✕

होम / ऑटोमोबाइल / Sachin Tendulkar ने खरीदी 4 करोड़ की कीमत वाली ये कार!

Sachin Tendulkar ने खरीदी 4 करोड़ की कीमत वाली ये कार!

खबर आ रही है कि सचिन तेंदुलकर ने अपने बेशुमार कार कलेक्शन में एक और जबरदस्त कार का नाम जोड़ दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत में खेलों को बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है और साथ ही खिलाड़ियों को जनता का बेहद कीमती प्यार भी मिलता है. क्रिकेट, भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले खेलों में से एक है और क्रिकेट के बहुत से खिलाड़ियों को उनके आलीशान लाइफस्टाइल और बड़े-बड़े शौकों के लिए जाना जाता है. जिस तरह महेंद्र सिंह धोनी को कारों और बाइक्स के लिए उनके प्यार के लिए जाना जाता है ठीक उसी तरह क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को भी लग्जरी और स्पोर्ट्स कारों के लिए उनके शौक के लिए जाना जाता है. 

सचिन ने खरीदी ये नई कार
खबर आ रही है कि सचिन तेंदुलकर ने अपने बेशुमार कार कलेक्शन में एक और जबरदस्त कार का नाम जोड़ दिया है. सचिन तेंदुलकर के कार कलेक्शन में जुड़ने वाली यह नई कार कोई और नहीं बल्कि Lamborghini की SUV कार Urus S है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Lamborghini Urus उन चंद कारों में से एक है जिनमें परफॉरमेंस के साथ-साथ आपको बेशुमार लग्जरी भी देखने को मिलती है. इस कार को चलाने वाले लोगों को ड्राइविंग का जो अनुभव प्राप्त होता है वो कहीं और मिलना लगभग नामुमकिन है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस कार की कीमत 4.18 करोड़ रुपये है. 

Porsche भी है कलेक्शन में शामिल
यह Lamborghini Urus, सचिन तेंदुलकर के बेहतरीन गैराज में जुड़ने वाली सबसे लेटेस्ट कार है. सचिन तेंदुलकर के कार कलेक्शन में और भी बहुत सी शानदार और बेहतरीन कारें मौजूद हैं. अपने कार के शौक को लेकर सचिन काफी शर्मीले हैं और वह कारों के अपने शौक को बहुत ज्यादा नहीं दर्शाते हैं लेकिन उनसे प्यार करने वाले फैन्स ने यह भी पता लगा लिया है कि सचिन एक Porsche कार के मालिक भी हैं. हाल ही में एक युट्यूब चैनल CS12 Vlogs की एक विडियो में सचिन को मुंबई के Sea-Link पर सफेद रंग की एक Porsche 911 कार चलाते हुए देखा गया था. 

कैसी दिखती है सचिन की Lamborghini Urus?
हालांकि इस विडियो में सचिन तेंदुलकर का चेहरा बहुत अच्छे से देखने को नहीं मिलता लेकिन गाड़ी कि नंबर प्लेट चेक करने पर पता चला कि यह नंबर प्लेट SRT स्पोर्ट्स मैनेजमेंट नाम की एक कंपनी से संबंधित है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह कंपनी सचिन रमेश तेंदुलकर के साथ जुड़ी हुई है और उनकी पत्नी डॉक्टर अंजलि सचिन तेंदुलकर के नाम पर रजिस्टर्ड है. सचिन द्वारा खरीदी गई Lamborghini Urus S का रंग सिल्वर रंग का ही एक शेड है और इस कार में लगी ‘Techart Body Kit’ की वजह से यह कार बहुत ही जबरदस्त दिखाई देती है. 

BMW से है खास लगाव
हालांकि सचिन तेंदुलकर के कार कलेक्शन में बहुत सी लग्जरी कारें मौजूद हैं लेकिन एक विशेष ब्रैंड, BMW के लिए उनका प्यार छुपाए नहीं छुपते. सचिन के कार कलेक्शन में इस ब्रैंड की BMW 7 सीरीज Li, BMW X5M, BMW i8 और BMW 5 सीरीज जैसी कारें मौजूद हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सचिन तेंदुलकर BMW के ब्रैंड एंबेसडर भी हैं लेकिन इस ब्रैंड के लिए उनका लगाव बहुत ही पहले ही शुरू हो गया था और उन्होंने विशेष तौर पर विदेश से एक BMW X5M कार को इम्पोर्ट किया था.
 

यह भी पढ़ें: Ratan Tata की इस कंपनी को Aurum ने 95% कम कीमत में खरीदा!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

13 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

14 hours ago