✕

होम / ऑटोमोबाइल / BMW ने भारतीय बाजार में उतारीं 2 नई लग्जरी कारें, जानें कीमत से लेकर सबकुछ

BMW ने भारतीय बाजार में उतारीं 2 नई लग्जरी कारें, जानें कीमत से लेकर सबकुछ

लग्जरी कारों के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है. BMW ने भारतीय बाजार में अपनी दो नई कारों को उतार दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लग्जरी कारों की भारत में बढ़ती बिक्री के बीच BMW ने दो नई कारें लॉन्च की हैं. कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान BMW i7 M70 xDrive और BMW 740d M स्पोर्ट उतार दी है. इसी के साथ BMW 7 सीरीज अब पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक और ऑल-इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस में उपलब्ध है. BMW 740d M स्पोर्ट का उत्पादन स्थानीय स्तर पर चेन्नई में स्थित BMW ग्रुप प्लांट में किया जा रहा है. जबकि ऑल-इलेक्ट्रिक BMW i7 M70 xDrive  पूरी तरह से बिल्ट-अप यूनिट (CBU) के रूप में उपलब्ध है. ये दोनों कारें सभी बीएमडब्ल्यू इंडिया डीलरशिप पर उपलब्ध हैं.

इतनी है कीमत
BMW 740d M स्पोर्ट की कीमत 1.81 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है. वहीं, BMW i7 M70 xDrive 2.50 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है. बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष Vikram Pawah ने कहा कि बिल्कुल नई बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज अल्टीमेट लग्जरी सेडान को बेहतरीन ढंग से परिभाषित करती है. इन प्रीमियम कारों में अत्याधुनिक फीचर्स से लेकर सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है. उन्होंने आगे कहा कहा कि BMW i7 M70 xDrive और BMW 740d M स्पोर्ट के साथ, 7 सीरीज अब पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक और ऑल-इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस मॉडल के रूप में उपलब्ध है. 

ये है खासियत
बीएमडब्ल्यू 740d M स्पोर्ट ऑक्साइड ग्रे, मिनरल व्हाइट, ब्लैक सैफायर और बीएमडब्ल्यू इंडिविजुअल टैनज़नाइट ब्लू पेंटवर्क में उपलब्ध है. जबकि बीएमडब्ल्यू i7 M70 xDrive में मानक के रूप में बीएमडब्ल्यू इंडिविजुअल पेंटवर्क के साथ दो-टोन पेंटवर्क दिए गए हैं. BMW 740d M स्पोर्ट में 3-लीटर 6-सिलेंडर डीजल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 286hp की अधिकतम पावर और 650Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. ये कार 6 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है और इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटे है. इसका इंजन 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़ा है.

मिलते हैं छह एयरबैग्स 
प्रीमियम सेगमेंट की ये दिनों कारें लुक के मामले में काफी हद तक एक दूसरे से मिलती हैं. इनमें ऑल-LED लाइटिंग सेटअप और सुरक्षा के लिए एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस तकनीक दी गई है. BMW i7 M70 में किडनी ग्रिल, DRLs के साथ मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स, कैपेसिटिव बटन के साथ फ्लश-फिट डोर हैंडल, फ्लेयर्ड व्हील आर्च दिया गया है. इस इलेक्ट्रिक सेडान के पिछले हिस्से में रैप-अराउंड LED टेललाइट्स और एक शार्क-फिन एंटीना है. सेफ्टी के लिहाज से इन गाड़ियों में छह एयरबैग्स, Attentiveness Assistance, Dynamic Stability Control (DSC), इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, Electronic Vehicle Immobilizer और क्रेश सेंसर दिया गया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

11 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

12 hours ago