✕

होम / ऑटोमोबाइल / Hero Motocorp ने लॉन्च किया 165 किमी की रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, ये हैं फीचर्स

Hero Motocorp ने लॉन्च किया 165 किमी की रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, ये हैं फीचर्स

एक बार चार्ज होने पर स्कूटर 165 किमी तक चलेगा और इसकी टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः देश की नंबर एक टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने आखिरकार एक लंबे इंतजार के बाद इलेक्ट्रिक व्हीकल के मार्केट में कदम रख लिया है. कंपनी शुक्रवार को देश में अपने दो ईवी स्कूटर लॉन्च किए हैं. ब्रैंड नेम वीडा के नाम से स्कूटर के दो वेरिएंट बाजार में उतारे हैं. यह वेरिएंट हैं वीडा वी1 प्लस (Vida V1 Plus) और Vida V1 Pro (वीडा वी1 प्रो).  एक बार चार्ज होने पर स्कूटर 165 किमी तक चलेगा और इसकी टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा होगी. 

2499 रुपये में होगी बुकिंग

इस स्कूटर में शानदार लुक और फीचर्स दिए गए हैं, जिसके कारण इसकी कीमत भी काफी ज्यादा है. कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 1.45 लाख रुपये रखी है. 10 अक्टूबर से इस स्कूटर की बुकिंग शुरू होगी और ग्राहकों को 2499 रुपये का टोकन अमाउंट देना होगा. जहां वीडा वी1 प्लस की कीमत 1.45 लाख होगी, वहीं वीडा वी1 प्रो की कीमत 1.59 लाख रुपये होगी. यह कीमत एक्स शो-रूम दिल्ली की है. 

यहां पर शुरू होगी डिलीवरी

इस स्कूटर की डिलीवरी सबसे पहले कंपनी दिल्ली, जयपुर और बेंगलुरु से करेगी. इसके बाद यह अन्य शहरों में बिक्री के लिए जाएगा. कंपनी ने कहा है कि यह स्कूटर उन लोगों को पहले मिलेगा, जो इसकी टोकन अमाउंट के साथ बुकिंग करा लेंगे. 

कार जैसे फीचर्स की भरमार

इस स्कूटर में कंपनी ने कार जैसे फीचर्स की भरमार कर रखी है, जिससे मार्केट में पहले से बिक रहे ओला, ऐथर, बजाज, टीवीएस, ओकिनाला और हीरो इलेक्ट्रिक समेत अन्य ईवी कंपनियों को काफी कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है. स्कूटर में 7 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, एसओएस अलर्ट, टू-वे थ्रोटल. कीलेस कंट्रोल्स, फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलजी जैसे फीचर्स दिए गए हैं और इनकी रनिंग कॉस्ट भी कम हैं.

VIDEO: अब भारत में बिना क्वालिटी चेक नही आ पाएंगे विदेशी मेडिकल प्रोडक्ट

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

18 minutes ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

26 minutes ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

2 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

2 hours ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

3 hours ago