✕

होम / ऑटोमोबाइल / Kia ने तीन नई EV कारों से उठाया पर्दा, जल्द से जल्द इलेक्ट्रिक बनना चाहती है कंपनी!

Kia ने तीन नई EV कारों से उठाया पर्दा, जल्द से जल्द इलेक्ट्रिक बनना चाहती है कंपनी!

Kia ने अपनी तीन नई इलेक्ट्रिक कारों से पर्दा उठाया है और ये मॉडल स्मॉल से मीडियम साइज के इलेक्ट्रिक वाहन होंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी Kia को लेकर इस वक्त एक काफी अच्छी खबर सामने आ रही है. पर्यावरण को लेकर विभिन्न देशों की सरकारों के साथ-साथ विभिन्न कंपनियों द्वारा भी कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाये जा रहे हैं और इसी क्रम में Kia ने अपनी तीन नई इलेक्ट्रिक कारों से पर्दा उठाया है. 

Kia उतारेगी ये मॉडल्स
SEOUL Kia कॉर्प ने आज अपनी तीन नई इलेक्ट्रिक कारों से पर्दा उठाया है और ये इलेक्ट्रिक कार मॉडल स्मॉल से मीडियम साइज वाले इलेक्ट्रिक वाहन होंगे. कंपनी द्वारा यह फैसला अपनी इलेक्ट्रिफिकेशन रणनीतियों को बढ़ावा देने और ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स को अपनी ओर आकर्षित करने के नजरिये से लिया गया है. कंपनी का कहना है कि वह दो कॉम्पैक्ट SUV – EV5 और EV3 के साथ-साथ एक इलेक्ट्रिक सेडान कार – EV4 को भी ऑफर करेगा ताकि 2026 तक कंपनी अप्निबिकरी को 10 लाख इलेक्ट्रिक वाहन प्रतिवर्ष तक पहुंचा सके. 

क्या है कंपनी का प्लान?
 Kia का कहना है कि वह 30,000 डॉलर्स से लेकर 80,000 डॉलर्स की रेंज तक विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रिक वाहनों के मॉडल प्रदान करना चाहता है. इसके साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है कि उनका लक्ष्य EV5, EV4 और EV3 जैसे छोटे इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करना भी है और इनकी कीमत से 35,000 तो 50,000 डॉलर्स के बीच होगी. Kia का कहना है कि अपने EV लाइनअप में मौजूद EV6 और EV9 के बाद कंपनी 2025 तक EV5 को भी दक्षिण कोरिया में लॉन्च करना चाहती है.

कहां बनाए जाएंगे इलेक्ट्रिक वाहन?
इस मौके पर Kia ने यह भी कहा है कि EV5 का प्रोडक्शन चीन के साथ-साथ दक्षिण कोरिया में भी किया जाएगा. Kia का कहना है कि चीन और दक्षिण कोरिया में बनाई जाने वाली EV5 में बैटरी का फर्क होगा और दोनों ही कारें विभिन्न प्रकार की बैटरियों का इस्तेमाल करेंगी. चीन में बनाई जाने वाली EV5 में LFP बैटरियों का इस्तेमाल होगा जबकि दक्षिण कोरिया में बनाई जाने वाली EV5 में NCM बैटरियों का इस्तेमाल किया जाएगा. चीन में बनाई जाने वाली EV 5 आपको 720 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज प्रदान की जायेगी और साथ ही इस मॉडल में आपको फास्ट चार्जिंग का विकल्प भी प्रदान किया जाएगा जिसकी मदद से यह कार मात्र 27 मिनट में 30-80% चार्ज हो पाएंगी.
 

यह भी पढ़ें: CareEdge ने बढ़ाई Jindal Stainless की रेटिंग, शेयरों में हुई वृद्धि!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

11 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

12 hours ago