✕

होम / ऑटोमोबाइल / मारुति की कार खरीदने का यही है बेस्ट टाइम, मिल रहा है बंपर डिस्काउंट 

मारुति की कार खरीदने का यही है बेस्ट टाइम, मिल रहा है बंपर डिस्काउंट 

मारुति सुजुकी सेलेरियो-2022 पर कंपनी अभी 49,000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

यदि आप मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की कार घर लाने का सोच रहे हैं, तो यह सबसे बढ़िया मौका है. क्योंकि कंपनी विभिन्न रेंज पर 49,000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है. इस महीने मारुति Wagon R, Celerio, Alto, Swift, Dzire और S-Presso पर कैश डिस्काउंट के साथ-साथ एक्सचेंज बोनस और कॉरपोरेट बेनिफिट्स दे रही है. 

CNG वैरिएंट पर ऑफर नहीं
मारुति सुजुकी के इस ऑफर का लाभ आपको सीएनजी वैरिएंट पर नहीं मिलेगा. कहने का मतलब है कि कंपनी किसी भी मॉडल के CNG वैरिएंट पर कोई डिस्काउंट नहीं दे रही है. मारुति सुजुकी सेलेरियो-2022 पर कंपनी अभी 49,000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है. इसके मैन्युअल वैरिएंट पर 49,000 और ऑटोमैटिक वैरिएंट पर 24,000 रुपए तक की छूट है.

ऑल्टो पर इतना डिस्काउंट
मारुति ऑल्टो पर भी अच्छा-खासा डिस्काउंट मिल रहा है. Alto के मौजूदा जनरेशन पर 27,000 रुपए तक की छूट मिल रही है. आपको बता दें कि 796 cc के इंजन वाली ये कार 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ आती है और मारुति जल्द ही इसका नया वर्जन पेश करने की तैयारी कर रही है.

Wagon R पर भी है छूट
मारुति की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कारों में शुमार Wagon R पर भी इस महीने छूट मिल रही है. ज्यादा केबिन स्पेस के साथ आने वाली इस कार को आप पहले से कम प्राइज़ में अपना बना सकते हैं. इसका मैन्युअल वैरिएंट 34,000 और ऑटोमैटिक वैरिएंट 24,000 तक के डिस्काउंट पर उपलब्ध है.  

Maruti Swift पर भी है मौका
इस महीने मारुति सुजुकी की स्विफ्ट पर 40,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है. गौरतलब है कि स्विफ्ट 1.2 लीटर के ड्युलजेट पेट्रोल इंजन के साथ आती है. इस कार को अब तक लोगों का काफी प्यार मिला है.

Maruti Suzuki S-Presso
एस-प्रेसो पर कंपनी 44,000 रुपए तक की बंपर छूट दे रही है. अभी कार के बेस वैरिएंट पर 44,000 और AMT पर 24,000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है. तो यदि आप इनमें से कोई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो फिर देर मत कीजिए.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

11 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

3 minutes ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

34 minutes ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

3 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

3 hours ago