होम / अप्वाइंटमेंट / Microsoft विंडोज की कमान संभालने वाले Pavan Davuluri के बारे में कितना जानते हैं आप?

Microsoft विंडोज की कमान संभालने वाले Pavan Davuluri के बारे में कितना जानते हैं आप?

पवन दावुलुरी पिछले 23 सालों से माइक्रोसॉफ्ट के साथ हैं. इस दौरान उन्होंने विभिन्न पदों पर काम किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय मूल के पवन दावुलुरी (Pavan Davuluri) को माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. IIT Madras से पढ़ाई करने वाले पवन को माइक्रोसॉफ्ट ने Windows और Surface डिवाइस टीम का नया बॉस बनाया है. पवन से पहले यह जिम्मेदारी Panos Panay संभाल रहे थे. उन्होंने बीते साल माइक्रोसॉफ्ट छोड़कर अमेजन (Amazon) का दामन थाम लिया था. इस वजह से यह पद रिक्त चल रहा था. अब कंपनी ने पवन दावुलुरी को यह दायित्व सौंपा गया है.  

Bharat से है खास कनेक्शन
पवन दावुलुरी इससे पहले Surface Silicone का काम देखा करते थे. पवन का भारत से काफी खास कनेक्शन है. वे देश के प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट IIT Madras से पढ़ाई कर चुके हैं. पवन 2001 में माइक्रोसॉफ्ट में शामिल हुए थे और लगभग तीन वर्षों से वह कॉर्पोरेट उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं. उनके प्रमोशन की घोषणा माइक्रोसॉफ्ट द्वारा डीपमाइंड के पूर्व सह-संस्थापक मुस्तफा सुलेमान को माइक्रोसॉफ्ट AI के प्रमुख के रूप में नियुक्त करने के ऐलान के एक हफ्ते बाद हुई है. इसी के अस्त पवन दावुलुरी अब लीडरशिप के उस ग्रुप का हिस्सा बन गए हैं, जिसमें सुंदर पिचाई और सत्य नडेला जैसे भारतीय अमेरिकी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें - हजारों फीट की ऊंचाई पर ऐसा क्या हुआ कि Boeing के CEO इस्तीफे को हुए मजबूर?

23 सालों का है साथ
पवन दावुलुरी और माइक्रोसॉफ्ट के साथ करीब 23 सालों का है. यूनिवर्सिटी और मैरीलैंड से पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इसका हिस्सा बन गए थे. शुरुआत में पवन यहां Reliability Component Manager की भूमिका में थे. विंडोज माइक्रोसॉफ्ट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना हुआ है. कंपनी के ग्राहक अपने आईटी प्रोजेक्टों के लिए किस क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग करना है, यह निर्णय लेते समय विंडोज पर अपनी निर्भरता पर विचार करते हैं. लिहाजा, पवन को इसकी जिम्मेदारी सौंपना दर्शाता है कि कंपनी को उन पर कितना विश्वास है. 

इन पदों पर किया है काम
पवन ने माइक्रोसॉफ्ट में कई पदों पर काम किया है. इस प्रमोशन से पहले वह कॉर्पोरेट वाइस प्रेसिडेंट के रूप में कार्यरत थे और विंडोज सिलिकॉन एवं सिस्टम इंटीग्रेशन देखते थे. अपनी नई स्थिति में, दावुलुरी सिलिकॉन सिस्टम विकसित करने पर केंद्रित एक टीम का नेतृत्व करेंगे. पवन ने अपने Linkedin प्रोफाइल में बताया है कि 2001 - 2005 उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट में बतौर Reliability Component Manager काम किया. इसके बाद 2005 - जनवरी 2010 तक उन्होंने Design Verification Manager का पद संभाला. फरवरी 2019 से सितंबर 2022 तक वह कंपनी में Distinguished Engineer के रूप में कार्यरत रहे. अगस्त 2009 को उन्हें Platforms Development Manager की जिम्मेदारी सौंपी गई. जुलाई 2015 को मिले प्रमोशन में उन्हें General Manager, Surface बनाया गया. अगस्त 2021 में उन्हें Corporate Vice President, Windows Silicon & Systems Integration नियुक्त किया गया. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

6 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

22 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

23 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago