✕

होम / ऑटोमोबाइल / Maruti Suzuki ने लॉन्च की Fronx, फीचर्स ऐसे जो उड़ा देंगे होश!

Maruti Suzuki ने लॉन्च की Fronx, फीचर्स ऐसे जो उड़ा देंगे होश!

इतना ही नहीं, यह कर 1.2 लीटर के ड्यूल जेट ड्यूल VVT इंजन के विकल्प के साथ भी भारतीय मार्केट में उपलब्ध होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हाल ही में मारुती सुजुकी ने अपनी नयी कॉम्पैक्ट SUV Fronx को लॉन्च कर दिया है. यह कार मारुती सुजुकी के Nexa आउटलेट्स से खरीदी जा सकती है. मारुती सुजुकी ने Fronx को 7.46 लाख की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया है. कंपनी ने Fronx को सबसे पहले ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया था. 

Brezza ने बनायी कॉम्पैक्ट SUV के लिए जगह
मारुती सुजुकी के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO Hisashi Takeuchi ने कहा कि मारुती सुजुकी लिमिटेड में हमें इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और कस्टमर्स की जरूरतों को समझकर गर्व महसूस होता है. Brezza द्वारा देश में बनाया गया कॉम्पैक्ट SUV लैंडस्केप हमारे इसी वादे का सबूत है. कस्टमर्स द्वारा SUV कैटेगरी को ज्यादा महत्त्व देने की पहचान करके हमने इंडस्ट्री में एक नए सब-सेगमेंट की शुरुआत की. Fronx का लॉन्च होना इस सेगमेंट की वृद्धि में हमारे द्वारा बढ़ाया गया एक और कदम है. 

Fronx का डिजाईन
 Hisashi Takeuchi ने कहा कि Fronx से Grand Vitara, Brezza और Jimny जैसी गाड़ियों वाले मारुती सुजुकी के SUV पोर्टफोलियो को मजबूती मिलेगी. मारुती सुजुकी इंडिया में मार्केटिंग और सेल्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि Fronx को कस्टमर्स की बदलती हुई जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाईन किया गया है. यह कॉम्पैक्ट SUV आर्कटिक वाइट, स्प्लेंडिड सिल्वर, Grandeur ग्रे, ब्लुइश ब्लैक, सेलेस्टियल ब्लू, ओपुलेंट रेड और अर्थन ब्राउन जैसे 7 मोनोटोन रंगों में आती है. इसके साथ ही Fronx आपको ब्लुइश ब्लैक छत के साथ स्प्लेंडिड सिल्वर, ब्लुइश ब्लैक छत के साथ ओपुलेंट रेड और ब्लुइश ब्लैक छत के साथ अर्थन ब्राउन जैसे ड्यूल-टोन कलर कॉम्बिनेशन्स में भी देखने को मिलेगी. 

Fronx का इंजन 
मारुती सुजुकी Fronx, प्रोग्रेसिव स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और 1 लीटर के K-सीरीज टर्बो बूस्टरजेट डायरेक्ट इंजेक्शन इंजन के साथ आती है. इतना ही नहीं, यह कर 1.2 लीटर के ड्यूल जेट ड्यूल VVT इंजन के विकल्प के साथ भी भारतीय मार्केट में उपलब्ध होगी. 1 लीटर का K-सीरीज इंजन 5 स्पीड मैन्युअल या 6 स्पीड ऑटोमैटिक पैडल शिफ्टर्स के विकल्प के साथ मार्केट में पेश किया जाएगा जबकि 1.2 लीटर का इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AGS (ऑटो गेअर शिफ्टर) ट्रांसमिशन के विकल्पों के साथ मार्केट में उतारा जाएगा. 

Fronx में मिलेंगे ये फीचर्स 
इस कॉम्पैक्ट SUV में आपको टर्न बाय टर्न नैविगेशन के साथ हेड्स अप डिस्प्ले, 360 डिग्री एंगल वाला कैमरा, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, 9 इंच का HD स्मार्ट प्ले प्रो प्लस इन्फोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो कनेक्टिविटी जैसे बहुत ही हाई-एंड टेक्नोलॉजी भी देखने को मिलेगी. साथ ही मारुती सुजुकी Fronx 22.89 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज भी देगी. 

यह भी पढ़ें: Vodafone ने कहा Airtel और Jio फ्री में दे रहे 5G, TRAI करेगा मामले की जांच!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

20 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

14 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

15 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

17 hours ago