✕

होम / ऑटोमोबाइल / नई कार खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! जानें 'भारत NCAP' लागू होने के बाद क्या होगा फायदा

नई कार खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! जानें 'भारत NCAP' लागू होने के बाद क्या होगा फायदा

कोई भी नई कार लॉन्च होगी तो सबसे पहले उसके सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी. इसके अंतर्गत क्रैश टेस्ट भी कराया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: यदि आप कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके बहुत काम की है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 'कार एसेसमेंट प्रोग्राम-भारत NCAP' पर अपनी मुहर लगा दी. इसके अंतर्गत भारत में लॉन्च होने वाली सभी कारों को क्रैश टेस्ट में उनके परफॉर्मेंस के आधार पर 'स्टार रेटिंग' दी जाएगी. गडकरी ने कहा कि 'भारत NCAP' ड्राफ्ट को मैंने मंजूरी दे दी है.

गडकरी ने कहा कि अब ऑटोमोबाइल कंपनियां इस नए प्रावधान को ध्यान में रखते हुए कारें ज्यादा सुरक्षित बनाएंगी. हमारा लक्ष्य भारत को ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में पूरी दुनिया में नंबर 1 बनाना है.

क्या है ये स्टार रेटिंग प्रोग्राम
कोई भी नई कार लॉन्च होगी तो सबसे पहले उसके सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी. इसके अंतर्गत क्रैश टेस्ट भी कराया जाएगा. टेस्ट रिजल्ट के आधार पर गाड़ी को 1 से 5 के बीच स्टार रेटिंग दी जाएगी.

कब से लागू हो रहा भारत NCAP प्रोग्राम
नितिन गडकरी ने अभी इस प्रोग्राम को मंजूरी दी है. सभी ऑटोमोबाइल कंपनियों पर यह नया रूल 1 अप्रैल, 2023 से लागू हो जाएगा.

अभी क्या है रेटिंग सिस्टम
भारत में अभी जितनी भी कारें हैं, वे Global NCAP (Global New Car Assessment Programme) के तहत आती हैं. इसी तर्ज पर भारत इस टेस्ट को अब घरेलू बना रहा है. नियम लागू होते ही हमें अब किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना होगा.

Global NCAP के आधार पर किस कार की कितनी रेटिंग
Global NCAP की वर्तमान रेटिंग के अनुसार भारत की पॉपुलर कारों में शामिल Kia Carens को क्रैश टेस्ट में 3 स्टार मिला है. Toyota Urban Cruiser को 4 स्टार, Hyundai i20 को 3 स्टार, Honda City 4th Gen को 4 स्टार, Nissan Magnite को 4 स्टार, Mahindra XUV700 को 5 स्टार, Tata Punch को 5 स्टार, Mahindra Thar को 4 स्टार, Maruti Suzuki s-Presso को 0 स्टार, Hyundai Grand i10 Nios को 2 स्टार, Maruti Suzuki Ertiga को 3 स्टार मिला है.

भारत-NCAP लागू होने से क्या होगा असर
- Bharat NCAP मैन्युफैक्चरर्स को नई कार की सेफ्टी लेवल को हाई करने के लिए प्रोत्साहित करेगा, क्योंकि इसे स्टार रेटिंग से भी जोड़ा गया है. इसलिए अब कारें यात्रियों के लिए पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएंगी.
- स्टार रेटिंग के अनुसार अब ग्राहक भी यह तय कर सकेंगे कि उनके लिए कौन सी कार बेहतर होगी. इसका सीधा असर कारों की बिक्री पर पड़ेगा, इसलिए मैन्युफैक्चरर्स सेफ्टी फीचर्स से चाहकर भी समझौता नहीं करेंगे, क्योंकि स्टार रेटिंग जिसकी ज्यादा होगी, उसकी डिमांड बढ़ेगी.
- यह एक स्वैच्छिक कार्यक्रम है. इसपर आने वाला खर्च मैन्युफैक्चरर या इंपोर्टर उठाएंगे. सेफ्टी फीचर्स पर ज्यादा फोकस करने से लागत भी बढ़ेगा. इस वजह से कार की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

3 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

3 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

3 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

6 hours ago