✕

होम / ऑटोमोबाइल / इस कार कंपनी के लिए अच्छा नहीं रहा अगस्त, सीधे इतने % घट गई सेल

इस कार कंपनी के लिए अच्छा नहीं रहा अगस्त, सीधे इतने % घट गई सेल

महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू बाजार में पैसेंजर व्हीकल बिक्री अगस्त में 87 प्रतिशत तक बढ़ी है. इसी तरह, टाटा मोटर्स की कुल बिक्री अगस्त में 36 फीसदी बढ़कर 78,843 यूनिट पर पहुंच गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए अगस्त का महीना अच्छा रहा. इस दौरान कई कंपनियों के सेल्स फिगर पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहे. मारुति सुजुकी ने इस महीने कुल 1,65,173 यूनिट्स की बिक्री की. इसमें से घरेलू बाजार में कंपनी ने 1,37,537 वाहन बेचे. सबसे ज्यादा सेल मारुति की कॉम्पैक्ट क्लास की कारों की हुई. वहीं, टाटा और महिंद्रा की सेल में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई. 

ऐसा रहा मारुति का हाल
मारुति सुजुकी ने इस साल अगस्त में 95,235 यूनिट्स बनाई हैं, उत्पादन का यह आंकड़ा पिछले साल समान अवधि में 68,184 यूनिट्स रहा था. इस साला अगस्त में घरेलू बाजार में मारुति सुजुकी ने मिनी क्लास की 22,162 यूनिट्स बेचीं. इस क्लास में ऑल्टो और एस-प्रेसो जैसी कारें शामिल हैं. वहीं, सबसे ज्यादा सेल कॉम्पैक्ट क्लास में दर्ज की गई. इस क्लास में मारुति सुजुकी की 71,557 यूनिट बिकीं. बता दें कि कॉम्पैक्ट क्लास में कंपनी की बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट, टूर एस, वैगनआर जैसी गाड़ियां आती हैं.

Hyundai की बिक्री 5% बढ़ी
वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू बाजार में पैसेंजर व्हीकल बिक्री अगस्त में 87 प्रतिशत तक बढ़ी है. इसी तरह, टाटा मोटर्स की कुल बिक्री अगस्त में 36 फीसदी बढ़कर 78,843 यूनिट पर पहुंच गई है. कंपनी ने पिछले साल के इसी महीने में 57,995 गाड़ियां बेची थीं. Hyundai मोटर की बिक्री में कोई बड़ा इजाफा नहीं हुआ है. कंपनी ने अगस्त में बिक्री में 5% की बढ़त हासिल की है, इस दौरान उसने 62,210 यूनिट बेचीं हैं. 

Honda को उठाना पड़ा नुकसान
KIA INDIA की थोक बिक्री पिछले महीने 33% बढ़कर 22,322 यूनिट हो गई. कंपनी ने पिछले साल अगस्त में डीलरों को 16,759 यूनिट्स की आपूर्ति की थी. इसके अलावा, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) की कुल थोक बिक्री अगस्त में 17 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 14,959 यूनिट्स आ गई है. SKODA ऑटो इंडिया के लिए भी अगस्त में सेल्स फिगर थोड़ी राहत भरे है. हालांकि, होंडा कार्स इंडिया लि. (HCIL) की घरेलू बाजार में बिक्री अगस्त में 30 प्रतिशत घटकर 7,769 यूनिट रह गई. पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने घरेलू बाजार में 11,177 वाहन बेचे थे.  

किस वजह से बढ़ी सेल?
भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनियों को जिस सेमीकंडक्टर चिप की वजह से नुकसान उठाना पड़ रहा था, उसकी आपूर्ति अब काफी हद तक सुधर गई है. इसके चलते कंपनियां ज्यादा प्रोडक्शन करने में सक्षम हैं. इसके अलावा, कारों की डिलीवरी भी पहले से फास्ट हो सकी है. ये भी एक प्रमुख कारण है कि अगस्त में कारों की बिकी में इजाफा हुआ है. बता दें कि आजकल सभी गाड़ियां लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पर बन रही हैं, जिनमें तमाम तरह के आधुनिक फीचर्स होते हैं. गाड़ियों की पावर स्टीयरिंग, ब्रेक सेंसर, एंटरटेनमेंट सिस्टम, एयरबैग और पार्किंग कैमरों में सेमीकंडक्टर चिप इस्तेमाल होती है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक वाहन में 1,000 से अधिक सेमीकंडक्टर चिप्स लगाईं जाती हैं. ऐसे में इसकी कमी ने कंपनियों को परेशान कर दिया था. दूसरा प्रमुख कारण है फेस्टिवल सीजन. त्योहारों के मौसम में वाहनों की बिक्री बढ़ने का पुराना ट्रेंड रहा है. अभी दिवाली तक बिकी में तेजी रहने के आसार हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

2 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

2 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

4 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

5 hours ago