✕

होम / ऑटोमोबाइल / तेलंगाना सरकार ने समझौते का किया उल्लंघन? हैदराबाद में नहीं होगी Formula E रेस!

तेलंगाना सरकार ने समझौते का किया उल्लंघन? हैदराबाद में नहीं होगी Formula E रेस!

म्युनिसिपल एडमिनिस्ट्रेशन एवं शहरी विकास विभाग (MAUD) ने एक फैसला लिया है और इसे ध्यान में रखकर रेस के आयोजन को रद्द किया जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हाल ही में हैदराबाद में फॉर्म्युला E (Formula E) रेस का आयोजन किया जाना था लेकिन अब खबर आ रही है कि इस रेस को कैंसल किया जा सकता है. माना जा रहा है कि तेलंगाना सरकार ने समझौते का उल्लंघन किया है और इसीलिए इस रेस का आयोजन अब हैदराबाद में नहीं किया जाएगा. यह दूसरी बार था जब देश में फॉर्म्युला E रेस का आयोजन होना था. 

नहीं होगी Formula E रेस
फॉर्म्युला E (Formula E) का कहना है कि तेलंगाना सरकार के नियंत्रण में आने वाले म्युनिसिपल एडमिनिस्ट्रेशन एवं शहरी विकास विभाग (MAUD) द्वारा समझौते का उल्लंघन किया गया है. फॉर्म्युला E ने एक बयान जारी कर कहा कि तेलंगाना सरकार के भीतर आने वाले म्युनिसिपल एडमिनिस्ट्रेशन एवं शहरी विकास विभाग (MAUD) ने एक फैसला लिया है और इस फैसले को ध्यान में रखकर ही इस रेस को आयोजन को रद्द किया जा रहा है. MAUD ने 30 अक्टूबर 2023 को साइन किए गए होस्ट सिटी अग्रीमेंट को पूरा नहीं किया है. देश में पहली बार इस रेस का आयोजन पिछले साल फरवरी में किया गया था.

MAUD को भेजा जाएगा नोटिस
पिछले साल जब पहली बार इस रेस का आयोजन देश में हुआ था तब तेलंगाना के IT मिनिस्टर KT रामा राव ने इस रेस को हैदराबाद लाने में काफी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. लेकिन हाल ही में हुए चुनावों में KTR की पार्टी BRS को हार का सामना करना पड़ा और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी और नई सरकार ने इस रेस के आयोजन में कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखाई है. फॉर्म्युला E (Formula E) ने अपने बयान में कहा है कि समझौता FEO (Formula E Operations) के पास MAUD को आधिकारिक नोटिस भेजने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है. होस्ट सिटी अग्रीमेंट और लागू होने वाले अन्य नियमों के तहत FEO अपनी स्थिति तलाश रही है और आगे के फैसले लेने के बारे में विचार कर रही है. FEO के सभी अधिकार सुरक्षित कर लिए गए हैं.
 

यह भी पढ़ें: IIT में पहले दौर के खराब प्‍लेसमेंट के बाद अब सेकेंड राउंड में ये हो रही है तैयारी

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago