होम / ऑटोमोबाइल / भारत में बनेगी Tesla की नई कारें? जानिये क्या है पूरा मामला

भारत में बनेगी Tesla की नई कारें? जानिये क्या है पूरा मामला

टेस्ला (Tesla) के प्रतिनिधियों की इस मुलाकात को भारत में टेस्ला की एंट्री के लिए काफी महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का भविष्य दिन-प्रतिदिन बड़ा होता जा रहा है. इसके साथ ही भारत में ज्यादातर कार प्रेमियों को टेस्ला (Tesla) की एंट्री का इंतजार है. ऐसे सभी लोगों के लिए खुशखबरी है. टेस्ला, जल्द ही भारत में एंट्री कर सकती है. 

क्या है खुशखबरी?
सूत्रों के हवाले से खबर है कि टेस्ला के प्रतिनिधि लगातार भारतीय वाणिज्य मंत्री के साथ बातचीत कर रहे हैं. मामले से जुड़े एक व्यक्ति ने मीडिया को बताया कि टेस्ला 24,000 डॉलर्स वाली अपनी एक कार बनाने के लिए भारत में फैक्टरी खोलना चाहती है और इसीलिए कंपनी के प्रतिनिधि भारतीय सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं. 

भारत में होगी टेस्ला (Tesla) की एंट्री? 
टेस्ला भारत में एक ऐसी फैक्टरी खोलना चाहती है जो क्षेत्रीय मार्केट के लिए सस्ते इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध करवा सके. मामले से जुड़े व्यक्ति ने यह भी बताया कि कंपनी ने इस ओर इशारा किया है कि इस फैक्टरी में प्रमुख रूप से उनकी नई कार का निर्माण ही किया जाएगा. हाल ही में टेस्ला के मालिक Elon Musk ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी मुलाकात में कहा था कि वह भारत में एक बड़ी इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं. 

क्यों महत्त्वपूर्ण है ये मुलाकात?
आपको बता दें कि भारतीय सरकार द्वारा इम्पोर्ट किए गए इलेक्ट्रिक वाहनों पर भारी भरकम टैक्स लगाए जाते हैं और टेस्ला इस बात का काफी लंबे समय से विरोध करती आई है. भारत में टेस्ला की एंट्री न हो पाने का एक काफी बड़ा कारण यह भी है. इसीलिए भारत के वाणिज्य मंत्री के साथ टेस्ला के प्रतिनिधियों की इस मुलाकात को भारत में टेस्ला की एंट्री के लिए काफी महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है. 

भारत में ही क्यों चाहिए फैक्टरी के लिए जगह? 
टेस्ला के प्रतिनिधियों की मानें तो भारत में खुलने वाली इस संभावित फैक्टरी में जो कार बनेगी वह उनकी अब तक की सबसे सस्ती कार, Model 3, से भी 25% ज्यादा सस्ती होगी. फिलहाल टेस्ला अपने इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण कैलिफोर्निया और टेक्सास जैसे शहरों में करती है और उत्तरी अमेरिका के बाहर कंपनी के दो प्लांट्स बर्लिन और शंघाई में भी मौजूद हैं.
 

यह भी पढ़ें: अप्रैल-जून में रियल स्‍टेट बाजार में देखने को मिला बेहतर सेंटीमेंट, ये रही वजह


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

11 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

9 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

10 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

17 hours ago