होम / बिजनेस / इन कारोबार में 80 हजार करोड़ रुपये निवेश करने जा रहे हैं गौतम अडानी, ये है मकसद

इन कारोबार में 80 हजार करोड़ रुपये निवेश करने जा रहे हैं गौतम अडानी, ये है मकसद

अडानी समूह ने प्रमुख तौर पर तीन से चार सेक्‍टरों में ये राशि खर्च करने की योजना बनाई है. इनमें एयरपोर्ट और रिन्‍यूएबल एनर्जी प्रमुख तौर पर शामिल हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लगातार अपने कारोबार का विस्‍तार कर रहे गौतम अडानी की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेस 80 हजार करोड़ का बड़ा निवेश करने की तैयारी कर रही है. कंपनी जिन तीन कारोबार में प्रमुख तौर पर निवेश करने की तैयारी कर रही है उनमें एयरपोर्ट, डेटा सेंटर और रिन्‍यूएबल एनर्जी शामिल है. कंपनी रिन्‍यूएबल और एयरपोर्ट सेक्‍टर में 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है. कंपनी सड़क क्षेत्र में भी 12 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने की तैयारी कर रही है. 

आखिर क्‍या है कंपनी का पूरा प्‍लान? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी आने वाले साल में उन क्षेत्रों में निवेश करने की तैयारी कर रही है जिनमें उसे ज्‍यादा संभावनाएं नजर आ रही हैं. कंपनी के एक सीनियर अधिकारी के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, कंपनी 2024-25 में 80 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने की तैयारी कर रही है. कंपनी जिन दो क्षेत्रों में इस राशि का सबसे ज्‍यादा हिस्‍सा इस निवेश करने जा रही है उसमें एयरपोर्ट और रिन्‍यूएबल एनर्जी जैसे सेक्‍टर शामिल हैं. एयरपोर्ट और रिन्‍यूएबल एनर्जी इन दो क्षेत्रों में कंपनी 50 हजार करोड़ रुपये से ज्‍यादा खर्च करने की तैयारी कर रही है.

ये भी पढ़ें: क्‍या डिंपल को हराने वाले BJP सांसद से बदला ले पाएंगे अखिलेश यादव जानिए कितनी है नेटवर्थ?

दरअसल अडानी समूह की कंपनी अडानी न्‍यू इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड सौर मॉड्यूल बनाती है. इस तकनीक से सूर्य के प्रकाश को रिन्‍यूएबल ऊर्जा और ग्रीन हाइड्रोजन में बदलती है. कंपनी तीसरे हिस्‍से के तौर पर सड़क क्षेत्र में निवेश करने की तैयारी कर रही है.कंपनी इस क्षेत्र में 12 हजार करोड़ रुपये निवेश करने की तैयारी कर रही है. बाकी बची राशि को ग्रुप अपने दूसरे कारोबारों में निवेश करने जा रही है. कंपनी पीवीसी कारोबार में भी बड़ी राशि लगाने की तैयारी कर रही है. कंपनी इस कारोबार में 10 हजार करोड़ रुपये लगाने की तैयारी कर रही है. 

कैसे रहे हैं अडानी एंटरप्राइजेस के नतीजे? 
अडानी समूह ने जनवरी से लेकर मार्च तक की तिमाही के लिए अपने जो नतीजे जारी किए उसके अनुसार कंपनी मार्च तिमाही में नतीजों में गिरावट देखने को मिली है. कंपनी का मुनाफा 781 करोड़ रुपये से गिरकर 352 करोड़ रुपये तक हो गया है. इसे ऐसे भी देखा जा सकता है कि कंपनी को अकेली मार्च तिमाही में 627 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. वहीं कंपनी ने अपने निवेशकों को 1.39 रुपये का लाभांश देने का भी फैसला किया है. अडानी समूह की सबसे बड़ी कंपनी अडानी पोर्ट के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 76.2 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है. इस कंपनी के आकार को ऐसे समझा जा सकता है कि अडानी समूह में अडानी पोर्ट की हिस्‍सेदारी 70 प्रतिशत है. 

आखिर कैसी है शेयरों की स्थिति 
वहीं अगर सोमवार को अडानी एंटरप्राइजेस के शेयर पर नजर डालें तो ये शेयर खुला तो था 2803 रुपये पर लेकिन खबर लिखे जाने पर 3 बजे शेयर 2882.45 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. शेयर में 3.05 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी. इस शेयर का 52 हफ्तों का हाई 3350 रुपये रहा है जबकि 52 हफ्तों का लो प्राइस 1857.75 रुपये रहा है. कंपनी का मार्केट कैप 3.28 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

14 minutes ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

3 hours ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

3 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

14 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

5 hours ago