होम / ऑटोमोबाइल / Budget 2024: हमारे बजट पर अमेरिका में बैठे Elon Musk की भी होगी नजर, ये है वजह

Budget 2024: हमारे बजट पर अमेरिका में बैठे Elon Musk की भी होगी नजर, ये है वजह

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल यानी 1 फरवरी को देश का अंतरिम बजट पेश करेंगी.

नीरज नैयर 2 years ago

कल यानी 1 फरवरी को बजट (Budget 2024) पेश किया जाना है. इस बजट से हर सेक्टर को कुछ न कुछ उम्मीद है. साथ ही आम जनता भी महंगाई के मोर्चे पर सरकार से राहत चाहती है. इन सबके अलावा, भारत से बहुत दूर अमेरिका में बैठे एलन मस्क (Elon Musk) की नजरें भी हमारे बजट पर होंगी. मस्क चाहेंगे कि जिस खबर को सुनने के लिए उनके कान तरस रहे हैं उसका उल्लेख वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट में कर दें. हालांकि, ये बात अलग है कि घरेलू ऑटोमोबाइल कंपनियां एलन मस्क को खुश करने वाली खबर से खुश नहीं होंगी. 

कुछ बड़ी घोषणाएं संभव
माना जा रहा है कि निर्मला सीतारमण अपने बजट में ऑटोमोबाइल सेक्टर को लेकर कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकती हैं. ईवी मैन्युफैक्चरर्स को उम्मीद है कि सरकार लिथियम-आयन बैटरी पर GST में कटौती करेगी. इसके अलावा, बजट में एंट्री-लेवल ICE टू-व्हीलर पर जीएसटी में भी कमी का ऐलान हो सकता है. पिछले साल सरकार ने ईवी में इस्तेमाल होने पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी घटाई थी. लिहाजा, उम्मीद है कि अंतरिम बजट में भी इस पर ध्यान बना रहेगा. इसके अलावा, बजट में विदेशी इलेक्ट्रिक कारों पर लगने वाले आयात शुल्क को लेकर भी कोई घोषणा हो सकती है. 

ये है Elon Musk की चाहत
बीच में ऐसी खबरें आई थीं कि सरकार ने भारत में एलन मस्क की कंपनी टेस्ला (Tesla) की एंट्री के लिए प्लान तैयार कर लिया है. इसके तहत विदेशी इलेक्ट्रिक कारों पर लगने वाले आयात शुल्क को मौजूदा 100% से कम करके 15% तक लाया जा सकता है. हालांकि, शर्त ये रहेगी कि कंपनियां जल्द ही भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने के लिए सहमति जताएं और बड़े स्तर पर लोकल सोर्सिंग पर जोर दें. टेस्ला भारत में कारखाना लगाने के लिए तैयार है. ऐसे में इम्पोर्ट ड्यूटी कम होने से टेस्ला को काफी फायदा मिल सकता है. विदेशी कंपनियों के लिए अपनी EV कारों को भारत भेजने में इम्पोर्ट ड्यूटी ही सबसे बड़ी बाधा रहती है, क्योंकि इसके ज्यादा होने से उनकी कारें महंगी हो जाती हैं, जिससे उम्मीद के अनुरूप डिमांड नहीं बन पाती. ऐसे में मस्क चाहेंगे कि भारत के बजट में इम्पोर्ट ड्यूटी कम करने को लेकर कोई घोषणा हो जाए. 

घरेलू कंपनियों को है आपत्ति
हालांकि, स्थानीय कंपनियां नहीं चाहेंगी कि निर्मला सीतारमण बजट में EV पर आयात शुल्क में कोई कटौती करें. कुछ वक्त पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि Tata Motors और Mahindra ने मुख्यतौर पर आयात शुल्क कम करने के प्रस्ताव का विरोध किया है. दोनों का कहना है कि इससे स्थानीय वाहन निर्माता प्रभावित होंगे. उनका ये भी कहना है कि इसके बजाये सरकार को स्थानीय EV निर्माताओं को प्रोत्साहित करना चाहिए. टाटा सहित घरेलू कंपनियों को लगता है कि इम्पोर्ट ड्यूटी में कमी के चलते टेस्ला जैसे इंटरनेशनल प्लेयर सस्ते में अपनी कारें लॉन्च कर सकेंगे, जिससे उनके लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ जाएगी. गौरतलब है कि भारत में इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में टाटा इस समय सबसे बड़ा प्लेयर है. कंपनी की Nexon EV को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. इसके अलावा कंपनी के पोर्टफोलियो में टाटा टियागो EV और टाटा टिगॉर इलेक्ट्रिक भी शामिल हैं. इस तरह टाटा फिलहाल तीन इलेक्ट्रिक गाड़ियां ऑफर कर रहा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago