✕

होम / ऑटोमोबाइल / Ola Electric के बारे में आई चौंकाने वाली खबर, जानिए क्या है पूरा मामला!

Ola Electric के बारे में आई चौंकाने वाली खबर, जानिए क्या है पूरा मामला!

भारत की इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में Ola इलेक्ट्रिक सबसे आगे है और मार्केट में इस कंपनी की हिस्सेदारी लगभग 32% है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का भविष्य काफी उज्जवल नजर आ रहा है. इसी बीच भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी Ola इलेक्ट्रिक (Ola Electric) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. Ola इलेक्ट्रिक अपना IPO लॉन्च करने की तैयारी में भी है और ऐसे वक्त पर कंपनी के बारे में किसी भी तरह की खबर उसके लिए काफी महत्त्वपूर्ण साबित हो सकती है. 

700 मिलियन का IPO
दरअसल, हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि Ola इलेक्ट्रिक ने वित्त वर्ष 23 में 335 मिलियन डॉलर्स की कमाई तो की है लेकिन, कंपनी को 136 मिलियन डॉलर्स का नुक्सान भी उठाना पड़ा है. वित्त वर्ष 23 के दौरान हुए इस नुक्सान के बारे में Ola इलेक्ट्रिक द्वारा भारतीय संस्थाओं को सूचित नहीं किया गया था. इतना ही नहीं, आपको बता दें कि Ola इलेक्ट्रिक 700 मिलियन डॉलर्स का IPO लॉन्च करने की प्लानिंग भी कर रही थी. 

सिर्फ बड़े-बड़े वादे?
जून 2022 में Ola इलेक्ट्रिक ने अपने एक बयान में कहा था कि कंपनी इस साल के अंत तक 1 बिलियन डॉलर्स के ‘रन-रेट’ को पार लेगी और आने वाले समय में कंपनी की रफ्तार काफी मजबूत नजर आ रही है. अब हाल ही में कंपनी द्वारा जारी किए गए नंबरों को देखें तो कंपनी, अपने द्वारा सार्वजनिक तौर पर किए गए ऐलान से काफी दूर नजर आ रही है. वित्त वर्ष 23 के आखिरी महीने के दौरान Ola इलेक्ट्रिक ने लगभग 21,400 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचे थे. 

भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी
इस वक्त भारत की इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में Ola इलेक्ट्रिक सबसे आगे है और मार्केट में इस कंपनी का शेयर 32% है. इसके साथ ही कंपनी TVS मोटर्स (TVS Motors), हीरो इलेक्ट्रिक (Hero Electric) और एथर एनर्जी (Ather Energy) जैसी अन्य कंपनियों से कड़ा मुकाबला भी कर रही है. पिछले साल इस कंपनी को लगभग 5 बिलियन डॉलर्स पर वैल्यू किया गया था और साल 2019 से लेकर अभी तक Ola इलेक्ट्रिक, अपने इन्वेस्टर्स से लगभग 800 मिलियन डॉलर्स जितनी भारी भरकम राशि इकट्ठा कर चुकी है.
 

यह भी पढ़ें: भारत से अपने कदम पीछे खींच रही है BYD, जानिए क्या है पूरा मामला?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

10 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

12 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

13 hours ago