✕

होम / ऑटोमोबाइल / कार खरीदना आसान बनाने के लिए Honda ने मिलाया Bajaj Finance से हाथ

कार खरीदना आसान बनाने के लिए Honda ने मिलाया Bajaj Finance से हाथ

होंडा का कहना है कि इस पार्टनरशिप से उसके ग्राहकों को आसानी से और सस्ती दरों पर लोन मिल सकेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

फेस्टिवल सीजन में कारों की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ जाती है. इसी को ध्यान में रखते हुए होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India) ने बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) से हाथ मिलाया है. Honda की तरफ से कहा गया है कि ये कदम त्योहारी सीजन में कार खरीदने के लिए किफायती दरों पर लोन उपलब्ध कराने के लिए उठाया गया है. 

एलिवेट से हैं काफी उम्मीदें
होंडा कार्स इंडिया का कहना है कि बजाज फिनसर्व लिमिटेड के साथ साझेदारी इसलिए की गई है, ताकि ग्राहक होंडा अमेज, होंडा सिटी या फिर जल्द सड़कों पर दौड़ने वाली नई एसयूवी होंडा एलिवेट को खरीदने के लिए सस्ती दरों पर लोन हासिल कर सकें. ग्राहकों को बिना किसी परेशानी के जल्द लोन अप्रूव हो जाएगा और ब्याज दर भी कम रहेगी. बता दें कि Honda ने हाल ही में अपनी SUV एलिवेट से पर्दा उठाया है और इस गाड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. कंपनी को इस गाड़ी से काफी ज्यादा उम्मीद है. 

100% तक ऑन-रोड फंडिंग
इस साझेदारी के तहत बजाज फाइनेंस लिमिटेड द्वारा Honda के ग्राहकों को कम ब्याज दर (जिसकी शुरुआत 8.75% से होगी) पर 100% तक ऑन-रोड फंडिंग प्रदान की जाएगी. इस अवसर पर होंडा कार्स इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, मार्केटिंग एंड सेल्स कुणाल बहल ने कहा कि हम अपने ग्राहकों को सबसे अच्‍छी सेवाएं देने के लिए समर्पित हैं और हम बजाज फाइनेंस के साथ इस साझेदारी को लेकर उत्साहित हैं. इस गठबंधन से हमें अपने ग्राहकों को अधिक फाइनेंसिंग विकल्प प्रदान करने और उनके ओनरशिप अनुभव को बढ़ाने में मदद मिलेगी. बजाज फाइनेंस द्वारा पेश की जाने वाली अलग-अलग तरह की योजनाएं और विकल्प हमारे मूल्यवान ग्राहकों के लिए किफायती और आसान पर्सनल मोबिलिटी समाधान प्रदान करेंगे.

डिस्बर्समेंट में सुधार उद्देश्य
वहीं, बजाज ऑटो फाइनेंस के चीफ बिजनेस ऑफिसर सिद्धार्थ भट्ट ने कहा कि हमारा डिजिटल-फर्स्ट का नजरिया और किफायती समाधान (फ्लेक्सी लोन) हमें अपने ग्राहकों के लिए कार खरीदने को आसान और किफायती बनाने में सक्षम बनाते हैं. हमारी स्‍वचालित प्रक्रिया का उद्देश्य सुविधा और लोन डिस्बर्समेंट की गति में सुधार करना है. हम ग्राहकों को सुविधाजनक तरीके से होंडा वाहन खरीदने के लिए परेशानी मुक्त और लचीले फाइनेंसिंग समाधान प्रदान करने के लिए होंडा कार्स इंडिया के साथ हाथ मिलाकर खुश हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

10 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

12 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

13 hours ago