✕

होम / ऑटोमोबाइल / Bajaj Chetak EV खरीदने का मन बना रहे हैं? यह खबर पढ़ आपको लगेगा झटका    

Bajaj Chetak EV खरीदने का मन बना रहे हैं? यह खबर पढ़ आपको लगेगा झटका    

इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की घटना के बावजूद इनकी बिक्री के कमी की संभावना बहुत कम है. क्योंकि लोग तेल की चढ़ती कीमतों से छुटकारा चाहते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

पेट्रोल की आसमान छूती कीमतें और उसमें भी इजाफे की लगातार बनी आशंका की वजह से इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार बढ़ रहा है. खासकर, इलेक्ट्रिक 2व्हीलर पिछले कुछ समय से ज्यादा नज़र आने लगे हैं. इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की घटना के बावजूद इनकी बिक्री के कमी की संभावना बहुत कम है. क्योंकि लोग तेल की चढ़ती कीमतों से छुटकारा चाहते हैं. इस बीच, Bajaj ने बढ़ती डिमांड को देखते हुए Bajaj Chetak EV की कीमतें बढ़ा दी हैं. 

2019 में हुई थी लॉन्चिंग 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Bajaj Chetak EV के दाम करीब 13 हजार रुपए बढ़ाए गए हैं. अब ये स्कूटर 1.54 लाख रुपए में मिलेगा. बता दें की बजाज ऑटो ने चेतक EV अक्टूबर 2019 में लॉन्च किया था. लॉन्च के साथ ही इसे ज़बरदस्त सफलता मिली थी. कंपनी का Urbane वैरिएंट फिलहाल बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है, केवल प्रीमियम वैरिएंट ही मौजूद है. पिछले महीने इसकी  कीमत 1.41 लाख रुपए थी, जो अब बढ़कर 1.54 लाख हो गई है. 

नए प्लांट में प्रोडक्शन
बजाज Chetak EV की डिमांड को अब तक पूरा करने में परेशानी महसूस करती रही है, इस वजह से कंपनी को बुकिंग भी बंद करनी पड़ी थी. हालांकि, अब कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्रोडक्शन पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रही है. इस साल की शुरुआत में बजाज ने कहा था कि चेतक EV अब 20 शहरों में मिलेगा. पहले यह लिस्ट काफी छोटी थी. शुरुआत में कंपनी ने पुणे और बेंगलुरु से चेतक की बुकिंग की थी. इसके अलावा, बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्रोडक्शन नए प्लांट में शुरू हो चुका है.  बजाज ऑटो ने EV स्कूटर को देश के 75 लोकेशन से बेचने की योजना बनाई है.

लोगों को अखरेगी कीमत!
कंपनी के पास 16000 स्कूटर के ऑर्डर मौजूद हैं. ऐसे में वक्त में जब इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में प्रस्तिपर्धा तेज हो गई है, बजाज का कीमत बढ़ाने का फैसला कितना कारगर होगा, ये तो वक्त ही बताएगा. लेकिन इतना ज़रूर है कि एक साथ 13 हजार रुपए का इजाफा, स्कूटर खरीदने का मन बना रहे लोगों को अखरेगा ज़रूर.  

सिंगल चार्ज में 95KM
यह स्कूटर चार कलर ऑप्शन में आता है और सिंगल चार्ज में 95 किलोमीटर तक चलता है. इसकी टॉप स्पीड 70किमी प्रति घंटा है. चेतक EV का क्लासिक डिज़ाइन लोगों को काफी पसंद आया है, इसलिए फ़िलहाल कंपनी इसमें किसी तरह के बदलाव के बारे में नहीं सोच रही. एक रिपोर्ट के अनुसार, बजाज ऑटो ने पुणे में स्थापित नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में 750 करोड़ रुपए का निवेश किया है. जिससे 11000 लोगों को रोजगार मिला है. कंपनी को उम्मीद है कि वो इस साल पांच लाख चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर बना सकेगी. इससे उसे बढ़ती डिमांड को पूरा करने में मदद मिलेगी. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

1 hour ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

1 hour ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

4 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

4 hours ago