✕

होम / ऑटोमोबाइल / सज्जन जिंदल ने पक्की की डील, जानें MG Motor और JSW Group को क्या होगा फायदा

सज्जन जिंदल ने पक्की की डील, जानें MG Motor और JSW Group को क्या होगा फायदा

एमजी मोटर ने 2019 में भारतीय बाजार में कदम रखा था. तब से अब तक एमजी मोटर इंडिया अपने पोर्टफोलियो में कई कारें शामिल कर चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एमजी मोटर (MG Motor) की पैरेंट कंपनी SAIC Motor और सज्जन जिंदल के नेतृत्व वाले JSW Group ने उस डील को सील कर दिया है, जिस पर पिछले काफी समय से चर्चा चल रही थी. इस डील के तहत अस्तित्व में आने वाले ज्वाइंट वेंचर में JSW Group की 35 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी. JSW समूह इस चीनी कंपनी के भारतीय कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करेगा. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह डील दोनों ही कंपनियों के लिए फायदे का सौदा होगी.

फंड की समस्या होगी दूर
MG मोटर इंडिया चीन में शंघाई मुख्यालय वाली SAIC Motor के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है. SAIC Motor चीन की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है और पिछले साल इसने 5.3 मिलियन से ज्यादा वाहन बेचे थे. पिछले कुछ सालों में कंपनी ने भारत में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है. MG हेक्टर को काफी ज्यादा पसंद किया गया है. इसके अलावा, MG की दूसरी कारें भी भारतीय ग्राहकों के दिल में जगह बनाने में कामयाब रही हैं. लेकिन इस सबके बावजूद कंपनी ने न तो अपना प्रोडक्शन बढ़ाया और न ही कैपिसिटी बढ़ाने का प्रयास किया. इसकी एक वजह उसका चीनी कनेक्शन है. दरअसल, चीन के साथ भारत के संबंध अच्छे नहीं चल रहे हैं, ऐसे में MG मोटर इंडिया अपनी पैरेंट कंपनी SAIC Motor से फंड नहीं जुटा पा रही थी. अब JSW Group के रूप में उसे एक भारतीय साझेदार मिल गया है, जो उसकी फंड की समस्या को दूर करेगा.

ग्रोथ में आएगी तेजी 
इस डील के साथ ही MG Motor India में JSW ग्रुप की 35 प्रतिशत हिस्सेदारी हो गई है. इस समझौते पर SAIC प्रेसिडेंट Wang Xiaoqiu और JSW ग्रुप के पार्थ जिंदल ने लंदन स्थित MG ऑफिस में हस्ताक्षर किए. इस डील का उद्देश्य भारत में एमजी मोटर के ट्रांसफॉर्मेशन और ग्रोथ में तेजी लाना है. समझौते के तहत दोनों कंपनियां ऑटोमोबाइल और न्यू टेक्नोलॉजी फील्ड में रिसोर्सेज को साथ लाकर रणनीतिक तालमेल बनाएंगी. इसके अलावा, ज्वाइंट वेंचर के तहत लोकल सोर्सिंग को बढ़ाने, EV चार्जिंग के बुनियादी ढांचे में सुधार करने, प्रोडक्शन कैपेसिटी का विस्तार करने और ग्रीन मोबिलिटी पर फोकस करते हुए व्हीकल्स बनाने पर जोर दिया जाएगा. 

ऑटोमोबाइल सेक्टर में हुई एंट्री  
JSW Group को इस डील के जरिए ऑटोमोबाइल सेक्टर में एंट्री मिल गई है. यह सेक्टर तेजी से विकसित हो रहा है, ऐसे में अब सज्जन जिंदल के पास MG के सहारे लाभ कमाने का मौका होगा. रिपोर्ट्स में तो यहां तक कहा गया है कि जिंदल ने MG को लेकर बड़ी प्लानिंग कर रखी है. उनके पास MG मोटर इंडिया में 35% हिस्सेदारी आ गई है. एमजी मोटर इंडिया के ऑफर फॉर सेल (OFS) के रूप में अपना आईपीओ पेश करने की भी योजना है. उस स्थिति में जिंदल के पास कंपनी में 49% और फिर 51% तक हिस्सेदारी खरीदने का विकल्प होगा. SAIC Motor ऑफर फॉर सेल के तहत अपनी हिस्सेदारी बेचेगी. इस तरह कंपनी में चीनी हिस्सेदारी कम हो जाएगी. एक्सपर्ट्स मानते हैं MG में हिस्सेदारी जिंदल के लिए लाभदायक रहेगी. क्योंकि MG Motor भारत में एक ट्रस्टेड ब्रैंड बन गया है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

11 hours ago