✕

होम / ऑटोमोबाइल / Bharat में एंट्री को बेताब Tesla को Nitin Gadkari की दो-टूक, कही ये बड़ी बात

Bharat में एंट्री को बेताब Tesla को Nitin Gadkari की दो-टूक, कही ये बड़ी बात

टेस्ला के मालिक Elon Musk पिछले काफी समय से अपनी कंपनी को भारत लाने की कोशिशों में लगे हुए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla) के मालिक Elon Musk भारत में एंट्री को लेकर बेकरार हैं. दरअसल Bharat इलेक्ट्रिक कारों का बड़ा बाजार बनने की ओर अग्रसर है. ऐसे में Musk जल्द से जल्द यहां दस्तक देकर बड़ी हिस्सेदारी कब्जाना चाहते हैं. हाल ही में खबर आई थी कि केंद्र सरकार ने टेस्ला जैसे हाई टेक्नोलॉजी वाले वाहन निर्माताओं के लिए योजना को फास्ट ट्रैक पर डाल दिया है. यानी उस पर तेजी से काम चल रहा है और जल्द ही कोई घोषणा भी हो सकती है. इसके तहत घरेलू स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक फ्रेमवर्क बनाया जाएगा, जिसमें स्थानीय सोर्सिंग शामिल है. हालांकि, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि टेस्ला को रियायत केवल शर्तों पर ही मिलेगी. 

क्या कहा गडकरी ने?
एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दो-टूक शब्दों में कहा कि यदि Elon Musk के नेतृत्व वाली टेस्ला चीन में निर्माण करके भारत में कारें बेचना चाहती है, तो रियायतें नहीं दी जाएंगी. गडकरी ने कहा कि Tesla का भारत में स्वागत है, लेकिन तभी जब वो कारों को भारत में बनाती है. टेस्ला की भारत में मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े एक सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा -  हम भारत में टेस्ला का स्वागत करते हैं. भारत एक बड़ा बाजार है और यहां हर तरह के विक्रेता मौजूद हैं. यदि टेस्ला भारत में स्थानीय स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग करती है, तो उसे छूट मिलेंगी. लेकिन अगर कंपनी चीन में निर्माण करके भारत में अपनी कारें बेचना चाहती है, तो रियायतें नहीं दी जाएंगी.  

सस्ती होंगी विदेशी कारें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार जिस योजना का खाका तैयार करने में लगी है, उसमें ग्रीन कारों पर आयात शुल्क में भारी कटौती का प्रावधान होगा. इस शुल्क को मौजूदा 100% से कम करके  15% तक लाने का विचार है. हालांकि, शर्त ये रहेगी कि कंपनियां जल्द ही भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने के लिए सहमति जताएं और बड़े स्तर पर लोकल सोर्सिंग पर जोर दें. इसके अलावा, सरकार आपूर्तिकर्ताओं के लिए एक ईको सिस्टम निर्मित करने की गारंटी भी कंपनियों से लेगी. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यदि सरकार नई पॉलिसी अमल में लाती है, तो इससे देश में विदेशों से इम्पोर्ट की गई EV कारों की कीमत में भारी गिरावट आना निश्चित है. इससे दूसरी विदेशी ऑटो कंपनियां के लिए भी भारत आना आसान हो जाएगा. मौजूदा समय में कई विदेशी कंपनियां अपनी EV कारों को इसलिए भारत नहीं ला रहीं, क्योंकि इम्पोर्ट टैक्स के चलते उनकी कारों की कीमत काफी ज्यादा हो जाएगी और इस वजह से उन्हें खरीदार नहीं मिलेंगे. बता दें कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार बाजार है, लेकिन हमारे यहां EV कारों की सेल महज 2 प्रतिशत है.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

11 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

12 hours ago