✕

होम / ऑटोमोबाइल / 6 माह में तीसरी बार इस कंपनी ने बढ़ाई कारों की कीमतें, महंगा हुआ गाड़ी खरीदना

6 माह में तीसरी बार इस कंपनी ने बढ़ाई कारों की कीमतें, महंगा हुआ गाड़ी खरीदना

मिडिल क्लास की इस पसंदीदा कार कंपनी द्वारा कीमतों में छह माह में तीसरी बार इजाफा किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः देश की प्रमुख कार कंपनी में शुमार टाटा मोटर्स (tata motors) ने अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में इजाफा कर दिया है. मिडिल क्लास की इस पसंदीदा कार कंपनी द्वारा कीमतों में छह माह में तीसरी बार इजाफा किया गया है, जिससे अब लोगों को कार खरीदने के बजट को और बढ़ाना होगा.

शनिवार से महंगी हुई कीमतें

कंपनी ने शनिवार 9 जुलाई, 2022 से सभी गाड़ियों के मॉडल्स पर अपनी कीमतों में इजाफा कर दिया है. नए रेट के अनुसार ये वृद्धि 0.55 फीसदी तक हुई है. Tata के पैसेंजर व्हीकल में सफारी, हैरियर, अल्ट्रोज, नेक्सन, टियागो और टिगोर जैसी कारें हैं. इस साल जनवरी में कंपनी महंगे रॉ मेटेरियल का हवाला देते हुए सभी तरह की गाड़ियों में 0.9 फीसदी तक रेट वृद्धि की थी. इसके बाद अप्रैल में कमर्शियल वाहनों पर 2.5 फीसदी और पैसेंजर वाहनों पर 1.1 फीसदी रेट बढ़ा दिया था और अब 9 जुलाई को 0.55 फीसदी  की वृद्धि कर दी है. मतलब 6 महीने के अंदर टाटा ने कमर्शियल वाहनों पर 3.50 फीसदी और पैसेंजर वाहनों पर 2.55 फीसदी तक वृद्धि कर दी है.

ग्लोबल बिक्री में इजाफा

कंपनी की थोक ग्लोबल बिक्री में 48 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है. वहीं पहली तिमाही में कंपनी ने कुल 3,16,443 कार यूनिट्स बेची हैं. इसमें 'जगुआर लैंड रोवर' (JLR) की बिक्री के आंकड़े शामिल हैं. पैसेंजर व्हीकल की ग्लोबल सेल बढ़कर 2,12,914 यूनिट्स हो गई है. एक साल पहले वित्त वर्ष 2021-22 की अप्रैल-जून तिमाही में 1,61,780 इकाइयां बिकी थीं.

सेल्स में 87 फीसदी का इजाफा

कंपनी की नेक्सन को सबसे को सबसे ज्यादा ग्राहक मिले और 14,614 कारें बेची गईं.  बीते महीने टाटा की 45,197 यूनिट्स बिकीं, जबकि बीते साल जून 2021 में इसकी 24,110 इकाइयों की बिक्री हुई थी. पैसेंजर व्हीकल की ग्लोबल सेल बढ़कर 2,12,914 यूनिट्स हो गई है. एक साल पहले वित्त वर्ष 2021-22 की अप्रैल-जून तिमाही में 1,61,780 इकाइयां बिकी थीं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

2 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

18 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

2 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

2 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

5 hours ago