✕

होम / ऑटोमोबाइल / कब लॉन्च हो रही है दुनिया की पहली CNG बाइक? Rajiv Bajaj ने दिया जवाब

कब लॉन्च हो रही है दुनिया की पहली CNG बाइक? Rajiv Bajaj ने दिया जवाब

बजाज ऑटो दुनिया की पहली CNG बाइक लॉन्च करने जा रही है, इसकी सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यदि सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही सड़कों पर CNG बाइक फर्राटा भरती नजर आएंगी. दरअसल, बजाज ऑटो ने दुनिया की पहली CNG बाइक को लॉन्च करने की तैयारी तेज कर दी हैं और कंपनी निर्धारित डेडलाइन से पहले उसे बाजार में पेश कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज (Rajiv Bajaj) का कहना है कि उनकी कंपनी अगली तिमाही में दुनिया की पहली सीएनजी बाइक लॉन्च करेगी.

हर लिहाज से फायदेमंद 
एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि बजाज की CNG मोटरसाइकिल वही काम कर सकती है, जो बाकी कंपनियों की बाइक कर रही हैं, लेकिन केवल आधी कीमत में. CNG से चलने की वजह से इसकी रनिंग कॉस्ट काफी कम हो जाएगी. बजाज ने कहा कि अन्य मोटरसाइकिलों की तुलना में CNG बाइक की ईंधन लागत और परिचालन लागत कम से कम 50-65% कम रहेगी. साथ ही आईसीई (Internal Combustion Engine) वाहनों की तुलना में उत्सर्जन स्तर भी कम रहेगा. सीएनजी प्रोटोटाइप में CO2 में 50%, कार्बन मोनोऑक्साइड में 75% और गैर-मीथेन हाइड्रोकाबॉन उत्सर्जन में लगभग 90% की कमी देखी गई थी.

ऐसा होगा Bike का इंजन 
इसके अलावा, कंपनी वित्तीय वर्ष 2025 की शुरुआत में अब तक की सबसे बड़ी पल्सर भी लॉन्च करने के लिए तैयार है. बजाज ने कहा कि कंपनी सभी सिलेंडर निकाल रही है और कंपनी Premiumisation के बजाय पल्सर जैसे ब्रैंड के लिए सुपर सेगमेंटेशन पर ध्यान केंद्रित कर रही है. उन्होंने यह भी बताया कि 125cc प्लस सेगमेंट पर बजाज ऑटो का फोकस बना हुआ है और कंपनी लगभग हर पखवाड़े उत्पाद लॉन्च कर रही है. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि CNG इंजन होने की वजह से ये बाइक पेट्रोल मॉडल के मुकाबले कम पावर जनरेट करेगी. ऐसे में इसे 125cc पेट्रोल इंजन जितनी पावर और परफॉर्मेंस देने के लिए 150cc इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें - Thar प्रेमियों के लिए Mahindra ने लॉन्च किया Earth Edition, जानें क्या है इसकी खासियत

हर साल 2 लाख बाइक
राजीव बजाज ने CNG को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की, लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी हर साल 2 लाख ऐसी बाइक मैन्युफैक्चर कर सकती है. इसके साथ ही कंपनी सीएनजी के बाद LPG और इथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल से चलने वाली बाइक भी पेश कर सकती है. मौजूदा वक्त में टू-व्हीलर कंपनियां EV पर ज्यादा फोकस कर रही हैं, लेकिन EV हर किसी को पसंद नहीं आती. बजाज की CNG बाइक ऐसे लोगों के सामने एक विकल्प पेश करेगी. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर बजाज का ये प्रयोग सफल रहता है, तो फिर दूसरी कंपनियां भी इस ओर रुख कर सकती हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago