होम / अप्वाइंटमेंट / देश की नामी कंपनियों की हायरिंग में हुई बड़ी गिरावट, जानिए कितनी हुई कमी?

देश की नामी कंपनियों की हायरिंग में हुई बड़ी गिरावट, जानिए कितनी हुई कमी?

दुनियाभर की खराब परिस्थितियों का भारत की आईटी कंपनियों की हॉयरिंग पर भी असर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. वर्ष 21-22 के मुकाबले इसमें 22-23 में 78 प्रतिशत की कमी आई है.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

दुनियाभर की कंपनियों में चल रही कॉस्‍ट कटिंग और बड़े पैमाने पर हो रहे ले ऑफ के बीच भारत में भी बाजार के इस हाल का असर दिखने लगा है. भारतीय टेक कंपनियों में इसका सबसे पहले असर दिखाई दे रहा है, जिसमें नौकरी निकालने की खबर भले ही न आई हो लेकिन अब खबर ये सामने आई है कि 20-21 के मुकाबले 22-23 में टेक कंपनियों में हायरिंग में बड़े पैमाने पर कमी आई है. इसमें तकरीबन 78 प्रतिशत तक की कमी आई है. जो इस सेक्‍टर के लिए अच्‍छी खबर नहीं है. 

कैसा रहा TCS का रिपोर्ट कार्ड 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार TCS ने FY 22-23 में 22,600 को काम पर रखा. जबकि वहीं अगर हायरिंग के इस प्रतिशत की पिछले साल से तुलता करें तो पता चलता है कि कंपनी ने वित्त वर्ष 21-22 में 1,03,000 अधिक लोगों को अपने साथ जोड़ने में कामयाब रही. दो सालों के इस अंतर को प्रतिशत में देखें तो TCS में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वित्त वर्ष 22-23 में भर्ती में 78 प्रतिशत की भारी गिरावट देखी गई.

INFOSYS - HCL में भी रहा कुछ ऐसा ही हाल 
इसी तरह के रुझान इंफोसिस में भी देखने को मिले. कंपनी ने FY 2022-23 में 29,219 लोगों को जोड़ा, जबकि FY 2021-22 में इसने 54,396 लोगों को जोड़ा. ये पिछले वित्त वर्ष की तुलना में हायरिंग में 46 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है. वहीं अगर HCLTech में हायरिंग के आंकड़ों को देखें तो यहां 57 फीसदी से ज्यादा की कमी आई है. आईटी कंपनी ने वित्त वर्ष 23 के दौरान कुल 17,067 कर्मचारियों को काम पर रखा था, जो कि पिछले वित्त वर्ष 2021- 22 में भर्ती किए गए 39,900 लोगों की तुलना में काफी कम है.

कैसी रहेगी वर्ष 2024 में हायरिंग 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल के ऐसे सुस्‍त आंकड़ों के बीच आने वाले पूरे साल को लेकर क्‍या उम्‍मीद लगाई जा रही है ये भी जानना जरूरी है. हालांकि इस साल को लेकर भी कोई बहुत सकारात्‍मक नतीजों की जानकार घोषणा नहीं कर रहे हैं. जानकारों का मानना है कि वित्त वर्ष 24 में भर्ती के कम ही रहने की आशंका है. HCL Tech के CPO (चीफ पीपल ऑफिसर) राम सुंदरराजन ने चौथी तिमाही के अर्निंग कॉल में कहा कि अगली कुछ तिमाहियों में हायरिंग मॉडरेट (स्थिर) रहेगी. उन्‍होंने कहा कि वित्त वर्ष 24 की हायरिंग योजना पिछली दो तिमाहियों में जोड़े गए लोगों के कारण मॉडरेट रहने की संभावना है.  

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इन्फोसिस के मुख्य वित्तीय अधिकारी नीलांजन रॉय ने कहा कि 'फ्रेशर्स की उपलब्धता के लिहाज से हमारे पास अगली कुछ क्‍वार्टर के लिए गुंजाइश है’. हम 2024 के लिए किसी तरह के नंबरों के बारे में नहीं कह सकते हैं. टैलेंट सॉल्यूशंस कंपनी एनएलबी सर्विसेज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 23-24 में हायरिंग में 20-25 फीसदी की गिरावट आएगी. 

क्‍यों कम रहेगी मांग
सबसे महत्‍वपूर्ण ये भी है कि ये जाना जाए कि आखिर मांग में कमी क्‍यों रहेगी. रिपोर्ट में जोर देकर कहा गया है, 'मौजूदा मैक्रो-इकोनॉमिक परिस्थितियों के कारण आईटी क्षेत्र में परियोजनाओं के लिए नरम मांग जारी रह सकती है और इससे वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही में समग्र हेडकाउंट पर 20-25 प्रतिशत का प्रभाव पड़ने की उम्मीद है. मीडिया रिपोर्ट ये भी कह रही हैं कि आईटी सेवाओं की मांग में गिरावट से न केवल नियुक्तियों में गिरावट आई है, बल्कि फ्रेशर्स को ऑनबोर्ड करने में भी देरी हुई है और अधिकांश भारतीय आईटी कंपनियों में बेंच के आकार में वृद्धि हुई है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

1 day ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

2 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

3 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago