✕

होम / ऑटोमोबाइल / New Brezza हुई लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स से लेकर माइलेज तक सारी डिटेल

New Brezza हुई लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स से लेकर माइलेज तक सारी डिटेल

New Maruti Brezza Launched: आपको बता दें कि लॉन्चिंग से पहले ही इस कार की इतनी डिमांग थी कि मजबूरन पहले ही प्री बुकिंग शुरू हो गई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: जिस पल का आपको बेसब्री से इंतजार था, वो अब आ चुका है. पॉपुलर एसयूवी ब्रेजा का फेसलिफ्ट वर्जन मारुति सुजुकी इंडिया ने गुरुवार को लॉन्च कर दिया. 

पहली बार सनरूफ का ऑप्शन
मारुति सुजुकी इंडिया ने इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन में इतना कुछ नया फीचर दिया है, जो लोगों को दीवाना बनाने के लिए काफी है. ये मारुति की पहली ऐसी कार है, जिसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ दिया गया है. इससे पहले मारुति की किसी भी कार में सनरूफ का ऑप्शन नहीं था.

शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत
कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये रखी है. आपको बता दें कि लॉन्चिंग से पहले ही इस कार की इतनी डिमांग थी कि मजबूरन पहले ही प्री बुकिंग शुरू हो गई थी. कंपनी को सिर्फ 8 दिनों में ही 45000 बुकिंग मिल चुकी है.

किस मॉडल की कितनी कीमत (कीमतें एक्स-शोरूम)

मॉडल मैनुअल (रुपये में) ऑटोमैटिक (रुपये में)
LXI 7,99,000 -
VXI 9,46,500 10,96,500
ZXI 10,86,500 12,36,500
ZXI ड्यूल टोन 11,02,500 12,52,500
ZXI+ 12,30,000 13,80,000
ZXI+ ड्यूल टोन 12,46,000 13,96,000

कितना मिलेगा माइलेज
कंपनी ने ब्रेजा की नई फेसलिफ्ट वर्जन का माइलेज 20.15 किलोमीटर प्रति लीटर क्लेम किया है. इसके अलावा सेफ्टी फीचर्स का भी विशेष रूप से ध्यान रखा गया है. कार में 6 एयरबैग दिए गए हैं, जो किसी दुर्घटना में आपकी जान बचाएंगे. हेड अप डिस्प्ले तो कमाल का है. इतना ही नहीं, कंपनी ने इसमें 360 डिग्री व्यू कैमरा और हिल होल्ड असिस्ट भी दिया है.

वायरलेस चार्जर के साथ और क्या-क्या मिल रहा
वायरलेस चार्जर के अलावा इस नई फेसलिफ्ट में एलॉय व्हील भी है. फ्रंट ग्रिल डिजाइन देखकर आप इसकी कीमत का अंदाजा नहीं लगा सकते. LED लैम्प, 9 इंच का स्मार्ट इन्फोटेन्मेंट सिस्टम के अलावा रीयर सीट में भी एसी वेंट दिया गया है. कंपनी ने दावा किया है कि इसमें 20 से भी ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.

 

Smart Hybrid टेक्नोलॉजी
लॉन्चिंग के दौरान कंपनि ने ये साफ कर दिया कि यह नया फेसलिफ्ट सिर्फ Brezza के नाम से जाना जाएगा. इसमें से Vitara शब्द हटा लिया गया. इसके अलावा अब इसमें Smart Hybrid टेक्नोलॉजी का भी विकल्प दिया जा रहा है. आपको बता दें कि नई ब्रेजा पेट्रोल मॉडल में लॉन्च हुई है, इसलिए इसमें Smart Hybrid टेक्नोलॉजी दी गई है. ये टेक्नोलॉजी डीजल मॉडल को सपोर्ट नहीं करता.

6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन
New Brezza में  1.5 लीटर डुअल जेट के-सीरीज पेट्रोल इंजन है. आपको बता दें कि Ertiga और XL6 में भी इसी इंजन का प्रयोग होता है. इसके अलावा इंटीरियर की बात करें तो नई  ब्रेजा में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

3 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

3 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

3 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

6 hours ago