✕

होम / ऑटोमोबाइल / इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का यही है सबसे अच्छा मौका, भारी डिस्काउंट दे रही ये कंपनी

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का यही है सबसे अच्छा मौका, भारी डिस्काउंट दे रही ये कंपनी

देश में 13 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक व्हीकल चल रहे हैं. इनमें सबसे ज्यादा संख्या 2-व्हीलर और 3-व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहनों की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का सोच रहे हैं, तो यही सबसे अच्छा मौका है. क्योंकि फेस्टिवल सीजन के अवसर पर ओला इलेक्ट्रिक ने अपने  OLA S1 स्कूटर के दाम घटा दिए हैं. बता दें कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स कैटेगरी में टू-व्हीलर की डिमांड पिछले कुछ समय में काफी ज्यादा हो गई है. ओला भी इस मार्केट पर अपनी पकड़ बनाने में लगी हुई है, इसलिए कंपनी फेस्टिवल सीजन में खास ऑफर लेकर आई है.

10 हजार रुपए की छूट
OLA ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में तेजी से निवेश किया है. उसने Ola S1 और Ola S1 Pro को बाजार में उतारा है. Ola S1 स्कूटर की बुकिंग अगस्त में शुरू हुई थी और अब ग्राहकों को डिलीवरी दी जा रही है. कंपनी अपने स्कूटर की बिक्री बढ़ाने के लिए शानदार फेस्टिव डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है. इसके अनुसार Ola S1 Scooter की खरीदारी पर 10,000 रुपए की छूट मिल रही है. ओला के S1 स्कूटर के दाम 99,999 रुपए है. यानी डिस्काउंट के बाद अब आपको इसके लिए 89,999 रुपए का भुगतान करना होगा. 

सिंगल चार्ज में 128किमी 
OLA Ola S1 लाल, काला और सफेद सहित कुल 5 रंगों में उपलब्ध है. कंपनी का दावा है कि Ola S1 स्कूटर मात्र 3.8 सेकंड में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है. यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार की चार्जिंग में 128 किलोमीटर चलता है. गौरतलब है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड धीरे-धीरे बढ़ रही है. केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्रालय भी इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल पर जोर दे रहा है. क्योंकि इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ही फ्यूल पर निर्भरता भी कम होगी. 

देश में 13 लाख EV 
एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 13 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक व्हीकल चल रहे हैं. इनमें सबसे ज्यादा संख्या 2-व्हीलर और 3-व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहनों की है. वाहनों को चार्ज करने के लिए देशभर में लगभग 5 हजार इलेक्ट्रिक चार्जिंग प्वाइंट और बैट्री स्वैपिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं. गौरतलब है कि पिछले दिनों इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई थीं. जिसके बाद से सरकार ने सख्त रुख अपनाया है और कंपनियां भी इस विषय पर ध्यान दे रही हैं.  


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

59 minutes ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

1 hour ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

1 hour ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

3 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

4 hours ago