैग अनिवार्य करने की बात कही थी. हालांकि, कंपनियों के विरोध के चलते डेडलाइन आगे बढ़ा दी गई. इस साल अक्टूबर में छह एयरबैग का नियम अमल में आना था, लेकिन अब वो ठंडे बस्ते में चला गया है. 

रोड सेफ्टी स्टैंडर्ड में इजाफा 
जानकार मानते हैं कि गडकरी ने इस मुद्दे पर यू-टर्न लेने की कई वजह हैं. सबसे पहली तो यही है कि Bharat NCAP यानी न्यू कार एसेसमेंट प्रोग्राम के 1 अक्टूबर से लागू होने के बाद कारों के रोड सेफ्टी स्टैंडर्ड में इजाफा की उम्मीद है. इस प्रोग्राम में कार के क्रैश सहित विभिन्न टेस्टों के आधार पर उसकी स्टार रेटिंग तय की जाएगी. इसमें एडल्ट और चाइल्ड के हिसाब से 0 से लेकर 5 तक स्टार रेटिंग मिलेगी. ऐसे में जिस कंपनी को अपनी कार के लिए बेहतर सेफ्टी रेटिंग चाहिए, उसको अपनी गाड़ी में सेफ्टी फीचर भी ज्यादा देने पड़ेंगे और छह एयरबैग भी इसमें शामिल है. शायद इसलिए सरकार ने छह एयरबैग को अनिवार्य नहीं बनाया. 

कंपनियों ने किया था विरोध
इसके अलावा, कंपनियों का विरोध और चुनावी मौसम भी एक बड़ी वजह हो सकती है. ऑटो कंपनियां लगातार इसका विरोध करती आ रही हैं. मारुति से लेकर लगभग सभी कार कंपनियां कह चुकी हैं कि हर कार में छह एयरबैग देना संभव नहीं है, क्योंकि इससे कार की कॉस्ट बढ़ जायेगी. कारों के महंगा होने से उनकी बिक्री पर भी असर पड़ेगा. कंपनियों का कहना था कि छोटी कारों में भी 6-एयरबैग लगाने के लिए उसके स्ट्रक्चर में चेंज करना पड़ेगा. जिससे इन्वेस्टमेंट काफी बढ़ जाएगा और कार की कॉस्ट भी बढ़ जाएगी.

सरकार को होगी ये आशंका 
सरकार को इस बात की भी आशंका रही होगी कि कंपनियों पर जबरन छह एयरबैग का फैसला थोपने का कहीं उसे चुनाव में नुकसान न उठाना पड़ जाए. कार निर्माताओं ने जिस तरह का रुख इस घोषणा के तुरंत बाद अख्तियार किया था, उससे साफ था कि वो किसी भी सूरत में छह एयरबैग के लिए तैयार नहीं हैं. मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन आरसी भार्गव ने पिछले साल जून में कहा था कि सरकार की छह एयरबैग की नीति का असर छोटी कारों पर पड़ेगा. ऐसे में कंपनी उन्हें बंद करने में कोई संकोच नहीं करेगी. कुल मिलाकर कारण चाहे जो भी रहा, लेकिन मारुति जैसी कंपनियां इससे बेहद खुश होंगी कि रोड सेफ्टी को लेकर गडकरी को अपने कदम वापस खींचने पड़े हैं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

11 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

12 hours ago