✕

होम / ऑटोमोबाइल / Mahindra Scorpio N आज हो रही लॉन्च, जानिए नए फीचर्स और क्या हो सकती है कीमत

Mahindra Scorpio N आज हो रही लॉन्च, जानिए नए फीचर्स और क्या हो सकती है कीमत

Scorpio N के इंटीरियर की कई डिटेल्स सामने आ चुकी हैं. 8 इंच स्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा. इस SUV में सनरूफ भी दिया गया है.

चंदन कुमार 4 years ago

नई दिल्ली: दिल थाम कर बैठिए, क्योंकि आज मोस्ट अवेटेड Mahindra Scorpio N लॉन्च होने जा रही है. कंपनी ने लॉन्चिंग को लेकर एक ट्वीट भी किया है, जिसमें यह कहा गया है कि इस धाकड़ SUV की लॉन्चिंग आज (27 जून) शाम 5.30 बजे से होगी. सनरूफ वाली इस धांसू और सबसे पॉपुलर SUV को पूरी तरह से नया लुक दिया गया है. XUV 700 की सक्सेसफुल लॉन्चिंग के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा की Scorpio N से काफी उम्मीदें हैं. कारों के शौकीन भी इस SUV की लॉन्चिंग को लेकर बेताब हैं.

कैसा है केबिन
Scorpio N के इंटीरियर की कई डिटेल्स सामने आ चुकी हैं. खुद महिंद्रा ने भी इसके इंटीरियर की झलक दिखाई है. Scorpio N में सेकेंड और थर्ड रो की सीटों को ज्यादा कंफर्टेबल बनाया गया है. इस नई SYV में 6 और 7 सीट के ऑप्शंस होंगे. 6 सीट वाली स्कॉर्पियो में सेकेंड रो में कैपटन सीट दी जाएगी, जबकि 7 सीट वाले ऑप्शंस में बीच की सीट भी ज्वाइंट होगी. इसके अलावा 8 इंच स्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा. इस SUV में सनरूफ भी दिया गया है. पुरानी वाली स्कॉर्पियों में ये फीचर्स नहीं थे.

 

 

और क्या हो सकते हैं फीचर्स
इलेक्ट्रिक सनरूफ के अलावा Scorpio N में वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, अजडस्टेबल सीट्स की भी फैसिलिटी मिलेगी. ऐसा कहा जा रहा है कि इस नई SUV में कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी के साथ-साथ क्लाइमेट कंट्रोल का ऑप्शन भी होगा. इसके अलावा सेफ्टी के लिए मल्टीपल एयरबैग्स भी होंगे. सोनी के प्रीमियम साउंड सिस्टम की भी बात कही जा रही है.

इंजन कितना दमदार
Scorpio N में दो इंजन की बात कही जा रही है. 2.2 लीटर ऑयल बर्नर और 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ यह SUV लॉन्च हो सकती है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन मिल सकता है. यह SUV पूरी तरह से 4×4 होगी, जिससे आप कितनी भी खराब रास्ते पर जले जाएं, फंसेगे नहीं.

न्यू स्कॉर्पियो की लंबाई-चौड़ाई
लंबाई - 4662 MM
चौड़ाई - 1917 MM
ऊंचाई - 1870 MM
व्हीलबेस - 2750 MM

कितने हो सकते हैं वेरिएंट्स
सूचना के मुताबिक Scorpio-N के 36 वेरिएंट्स हो सकते हैं. जिनमें 13 वेरिएंट पेट्रोल वर्जन के और 23 वेरिएंट डीजल वर्जन के हो सकते हैं.

कितनी हो सकती है कीमत
Scorpio N के कई दमदार फीचर्स आउट हो चुके हैं, पर इस कीमत पर कयास अभी भी लगाए जा रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि Scorpio N की कीमत 12 लाख रुपये से लेकर 19 लाख रुपये के बीच में हो सकती है, जो अलग-अलग वेरिएंट्स पर डिपेंड करेगा. असली कीमत का पता तो आज शाम 5.30 बजे ही चलेगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

3 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

3 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

3 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

6 hours ago