✕

होम / ऑटोमोबाइल / IPO की तैयारी में जुटी Ola Electric को झटका, 2 टॉप अधिकारियों ने तोड़ा रिश्ता 

IPO की तैयारी में जुटी Ola Electric को झटका, 2 टॉप अधिकारियों ने तोड़ा रिश्ता 

ओला इलेक्ट्रिक से अलग होने वाले दोनों अधिकारियों को कंपनी के फाउंडर का करीबी माना जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली देश की दिग्गज कंपनी ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) में सबकुछ ठीक नहीं है. खबर है कि कंपनी के दो सीनियर लेवल के एग्जीक्यूटिव्स ने Ola का साथ छोड़ दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि Ola इलेक्ट्रिक से अपना रिश्ता तोड़ने वालों में प्लानिंग एंड स्ट्रैटजी के हेड स्लोकर्थ दास और पार्टनरशिप एंड कॉरपोरेट अफेयर्स के हेड सौरभ शारदा शामिल हैं. दोनों पिछले कई सालों से ओला से जुड़े रहे हैं और कंपनी के फाउंडर भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) के करीबी माने जाते हैं. 

2 और इस्तीफों की खबर
ओला इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता का कहना है कि दोनों अधिकारियों ने 7 साल से अधिक समय तक कंपनी में अपनी सेवा दी है और हम उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं. खबर ये भी है दास और सौरभ के अलावा दो और बड़े अधिकारियों ने कंपनी छोड़ दी है. हालांकि, Ola ने इस खबर का खंडन किया है. स्लोकर्थ दास ने 2015 में ओला कैब्स में मैनेजर के रूप में अपना करियर शुरू किया था और तीन साल में वह फ्लीट मैनेजमेंट के हेड बन गए थे. करीब 3 साल पहले उन्हें ओला इलेक्ट्रिक की कोर टीम का हिस्सा बनाया गया था.

तब छलका था भाविश का दर्द
सौरभ शारदा भी ओला इलेक्ट्रिक की फाउंडिंग टीम का हिस्सा थे. मालूम हो कि पिछले साल Ola इलेक्ट्रिक के कई बड़े अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया था. कंपनी के कई स्कूटरों में आग लगने की घटनाएं सामने आने के बाद यह डेवलपमेंट देखने को मिला था, लेकिन करीब एक साल से शांति थी. अब एकदम से दो बड़ी अधिकारियों ने कंपनी छोड़ दी है और 2 अन्य के इस्तीफे की खबर सामने आ रही है. कुछ वक्त पहले, भाविश अग्रवाल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बिजनेस की यात्रा में कई बार लोग आपसे सहमत नहीं होते. आपके न चाहते हुए भी लोग अलग हो जाते हैं. इन शब्दों के साथ उन्होंने कंपनी में मची भगदड़ पर अपना दुखा जाहिर किया था.

आईपीओ लाने की है तैयारी
सॉफ्टबैंक समर्थित ओला इलेक्ट्रिक अगले साल 700 मिलियन डॉलर तक के आईपीओ की तैयारी कर रही है. कंपनी ने अगले साल की शुरुआत में अपने संभावित स्टॉक मार्केट डेब्यू का प्रबंधन करने के लिए गोल्डमैन सैश और कोटक महिंद्रा कैपिटल को नियुक्त किया है. 2021 के अंत में बिक्री शुरू होने के बाद से, ओला 32% हिस्सेदारी के साथ भारत के ई-स्कूटर मार्केट का लीडर बन गई है. एथर एनर्जी, टीवीएस मोटर और हीरो इलेक्ट्रिक जैसी कंपनियां ओला को टक्कर देने की लगातार कोशिश कर रही हैं. ओला इलेक्ट्रिक ने मार्च में खत्म हुए पिछले वित्तीय वर्ष में 33.5 करोड़ डॉलर का रिवेन्यु हासिल किया था.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

10 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

12 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

13 hours ago