✕

होम / ऑटोमोबाइल / 2024 तक डीजल कारें बनाना बंद कर देगी ये जानी-मानी कंपनी!

2024 तक डीजल कारें बनाना बंद कर देगी ये जानी-मानी कंपनी!

कंपनी ने घोषणा करते हुए कहा कि 2024 तक वह अपने बाकी बचे डीजल मॉडल्स की निर्माण प्रक्रिया पूरी तरह बंद कर देगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जब भी बात लग्जरी और सुरक्षित फीचर्स वाली कारों की आती है तो वॉल्वो (Volvo) का नाम न आए यह नामुमकिन हो जाता है. लेकिन अब हाल ही में वॉल्वो ने एक ऐसी घोषणा कर दी ही जिस एसुनकर आपको झटका लग सकता है. दरअसल हाल ही में कंपनी ने घोषणा कर जानकारी दी है कि 2024 तक वह डीजल कारों का निर्म्मान पूरी तरह से बंद कर देगी. 

पूरी तरह बनना है इलेक्ट्रिक
आपको बता दें कि वॉल्वो (Volvo) धीरे-धीरे पूरी तरह एक इलेक्ट्रिक कार निर्माता बनने की ओर बढ़ रही है और इसी लक्ष्य के अनुरूप यह फैसला लिया गया है. कंपनी ने आज घोषणा करते हुए कहा है कि 2024 तक वह अपने बाकी बचे डीजल मॉडल्स की निर्माण प्रक्रिया पूरी तरह बंद कर देगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वॉल्वो स्वीडन की कंपनी है और आज दी गए बयान में जानकारी देते हुए कंपनी ने बताया कि आज से कुछ ही महीनों बाद कंपनी द्वारा अपनी आखिरी डीजल कार का निर्माण किया जाएगा और ऐसा करने वाली वॉल्वो पहली कर कंपनी होगी. 

बढ़ी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री
वॉल्वो कार (Volvo) कंपनी में एक काफी बड़ा हिस्सा चीन की कंपनी Geely का भी है और इस कंपनी ने भी निर्णय लिया है कि 2030 तक कंपनी पूरी तरह इलेक्ट्रिक हो जाएगी. आपको बता दें कि 2019 तक वॉल्वो द्वारा यूरोप में बेचीं गई कुल कारों की संख्या में से ज्यादातर कारों को डीजल से ताकत मिलती थी. दूसरी तरफ साल 2022 तक कंपनी की कुल बिक्री में इन कारों की हिस्सेदारी कम होकर केवल 8.9% रह गई थी. अगस्त में वॉल्वो द्वारा बेचीं गई कुल कारों में से 33% कारें या तो इलेक्ट्रिक या फिर हाइब्रिड थीं. हालांकि फिलहाल कंपनी द्वारा यह जानकारी साझा नहीं की गई है कि बाकी बची 67% ICE (Internal Combustion Engine) कारों में से डीजल और पेट्रोल कारों की संख्या कितनी है.

कम हुई डीजल कारों की बिक्री
यूरोप में डीजल कारों की बिक्री में काफी तेजी से गिरावट देखने को मिली है. फॉक्सवेगन (Volkswagen) द्वारा एमिशन कम करने के नाम पर किए गए स्कैम के बाद से ही यह कमी देखने को मिली है. इस स्कैम के बाद से ही कार निर्माता कंपनियां लगातार अपने मॉडल्स में मौजूद डीजल कारों की संख्या को कम कर रही हैं. आपको बता दें कि यूरोप में साल 2015 के दौरान बेचीं गई कारों की कुल संख्या का 50% हिस्सा केवल डीजल कारों का था जबकि जुलाई 2023 में यह हिस्सा कम होकर मात्र 14% रह गया था. 
 

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर क्यों ट्रोल हुआ दिल्ली का ये बुकस्टोर, क्या है पूरा मामला?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

11 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

12 hours ago