✕

होम / ऑटोमोबाइल / Maruti Suzuki करेगी देश के चौथे JIM की शुरुआत, जानिए कहां बनेगा संस्थान?

Maruti Suzuki करेगी देश के चौथे JIM की शुरुआत, जानिए कहां बनेगा संस्थान?

ITI कंसला 5 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है और इसे ही JIM में तब्दील किया जाएगा, जिसके लिए 5.8 करोड़ रुपयों की इन्वेस्टमेंट की गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी, मारुती सुजुकी (MSI) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी द्वारा जल्द ही देश में चौथे JIM यानी जापान-भारत निर्माण संस्थान (Japan-India Institute For Manufacturing) की शुरुआत की जा सकती है. आइये जानते हैं JIM क्या है और ये नया संस्थान कहां पर बनाया जाएगा. 

5.8 करोड़ की इन्वेस्टमेंट से बनेगा नया JIM
मारुती सुजुकी (MSI) ने जानकारी दी है कि यह संस्थान हरियाणा राज्य के रोहतक जिले के कंसला में बनाया जाएगा और अगले साल तक यह संस्थान काम भी करने लगेगा. साथ ही कंपनी ने यह भी बताया कि हरियाणा में स्थापित किया जाने वाला यह दूसरा JIM होगा और कंपनी ने हरियाणा सरकार के साथ इस संस्थान की शुरुआत करने के लिए समझौता भी पूरा कर लिया है. ITI कंसला 5 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है और इसे ही JIM में तब्दील किया जाएगा, जिसके लिए 5.8 करोड़ रुपयों की इन्वेस्टमेंट की गई है. 

तेजी से बढ़ती भारत की व्हीकल इंडस्ट्री
कंसला में JIM बनाने के लिए हरियाणा सरकार जगह और इमारत तो प्रदान करवा रही है, साथ ही सरकार द्वारा उपकरण, ट्रेनिंग मोड्यूल, प्रशिक्षित अध्यापक भी प्रदान किये जायेंगे और अगले 15 सालों तक इस संस्थान का प्रबंधन राज्य सरकार के द्वारा ही किया जाएगा. मारुती सुजुकी (MSI) में कॉर्पोरेट मामलों के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राहुल भारती कहते हैं कि भारतीय पैसेंजर व्हीकल इंडस्ट्री अब दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इंडस्ट्री बन चुकी है और यह काफी तेजी से आगे बढ़ रही है. ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम निर्माण की क्षमता के साथ-साथ मानवीय क्षमता को भी तैयार करें जिससे कि इस विकास में हमारी भी हिस्सेदारी हो. 

क्या है JIM?
2017 से ही मारुती सुजुकी (MSI) JIM चला रही है और ये ऐसे संस्थान हैं जहां छात्रों को मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया का हिस्सा बनने से पहले ट्रेनिंग दी जाती है. JIM का एक खास फीचर यह भी है कि जिन उपकरणों पर छात्रों को ट्रेनिंग दी जाती है, वह बिलकुल वैसे ही हैं जैसे आजकल की आधुनिक फैक्ट्रियों में होते हैं. इसके साथ ही राहुल भारती कहते हैं कि JIM में ट्रेनिंग देते हुए अनुशासन, क्वालिटी और सुरक्षा पर भी पूरा ध्यान दिया जाता है. अओको बता दें कि फिलहाल हरियाणा के गुरुग्राम में भी एक JIM मौजूद है और साथ ही दो JIM संस्थान गुजरात में भी मौजूद हैं.
 

यह भी पढ़ें: हमारे इस एयरपोर्ट की दुनिया हुई मुरीद, UNESCO ने दिया ये सम्मान

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago