✕

होम / ऑटोमोबाइल / अब नेक्स्ट लेवल पर जाएगी कारों की सेफ्टी, लॉन्च हुआ भारत-NCAP!

अब नेक्स्ट लेवल पर जाएगी कारों की सेफ्टी, लॉन्च हुआ भारत-NCAP!

अब तक भारत में जो वाहन बेचे जाते रहे हैं, उन्हें ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट के आधार पर सेफ्टी रेटिंग दी जाती थी.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश में ही कारों को क्रैश टेस्ट और सेफ्टी रेटिंग देने के लिए भारत-NCAP (न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) लॉन्च हो गया है. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को इसकी शुरुआत करते हुए, लंबे समय से चले आ रहे इंतजार पर फुल स्टॉप लगा दिया. रोड सेफ्टी और कार नॉर्म्स के लिए तैयार किया गया भारत-NCAP इसी साल अक्टूबर से पूरे देश में लागू हो जाएगा. इसके साथ ही भारत कारों को क्रैश टेस्ट और सेफ्टी रेटिंग देने वाला दुनिया का 5वां देश बन गया है. इस लिस्ट में अमेरिका, चीन, जापान और दक्षिण कोरिया पहले से शामिल हैं.

ऑटो इंडस्ट्री ने किया स्वागत
सरकार की तरफ से कहा गया है कि भारत-NCAP का उद्देश्य कार खरीदने वालों को यह बताना है कि बाजार में उपलब्ध गाड़ियां क्रैश टेस्ट और सेफ्टी के मामले में कितनी मजबूत हैं. भारत-NCAP के तहत देश में बनाई जाने वालीं और बेचे जाने वालीं कारों को उनकी क्रैश रिपोर्ट के आधार पर सेफ्टी रेटिंग दी जाएगी. इसमें 3.5 टन तक वजन वाले वाहनों का क्रैश टेस्ट किया जाएगा. ऑटो इंडस्ट्री ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है. मारुति सुजुकी, महिंद्रा और टोयोटा जैसे कार निर्माता पहले ही इसे घरेलू ऑटो उद्योग के लिए साहसिक कदम करार दे चुके हैं.

अब तक क्या थी व्यवस्था?
नए भारत-NCAP प्रोग्राम के तहत भारत में मौजूदा कार कंपनियां ऑटोमोटिव इंडस्ट्री स्टैंडर्ड (AIS) 197 के तहत अपनी कारों को स्वैच्छिक रूप से टेस्टिंग के लिए दे सकेंगी. साथ ही भारत-NCAP के पास कारों को चुनने और लेने का अधिकार भी होगा. भारत-NCAP रैंडम तरीके से किसी भी कार को टेस्टिंग के लिए चुन सकेगा. इन कारों की सेफ्टी रेटिंग कई तरीके के क्रैश टेस्ट के बाद निर्धारित की जाएगी. टेस्टिंग के बाद वाहन के प्रदर्शन के आधार पर, वयस्क यात्रियों (AOP) और बच्चों यानी कि चाइल्ड ऑक्युपेंट्स (COP) के लिए 0 से 5 तक स्टार रेटिंग दी जाएगी. अब तक भारत में जो वाहन बेचे जाते रहे हैं, उन्हें ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट के आधार पर सेफ्टी रेटिंग दी जाती थी.  

कौन करेगा कारों की टेस्टिंग?
भारत-NCAP को कुछ परीक्षणों के लिए अपडेटेड ग्लोबल NCAP प्रोटोकॉल और यूरो NCAP के आधार पर डिजाइन किया गया है, जो कई सालों से इंडस्ट्री का मानक रहे हैं. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को उम्मीद है कि इससे देश में सेफ्टी कारों की डिमांड बढ़ेगी, जिससे कार निर्माताओं को ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. अब यह भी जान लेते हैं कि कारों की टेस्टिंग कौन करेगा. ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) को भारत न्यू कार एसेसमेंट प्रोग्राम के लिए क्रैश टेस्ट एजेंसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. ARAI की पुणे और चाकण में पूरी तरह से अत्याधुनिक तकनीक से लैस लैब्स हैं, जहां ये टेस्ट किए जाएंगे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

10 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

12 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

13 hours ago