✕

होम / ऑटोमोबाइल / अब दिसंबर से लागू होगा इलेक्‍ट्रॉनिक व्‍हीकल की बैटरी नया टेस्टिंग स्‍टैंडर्ड

अब दिसंबर से लागू होगा इलेक्‍ट्रॉनिक व्‍हीकल की बैटरी नया टेस्टिंग स्‍टैंडर्ड

इलेक्‍ट्रिक वाहनों को लाने के लिए अलग-अलग कंपनियों को अनुकूल वातावरण मुहैया करा रहा है वहीं दूसरी ओर सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर भी तेजी से काम कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

इलेक्‍ट्रीक वाहनों के सफर को और बेहतर बनाने के लिए उनकी बैटरी की जांच के नए स्‍टैंड की जांच को 31 दिसंबर 2022 यानि नए साल से लागू किया जाएगा. सरकार की ओर से ये नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है. पहले इस नए नियम को एक अक्‍टूबर से लागू होना था. मंत्रालय ने इसे दो फेज में लागू करने का फैसला किया है.

इससे और बेहतर होगी इलेक्‍ट्रिक वाहनों की सुरक्षा

ट्रांसपोर्ट मंत्रालय जहां लगातार इलेक्‍ट्रिक वाहनों को लाने के लिए अलग-अलग कंपनियों को अनुकूल वातावरण मुहैया करा रहा है वहीं दूसरी ओर सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर भी तेजी से काम कर रही है. उनकी बैटरी की जांच के नए स्‍टैंडर्ड लागू करने की सरकार तैयारी कर रही है। जिन्‍हें अब उसे दो फेज में लागू करेगी. एआईएस 156 और एआईएस 038 नामक इन दो सुधारों को अब नए साल से लागू किया जाएगा.

आग लगने की घटना के बाद लाया गया नियम

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों में आग लगने की कई घटनाओं के बाद एक सितंबर को बैटरी सुरक्षा मानकों में अतिरिक्त सुरक्षा प्रावधान पेश किये थे. ये एक अक्टूबर से लागू होने वाले थे. संशोधनों में बैटरी सेल से संबंधित अतिरिक्त सुरक्षा आवश्यकताएं. ऑन-बोर्ड चार्जर,बैटरी पैक का डिजाइन शामिल हैं.

दोपहिया वाहनों का लगातार बढ़ रहा है बाजार

भारत में दोपहिया ईवी का बाजार तेजी से बढ़ रहा है. जो 2025 तक जानकारों के मुताबिक इसका शेयर 15 प्रतिशत तक जा पहुंचेगा. इसी बढ़ते नंबर के बीच पिछले कुछ समय में ओला,ओकिनावा समेत दूसरी कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटना के बाद बैटरी की जांच के लिए सरकार ने एक स्पेशल कमिटी बनाई थी. भारत में नए नियम को पालन करना सभी के लिए अच्छा होगा. जानकारों का कहना है कि नए नियम लागू होने से बैटरी सेल,पैक,बीएमएस आदि की गुणवत्ता में वृद्धि होगी. इससे ईवी बनाने वाली कंपनियों को उपभोक्ताओं का विश्वास जीतने में मदद मिलेगी. इस प्रकार ये सुरक्षा नियम न केवल अप्रिय घटनाओं को रोकने में कारगर होंगे बल्कि आर्थिक नुकसान को कम करेंगे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

59 minutes ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

1 hour ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

1 hour ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

3 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

4 hours ago