✕

होम / ऑटोमोबाइल / क्या अब Auto Sector में धमाल मचाएंगे Mukesh Ambani? सामने आई ये बड़ी खबर

क्या अब Auto Sector में धमाल मचाएंगे Mukesh Ambani? सामने आई ये बड़ी खबर

ऑटो सेक्टर से एक बड़ी खबर सामने आई है. MG मोटर अपने भारतीय कार बिजनेस की अधिकांश हिस्सेदारी बेचना चाहती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुकेश अंबानी टेलीकॉम की तरह अब एक और सेक्टर में धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं. एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ऑटो सेक्टर में एंट्री ले सकती है. यदि ऐसा होता है, तो इस सेक्टर में पहले से मौजूद कंपनियों की परेशानी बढ़ना लाजमी है. क्योंकि अंबानी जिस बिजनेस में हाथ डालते हैं, सफलता के झंडे गाड़ देते हैं. उनकी आमद के साथ ही प्राइज वॉर भी शुरू हो जाती है. पहले टेलीकॉम और फिर सॉफ्ट ड्रिंक मार्केट में हम यह देख चुके हैं.   

ये कंपनियां हैं दौर में
रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन दिग्गज ऑटो कंपनी SAIC के स्वामित्व वाली एमजी मोटर (MG Motor) अपने भारतीय कार बिजनेस में अधिकांश हिस्सेदारी बेचना चाहती है. MG मोटर ने इक्विटी की बिक्री के लिए कई कंपनियों से अग्रिम दौर की बातचीत भी शुरू कर दी है. जिन कंपनियों से बातचीत की जा रही है उसमें हीरो ग्रुप, प्रेमजी इंवेस्ट और JSW ग्रुप के साथ-साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज का नाम भी शामिल है. 

जल्द सील होगी डील 
MG इस साल के आखिर तक इस डील को क्लोज करना चाहती है. दरअसल, MG मोटर को अगले चरण के विस्तार के लिए फंड की जरूरत है और इसलिए कंपनी अपनी हिस्सेदारी बेचकर पैसा जुटाना चाहती है. रिपोर्ट में कहा गया है कि MG अपनी हिस्सेदारी के वैल्यूएशन को लेकर कुछ भारतीय कंपनियों से मोलभाव कर रही है. MG ऐसी कंपनी के साथ डील फाइनल करेगी, जो उसकी हिस्सेदारी का आकर्षक वैल्यूएशन दे और उसका विश्वसनीय पार्टनर बन सके.   

क्या है हिस्सेदारी बेचने की वजह? 
MG मोटर की गाड़ियों को भारत में पसंद किया जा रहा है. MG Hector ने मार्केट में अपनी एक अलग जगह बना ली है. ऐसे में यह सवाल लाजमी हो जाता है कि कंपनी अपनी हिस्सेदारी क्यों बेचना चाहती है? दरअसल, गलवान घाटी हिंसा के बाद से चीन से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ी कंपनियां सरकार के रडार पर हैं. इन कंपनियों के लिए नए निवेश की मंजूरी प्राप्त करना काफी कठिन हो गया है. बताया जा रहा है कि MG Motor अपनी पैरेंट कंपनी से फंड जुटाने के लिए करीब 2 साल से सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रही है, लेकिन अभी तक सफल नहीं हो सकती है. इसी को ध्यान में रखते हुए उसने पूंजी जुटाने के अन्य विकल्पों की तलाश शुरू कर दी है.

ये है कंपनी की योजना
एमजी मोटर इंडिया की तरफ से कहा गया है कि कंपनी ने अगले 2-4 सालों में स्थानीय पार्टनर्स और इंवेस्टर्स को Majority Stake देने की योजना बनाई है, क्योंकि उसे भारत में अपनी ग्रोथ के अगले चरण के लिए फंड की जरूरत है. कंपनी करीब 5000 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. हालांकि, MG मोटर ने यह साफ नहीं किया कि उसकी किन कंपनियों से बातचीत चल रही है और क्या रिलायंस इस दौड़ में शामिल है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

13 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

14 hours ago