✕

होम / ऑटोमोबाइल / Tesla को चाहिए भारत में एंट्री, मोदी सरकार ने लगाया नो एंट्री का बोर्ड!

Tesla को चाहिए भारत में एंट्री, मोदी सरकार ने लगाया नो एंट्री का बोर्ड!

टेस्ला के CEO Elon Musk ने भारत की बहुत ज्यादा इम्पोर्ट ड्यूटीज और देश की इलेक्ट्रिक वाहनों की पॉलिसी की आलोचना की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल और निर्माण को लेकर भारत बहुत ही तेजी से आगे बढ़ रहा है. बहुत सी स्वदेशी और विदेशी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियां तेजी से बढ़ती भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन मार्केट में अपनी मौजूदगी को बढ़ाने के बारे में भी विचार कर रही हैं. इसी बीच ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि विश्व की प्रमुख इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla) के वरिष्ठ अधिकारियों का एक ग्रुप अगले हफ्ते भारत आ सकता है. 

क्या है मुलाकात का असली मुद्दा?
दरअसल टेस्ला के वरिष्ठ अधिकारियों का यह ग्रुप भारत में अगले हफ्ते सरकारी अधिकारियों से मिलने आ रहा है. माना जा रहा है कि टेस्ला, चीन के अलावा अन्य देशों में भी अपनी मौजूदगी को बढ़ाना चाहती है और भारत में अपनी सप्लाई चेन को विस्तृत बनाने के लिए ही कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों का यह ग्रुप भारत आ रहा है. मामले से जुड़े लोगों ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया है कि कंपनी के अधिकारी सरकारी प्रतिनिधियों के साथ-साथ PMO के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे. अधिकारियों और सरकारी प्रतिनिधियों के बीच होने वाली इस मुलाकात का सबसे प्रमुख मुद्दा टेस्ला के मॉडल्स को बनाने के लिए आवश्यक सामानों को देश में ही उपलब्ध करवाने के बारे में होगा.  

भारत और टेस्ला का रिश्ता
टेस्ला के CEO Elon Musk ने भारत की बहुत ज्यादा इम्पोर्ट ड्यूटीज और देश की इलेक्ट्रिक वाहनों की पॉलिसी की आलोचना की थी और जवाब में भारत ने टेस्ला को सुझाव दिया था कि वह भारत में कार न बेचें, क्योंकि उनकी कारें चीन में बनायी जाती हैं और चीन भारत का राजनीतिक विरोधी है. इस नोक-झोंक के बाद भारत और टेस्ला के बीच होने वाली यह मुलाकात कंपनी और देश के रिश्तों के लिए काफी अच्छी मानी जा रही है. 

ऐसे बेहतर हो सकते हैं रिश्ते
टेस्ला के वरिष्ठ अधिकारियों के इस ग्रुप में C-सुइट के एग्जीक्यूटिव्स और Texas आधारित टेस्ला की सप्लाई चेन ऑस्टिन के मैनेजर्स भी शामिल होंगे. माना जा रहा है कि यह एग्जीक्यूटिव्स भारत सरकार से फिर से अनुरोध कर सकते हैं कि वह टेस्ला के वाहनों पर इम्पोर्ट टैक्सों में कमी करें. भारत से सोर्सिंग करके टेस्ला, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दिल जीत सकती है. दरअसल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना चाहते हैं. अभी तक मोदी सरकार और टेस्ला के संबंधों में उतार चढ़ाव ही देखने को मिला है क्योंकि चीन और भारत बहुत लंबे समय से बॉर्डर को लेकर विवाद में उलझे हुए हैं. 
 

यह भी पढ़ें: सरकार ने लिया ये महत्त्वपूर्ण फैसला, बढ़ जाएगी आपकी सैलरी!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

13 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

14 hours ago