✕

होम / ऑटोमोबाइल / Apple के इस प्रोजेक्ट पर ताला, खबर सुनकर मुस्कुरा दिए होंगे Musk; आखिर क्या है कनेक्शन? 

Apple के इस प्रोजेक्ट पर ताला, खबर सुनकर मुस्कुरा दिए होंगे Musk; आखिर क्या है कनेक्शन? 

दिग्गज टेक कंपनी एपल ने अरबों खर्च करने के बावजूद अपने EV प्रोजेक्ट को बंद कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिग्गज टेक कंपनी एपल (Apple) अपने इलेक्ट्रिक कार प्रोजेक्ट को बंद करने का फैसला लिया है. कंपनी पिछले एक दशक से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही थी, अब अचानक उसने इसे बंद करने का फैसला लिया है. बताया जा रहा है कि कंपनी अभी तक कोई फिजिकल प्रोटोटाइप भी तैयार नहीं कर पाई थी. बता दें कि EV की डिमांड में पिछले कुछ समय में तेजी देखने को मिली है. ऐसे में Apple का इस प्रोजेक्ट को बंद करना सभी के लिए हैरान करने वाला है. 

अरबों हो चुके हैं खर्च
Apple के पहले EV प्रोजेक्ट 'टाइटन' को बंद करने के फैसले से उससे जुड़े कर्मचारी प्रभावित होंगे. स्पेशल प्रोजेक्ट ग्रुप (SPG) के करीब 2000 कर्मचारी इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे, अब उनका भविष्य क्या होगा स्पष्ट नहीं है. हालांकि, बताया जा रहा है कि SPG के सभी कर्मचारियों को जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डिवीजन में शिप्ट किया जाएगा. अमेरिका की यह दिग्गज कंपनी 2015 में शुरू हुए अपने इस प्रोजेक्ट पर अरबों डॉलर खर्च कर चुकी है. अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि कंपनी ने प्रोजेक्ट पर ताला लगाना का निर्णय क्यों लिया. 

कई बार बदली लॉन्च डेट
कंपनी पूरी तरह से ऑटोमेटिक और वॉयस कमांड पर चलने वाली EV कार बनाना चाहती थी. कंपनी की योजना 2028 तक एक लाख डॉलर यानी करीब 82.90 लाख रुपए की कीमत में इस कार को लॉन्च करने की थी. हालांकि, इससे पहले एपल ने अपनी पहली EV की लॉन्चिंग डेट को कई बार रीशेड्यूल किया था. 2019, 2020, 2026 के बाद कंपनी ने कार को बाजार में उतारने के लिए साल 2028 चुना था, लेकिन अब उसने अपने कदम ही वापस खींच लिए हैं. खबरों के मुताबिक, कंपनी के बोर्ड की तरफ से Apple CEO टिम कुक पर काफी दबाव था. उनसे प्रोजेक्ट पर जल्द कोई ठोस प्लान तैयार करने या प्रोजेक्ट को बंद करने का दबाव था.

टेस्ला को नहीं मिलेगी चुनौती
वहीं, Apple के इस फैसले से Elon Musk की टेस्ला जरूर खुश होगी. क्योंकि उसके लिए अब एक संभावित प्रतिद्वंदी खत्म हो गया है. टेस्ला अमेरिका की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी है. यदि एपल इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में कदम रखती, तो निश्चित तौर पर टेस्ला का बाजार प्रभावित हो सकता था.  बता दें कि Apple 2.82 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है. जबकि टेस्ला 636 बिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी कंपनी है. इस मामले में पहले नंबर पर माइक्रोसॉफ्ट है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago