✕

होम / ऑटोमोबाइल / Top Car Selling States: इन 5 राज्यों में बिकीं अधिक कारें, जानें किन States में कम डिमांड

Top Car Selling States: इन 5 राज्यों में बिकीं अधिक कारें, जानें किन States में कम डिमांड

रिपोर्ट में बताया गया है कि अभी भी 54 प्रतिशत भारताय परिवार ऐसे हैं, जिनके पास सिर्फ स्कूटर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: त्योहारी सीजन में कारों की बिक्री तेजी से बढ़ रही है. फाइनेंशियल ईयर 2022-23 की पहली छमाही रिपोर्ट के अनुसार भारत में 14 लाख नई कारों का रजिस्ट्रेशन हुआ है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नई कारों की डिमांड सबसे अधिक किन राज्यों में है. लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार 14 लाख नई कारों में से अकेले 5,40,000 कारों का रजिस्ट्रेशन पांच सबसे अमीर राज्यों दिल्ली, कर्नाटक, हरियाणा, तेलंगाना और गुजरात में हुआ है. इन राज्यों की कुल हिस्सेदारी 37.8 प्रतिशत है.

पांच सबसे गरीब राज्यों में क्या स्थिति
वहीं, पांच सबसे गरीब राज्यों ओडिशा, असम, झारखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार की हिस्सेदारी सिर्फ 18.9 प्रतिशत रही. वाहन डैशबोर्ड ने जो आंकड़े जारी किए हैं, उनके अनुसार पांच सबसे गरीब राज्यों की तुलना में पांच सबसे अमीर राज्यों में यात्री वाहनों का दोगुना रजिस्ट्रेशन हुआ है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इसबार एसयूवी की डिमांड बहुत ज्यादा है. 

कितनी फीसदी फैमिली के पास अभी भी कार नहीं
आपको बता दें कि सबसे अमीर और सबसे गरीब राज्यों की रैंकिंग प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद के आधार पर की जाती है, जो जनसंख्या से विभाजित सभी वस्तुओं और सेवाओं का कुल मूल्य है. पहली छमाही रिपोर्ट के अनुसार, कारों की बिक्री में तेजी आई है, लेकिन अभी भी 54 प्रतिशत भारताय परिवार ऐसे हैं, जिनके पास सिर्फ स्कूटर है. वहीं, राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 5 के आंकड़ों से भी यह स्पष्ट हुआ है कि यात्री वाहनों के मालिकाना हक में वृद्धि हुई है.

कार लोन की वजह से खरीददारों की संख्या बढ़ी
2005-06 की बात करें तो सिर्फ 2.5 प्रतिशत परिवारों के पास ही चार पहिया वाहन थे, जो 2020-21 में बढ़कर 8 प्रतिशत हो गया है. इसके पीछे एक बड़ा कारण आसानी से कार लोन का मिल जाना भी है. यदि किसी व्यक्ति के पास अलग-अलग लोन है तो उसमें एवरेज 12 प्रतिशत कार लोन है. 

क्या कहते हैं 6 साल के आंकड़े
पिछले 6 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2017-18 में शीर्ष 5 राज्यों में नई कारों के रजिस्ट्रेशन की हिस्सेदारी 36.8 फीसदी थी, तो वहीं सबसे गरीब 5 राज्यों की हिस्सेदारी 18.2 फीसदी थी. इसी तरह 2018-19 में सबसे अमीर 5 राज्यों की हिस्सेदारी 36.1 फीसदी, 2019-20 में 35.8 फीसदी, 2020-21 में 35.5 फीसदी और 2021-22 में 35.6 फीसदी थी. 2022-23 में यह हिस्सेदारी बढ़कर 37.8 फीसदी हो गई है.

गरीब राज्यों की हिस्सेदारी और घटी
2018-19 में सबसे गरीब 5 राज्यों की हिस्सेदारी 19.3 फीसदी, 2019-20 में 20.3 फीसदी, 2020-21 में 20.4 फीसदी और 2021-22 में 20.4 फीसदी थी. 2022-23 की पहली छमाही रिपोर्ट में ये हिस्सेदारी घटकर 18.9 फीसदी हो गई है. यानी अमीर राज्यों में नई कारों की बिक्री में इजाफा हुआ है, जबकि गरीब राज्यों में नई कारों की डिमांड कम हुई है.

VIDEO : आ गई देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

17 minutes ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

25 minutes ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

2 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

2 hours ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

3 hours ago