✕

होम / ऑटोमोबाइल / सपनों की कार के लिए ज्‍यादा ढीली करनी पड़ेगी जेब, हाई तकनीक बढ़ाएगी बजट 

सपनों की कार के लिए ज्‍यादा ढीली करनी पड़ेगी जेब, हाई तकनीक बढ़ाएगी बजट 

 कारों के दामों में 15 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है.  इससे ज्‍यादा दाम बढ़ भी नहीं सकते क्‍योंकि अगर ऐसा हुआ तो इसका सेल पर असर पड़ सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अगर आप आने वाले साल में नई कार घर लाने की सोच रहे हैं तो आपको इसके लिए थोड़ी ज्‍यादा जेब ढ़ीली करनी पड़ सकती है. अगले साल आने वाले कई तकनीकी फीचर के आने के बाद माना जा रहा है कि गाड़ियों  के दामों में इजाफा हो सकता है. ऐसे में आपको सपनों की कार के लिए ज्‍यादा जेब ढ़ीली करनी पड़ सकती है. 

आखिर क्‍या है इसकी वजह
ऑटोमोबाइल एक्‍सपर्ट विनीत गुप्‍ता कहते हैं अगर हम अंतरराष्‍ट्रीय बाजार को देखें तो पिछले कुछ समय से हर सेक्‍टर को महंगाई से जूझना पड़ रहा है. अब वो लेबर की बात करें या रॉ मटीरियल की तो हर जगह महंगाई का आलम है. वो कहते हैं कि इसके अतिरिक्‍त कार के कई फीचर जोकि सेमीकंडक्‍टर चिप पर निर्भर करते हैं वो जर्मनी से आते हैं. वहां जो कंपनियां उस चिप को बनाती हैं उनके पास पहले ही ओवर ऑर्डर चल रहे हैं. वो भी एक बड़ी वजह है. इसके अतिरिक्‍त गाड़ियों  में जो एयरबैग लगने हैं उससे लेकर कार में 360 डिग्री कैमरा या दूसरी चीजें हैं वो सभी मिलकर कार के दामों में 15 प्रतिशत तक का इजाफा कर सकते हैं.  इससे ज्‍यादा दाम बढ़ भी नहीं सकते क्‍योंकि अगर ऐसा हुआ तो इसका सेल पर असर पड़ सकता है.

क्‍या कहते हैं दूसरे एक्‍सपर्ट 
 वहीं एक दूसरे ऑटोमाबाइल एक्‍सपर्ट जगजीत सिंह कहते हैं कि मुझे लगता है कि ईवी सेक्‍शन की गाडि़यों के दामों में इजाफा हो सकता है. क्‍योंकि इनके पार्टस को हम बाहर से इंपोर्ट करते हैं. ज्‍यादा असर इसी सेक्‍शन की कारों के दामों पर पड़ सकता है. बाकी कारों के दामों में ज्‍यादा से ज्‍यादा 8 से 10 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है. बाकी इनके दामों का बढ़ना सरकार के बजट पर निर्भर करता है. अगर सरकार बजट में कोई नया टैक्‍स लगाती है तो इसके दामों में इजाफा हो सकता है.  

 

किन-किन कंपनियों के दामों में इजाफा हो सकता है
कार बनाने वाली सभी बड़ी कंपनियों के दामों में इजाफा हो सकता है. अब वो होंडा हो या देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति हो या जीप इंडिया हो या टाटा सभी दाम बढ़ा सकते हैं.  ईवी के दामों में भी इजाफा होने की उम्‍मीद है. लगभग 30,000 रुपये तक दामों में इजाफा हो सकता है.  

बिजली की वायरिंग भी है इजाफे की एक वजह 
कारों में लगने वाली बिजली की वायर का निर्माण दुनिया के कुछ ही देश करते हैं, जिनमें यूक्रेन जैसा देश शामिल है. लेकिन यूक्रेन के रूस के साथ चल रहे युद्ध के कारण इन तारों की सप्‍लाई पर और दुनिया भर में कारों के उत्‍पादन पर इसका बुरा असर पड़ा है.  इसकी डिमांड ज्‍यादा है जबकि सप्‍लाई उतनी ज्‍यादा नहीं हो पा रही है. ऐसे में इस पर भी असर पड़ सकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

29 minutes ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

42 minutes ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

1 hour ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

58 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

22 hours ago