✕

होम / ऑटोमोबाइल / मार्केट में जल्द आएगी Royal Enfield की Guerrilla 450, लॉन्च से पहले सामने आए ये फीचर्स

मार्केट में जल्द आएगी Royal Enfield की Guerrilla 450, लॉन्च से पहले सामने आए ये फीचर्स

Royal Enfield की Guerrilla 450 की हाल में स्पाट हुई तस्वीरों के अनुसार बाइक का प्रोडक्शन अब लगभग अपने अंतिम चरण में है. बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस देने के लिए इसमें कई बड़े बदलाव किए गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) भारतीयों की पसंदीदा बाइक्स में से एक है. इस बाइक को लेना बहुत से लोगों का सपना होता है, ताकि वो अपनी लग्जरी और प्रिमियम लाइफ को फुल इंज्वॉय कर सकें. वहीं, लोगों की इसी पसंद को देखते हुए रॉयल एनफील्ड इन दिनों भारतीय मार्केट के लिए Royal Enfield Guerrilla 450 पर काम कर रही है. इस बाइक को लॉन्च से पहले कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है. अब एक बार फिर इसके लेटेस्ट स्पाई शॉट्स सामने आए हैं, जिसमें बाइक का पूरा लुक सामने आया है. तो चलिए आपको इसकी कीमत और फीचर्स से जुड़ी जानकारी देते हैं.  

ये हो सकती है कीमत
Royal Enfield Himalayan 450 लॉन्च के बाद अब Guerrilla 450 बाइक लेकर आ रही है. हिमालयन बाइक की कीमत दिल्ली में करीब 2 लाख 55 हजार है. यह शेरपा 450 इंजन प्लेटफॉर्म पर लॉन्च हुई थी. वहीं, अपकमिंग Guerrilla 450 में यही प्लेटफॉर्म बरकरार रखा जाएगा. इसकी कीमत भी 2 लाख 40 हजार से लेकर 2 लाख 50 हजार के बीच होगी. इस बाइक को जून या जुलाई के महीने में लॉन्च किया जा सकता है.

टेस्टिंग के दौरान दिखी बाइक
हाल ही में इस बाइक की जो स्पाई तस्वीरें सामने आई हैं, उनसे पता चलता है कि बाइक का प्रोडक्शन अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. नई तस्वीरों से संकेत मिलता है कि गुरिल्ला 450 में कई नए फीचर्स को जोड़ा जाएगा. ये बाइक लुक में हिमालयन 450 के जैसी ही है.
 

इसे भी पढ़ें-आ गया Samsung का सबसे स्लिम स्मार्टफोन, इस दिन होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स?

क्या मिलेंगे फीचर्स?
इस बाइक में गैटर और रोडस्टर-स्टाइल हैंडलबार के साथ आरएसयू टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स है, जो इसकी स्ट्रीट पहचान को बढ़ाने का काम करते हैं. इसमें सिंगल पीस सीट और अलॉय व्हील भी देखे गए हैं. इसमें हिमालयन से अलग फ्यूल टैंक दिया जाएगा. इसमें डुअल चैनल एबीएस के साथ डिस्क ब्रेक दिए जाएंगे. वहीं, राइड मोड्स, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन, स्विचेबल रियर एबीएस, 17 लीटर का फ्यूल टैंक जैसे कई फीचर्स दिए जाएंगे. 
 

इंजन
इस बाइक में Sherpa 450 इंजन मिलेगा, यह रॉयल एनफील्ड का पहला इंजन है जिसमें DOHC 4V हेड और लिक्विड कूलिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं. यह इंजन 40 पीएस और 40 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है. इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स, स्लिपर क्लच और राइड-बाय-वायर थ्रॉटल के साथ जोड़ा गया है.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago