✕

होम / ऑटोमोबाइल / हैदराबाद के इस शख्‍स ने खरीदी सबसे महंगी कार, जानिए क्‍या है इस कार में खास 

हैदराबाद के इस शख्‍स ने खरीदी सबसे महंगी कार, जानिए क्‍या है इस कार में खास 

इस कार को भारत की अब तक की सबसे महंगी कार बताया जा रहा है. कंपनी ने अपना पहला शोरूम इनफिनिटी कार के साथ खोला है. ये शोरूम कंपनी ने मुंबई में खोला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हमारे देश में कारों के शौकीन लोगों की खबरें तो अक्‍सर सामने आती हैं लेकिन इस बार एक अलग तरह की खबर सामने आई है. हैदराबाद के एक शख्‍स ने एक ऐसी सुपरकार खरीदी है, जिसके बाद वो देश में इस महंगी कार का पहला खरीददार बन गया है. इस खबर के सामने आते ही उसकी चर्चा सब जगह हो रही है. 12 करोड़ रुपये की कीमत वाली इस कार का नाम McLaren 765 LT स्पाइडर है, जिसका वो देश में पहला खरीददार बन गया है. 


आखिर कौन है ये शख्‍स 
हैदराबाद के रहने वाले नासिर खान ने McLaren 765 LT स्पाइडर नाम की ये कार खरीदी है, जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपये है. कुछ दिन पहले इस कार की डिलीवरी हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में की गई.  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नासिर इस कार के शायद पहले ग्राहक हैं.  उन्‍होंने इसकी तस्‍वीर अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है ‘घर में तुम्हारा स्वागत है’.


आखिर क्‍या है McLaren 765 LT इस कार की सबसे खास बात 
McLaren 765 LT कार की सबसे खास बात है इसकी कनवर्टिबल रूफ. इसकी रूफ सिर्फ 11 सेकेंड में पूरी तरह से खुल जाती है. इसे बनाने मे कंपनी ने कार्बन फाइबर का इस्‍तेमाल किया है. वहीं कार का एयरोडॉयनेमिक शेप इसे कूप वर्जन का लुक देता है. इस कार में एग्रेसिव फ्रंट बंपन, साइड स्‍कर्टस और व्रैअराउंड रियर बंपर की सुविधा दी गई है. इस कार को 4 लीटर ट्विन टर्बो चार्ज V8 पेट्रोल इंजन से पावर मिलती है. ये 7 स्‍पीड सीक्‍वेंशल गियरबॉक्‍स के साथ आता है. इस कंपनी ने कुछ दिन पहले ही मुंबई में अपना पहला शोरूम खोला है.


आखिर कौन हैं नासिर खान 
McLaren 765 LT कार को खरीदने वाले नासिर खान के पास महंगी कारों का बड़़ा कलेक्‍शन है. उनके पास मौजूदा समय में Rolls Royce Cullinan Black Badge, Ferrari 812 Superfast, Mercedes-Benz G350d, Ford Mustang, Lamborghini Aventador, Lamborghini Urus जैसी कई और महंगी कारें हैं. वो इन कारों के साथ अपनी तस्‍वीरें अक्‍सर अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट में साझा करते रहते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

29 minutes ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

42 minutes ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

1 hour ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

58 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

22 hours ago