होम / ऑटोमोबाइल / 2023 के आखिरी महीने में बिकीं 2.93 लाख कारें, जानिए कौन सी कंपनियां रहीं सबसे आगे?

2023 के आखिरी महीने में बिकीं 2.93 लाख कारें, जानिए कौन सी कंपनियां रहीं सबसे आगे?

FADA से प्राप्त हुए डेटा के अनुसार मारुती सुजुकी (Maruti Suzuki) ने एक बार फिर सभी कार कंपनियों को पछाड़ दिया है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वर्ष 2023 खत्म हो चुका है लेकिन इस वर्ष के आखिरी महीने को लेकर इस वक्त एक काफी चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. वर्ष 2023 के आखिरी महीने, यानी दिसंबर 2023 में देश भर में कुल 2 लाख 93 हजार गाड़ियों की बिक्री हुई है, लेकिन क्या आपको पता है कि सबसे ज्यादा कारें कौन सी कंपनियों के द्वारा बेची गई हैं? आगे बढ़ने से पहले बता दें कि यहां पैसेंजर व्हीकल यानी यात्री कारों के बारे में बात हो रही है.

कारों की बिक्री में हुई बढ़ोत्तरी
आपको बता दें कि दिसंबर 2022 में कुल 2 लाख 85 हजार 429 कारों की बिक्री हुई थी जबकि दिसंबर 2023 के दौरान यह आंकड़ा 2 लाख 93 हजार 5 कारों पर जा पहुंचा है. यह जानकारी FADA (फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलरशिप एसोसिएशन) द्वारा साझा किए गए डेटा से प्राप्त हुई है. प्राप्त हुए डेटा से यह भी पता चलता है कि दिसंबर 2023 के दौरान सबसे ज्यादा कारें बेचने वाली कंपनियों में मारुती सुजुकी (MSI Limited), टाटा मोटर्स (Tata Motors), महिंद्रा & महिंद्रा (Mahindra & Mahindra), हुंडई मोटर्स (Hyundai Motors), टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स (Toyota Kirloskar Motors Limited) और कोरियाई कंपनी किआ (Kia) मोटर्स के नाम शामिल हैं.

Maruti Suzuki है सबसे आगे
अब आप ये जानने के लिए बेकरार होंगे कि सबसे ज्यादा कारें किस कंपनी के द्वारा बेची गईं हैं? आपको बता दें कि FADA द्वारा जारी किए गए डेटा के अनुसार मारुती सुजुकी (Maruti Suzuki) ने एक बार फिर सभी कार कंपनियों को पछाड़ दिया है और दिसंबर 2023 में बिकीं कुल 2 लाख 93 हजार 5 कारों में मारुती सुजुकी की हिस्सेदारी बहुत ज्यादा विशालकाय है. दिसंबर 2023 में मारुती सुजुकी की कुल 1 लाख 19 हजार 295 कारों की बिक्री हुई है और यह कुल मार्केट का लगभग 40% हिस्सा है. हालांकि सालाना आधार पर मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी भी कम होती नजर आ रही है. दिसंबर 2022 में मारुती सुजुकी ने कुल 1 लाख 18 हजार 194 कारें बचीं थीं और तब मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी 41.41% की हुआ करती थी जो अब घटकर 40.37% पर पहुंच गई है.
 

यह भी पढ़ें: इस राज्‍य में Green प्रोजेक्‍ट में निवेश करेगी Reliance, इतने करोड़ का होगा Investment


टैग्स
सम्बंधित खबरें

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026

स्मार्ट मोबिलिटी पर Kinetic का बड़ा दांव: AI इंटीग्रेशन से राष्ट्रीय विस्तार तक की रणनीति

बिजनेस वर्ल्ड की Kinetic के वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजींक्य फिरोदिया से AI से लेकर EV सेगमेंट में Kinetic की रणनीतिक विस्तार योजनाओं पर विशेष बातचीत

21-February-2026


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

2 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

53 minutes ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

1 hour ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

2 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

5 hours ago