✕

होम / ऑटोमोबाइल / सरकार ने सुनाई ऐसी खबर टूट जाएगा Musk का दिल, लेकिन TATA हो जाएंगे खुश

सरकार ने सुनाई ऐसी खबर टूट जाएगा Musk का दिल, लेकिन TATA हो जाएंगे खुश

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क अपनी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला की भारत में एंट्री करवाना चाहते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टेस्ला (Tesla) को भारत की सड़कों पर फर्राटा भरते देखने को बेताब एलन मस्क (Elon Musk) के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. हालांकि, ये बुरी खबर रतन टाटा की टाटा मोटर्स (Tata Motors) के लिए खुशखबरी के समान है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के लिए आयात शुल्क में रियायत और स्थानीय मूल्यवर्धन से छूट देने के किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है. बता दें कि हाल ही में खबरें आई थीं कि सरकार इम्पोर्ट ड्यूटी में बड़ी कटौती करके मस्क को तोहफा देने की तैयारी में है.   

Som Parkash ने दिया जवाब
संसद में वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश (Som Parkash) ने स्पष्ट किया है कि सरकार ऐसे किसी भी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है. क्या टेस्ला और अन्य बहुराष्ट्रीय कार कंपनियों को स्थानीय वैल्यू एडिशन में किसी प्रकार की छूट देने का कोई प्रस्ताव है? भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के आयात पर क्या इम्पोर्ट ड्यूटी पर सब्सिडी मिलेगी? इन सवालों के जवाब में राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि सरकार की ओर से 25,938 करोड़ रुपए के बजटीय परिव्यय के साथ ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री के लिए प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम का ऐलान किया गया था. इसका मकसद EV और उसके कंपोनेंट सहित एडवांस्ड ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स की घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करना है. हालांकि, इस समय EV के आयात पर स्थानीय मूल्य संवर्धन लागत से छूट प्रदान करने या आयात शुल्क पर सब्सिडी देने का कोई प्रस्ताव नहीं है.

ये है संभावित प्रावधान   
कुछ वक्त पहले खबरें आई थीं कि सरकार ने भारत में टेस्ला की एंट्री के लिए प्लान तैयार कर लिया है. इसके तहत विदेशी इलेक्ट्रिक कारों पर लगने वाले आयात शुल्क को मौजूदा 100% से कम करके 15% तक लाया जा सकता है. हालांकि, शर्त ये रहेगी कि कंपनियां जल्द ही भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने के लिए सहमति जताएं और बड़े स्तर पर लोकल सोर्सिंग पर जोर दें. टेस्ला भारत में कारखाना लगाने के लिए तैयार है. ऐसे में इम्पोर्ट ड्यूटी कम होने से टेस्ला को काफी फायदा मिल सकता है. विदेशी कंपनियों के लिए अपनी EV कारों को भारत भेजने में इम्पोर्ट ड्यूटी ही सबसे बड़ी बाधा रहती है, क्योंकि इसके ज्यादा होने से उनकी कारें महंगी हो जाती हैं, जिससे उम्मीद के अनुरूप डिमांड नहीं बन पाती.    

ये भी पढ़ें - खरीदना चाहते हैं SUV कार? 2024 में मिलेंगे ये ऑप्शन दमदार!

TATA ने जताया है विरोध
हालांकि, सरकार ने इस संभावित प्रावधान से टाटा मोटर्स जैसी स्थानीय कंपनियों की टेंशन बढ़ गई है. टाटा मोटर्स के इस प्रावधान के विरोध की बात भी सामने आ चुकी है. कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय (PMO) और अन्य विभागों के साथ बैठकों में टाटा ने इस आयात शुल्क कम करने की योजना का विरोध किया है. दरअसल, टाटा सहित घरेलू कंपनियों को लगता है कि इम्पोर्ट ड्यूटी में कमी के चलते टेस्ला जैसे इंटरनेशनल प्लेयर सस्ते में अपनी कारें लॉन्च कर सकेंगे, जिससे उनके लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ जाएगी. टाटा का यह भी मानना है कि भारत के इलेक्ट्रिक वाहनों के कारोबार को बढ़ावा देने की जरूरत है.

फिलहाल टाटा का है दबदबा
भारत में इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में टाटा इस समय सबसे बड़ा प्लेयर है. कंपनी की Nexon EV को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. इसके अलावा कंपनी के पोर्टफोलियो में टाटा टियागो EV और टाटा टिगॉर इलेक्ट्रिक भी शामिल हैं. इस तरह टाटा फिलहाल तीन इलेक्ट्रिक गाड़ियां ऑफर कर रहा है. टाटा ने 2019 में अपना इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बिजनेस शुरू किया था. निजी इक्विटी फर्म TPG और अबू धाबी की होल्डिंग कंपनी एडीक्यू ने 2021 में टाटा की इस कंपनी में 1 बिलियन डॉलर का निवेश किया था. टाटा की योजना अपने EV पोर्टफोलियो में विस्तार की है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago